नई दिल्ली। देश के जाने-माने अर्थशास्त्री एवं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय (69) का शुक्रवार को निधन हो गया। देबरॉय ने देश की आर्थिक नीतियों को आकार देने में मुख्य भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर देबरॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं डॉ. देबरॉय को उनकी अंतर्दृष्टि और अकादमिक चर्चा के प्रति उनके जुनून को हमेशा याद रखूंगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’ बिबेक देबरॉय प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के रूप में…
Author: shivam kumar
मेड्रिड। स्पेन में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या गुरुवार तक 150 से ज्यादा हो गई है। बड़ी संख्या में लोग लापता हैं जिनकी तलाश में बचाव दल जुटा हुआ है। लापता लोगों को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह तबाही पिछले कुछ दशकों में यूरोप की सबसे भीषण आपदा बन सकती है। स्पेन के पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात बदतर हो गए। बाढ़ से घिरे इलाके में बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित इलाके तक पहुंचने की जद्दोजहद करनी…
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के पांच दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने हिंदू मतदाताओं को रिझाने के लिए अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ”बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूँ। भीड़ उन पर हमला कर रही है, लूटपाट कर रही है जो पूरी तरह अराजकता की स्थिति है।” ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर दावा किया है कि उनके कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने कमला हैरिस व बाइडेन पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हिंदुओं की अनदेखी…
-कमर्शियल गैस 62 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस के भाव में बदलाव नहीं नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने महंगाई का जोरदार झटका दिया है। ओएमसी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस की कीमत 62 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़कर 1802 रुपये हो गई है, जो पहले…
रांची। दीपावाली के दिन भी राजनीतिक कशमकश जारी रहा। एक ओर भाजपा नाराज नेताओं को मनाने में जुटी है। वहीं चुनाव में बड़े बदलाव की बात करने वाले जयराम महतो की पार्टी के उम्मीदवार ने ही किनारा कर लिया है। भाजपा के बागी नेता सत्यानंद झा को मनाने असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा उनके घर पहुंचे। हिमंता ने सत्यानंद झा से टिकट नामांकन वापस लेने का आग्रह किया। साथ ही पार्टी में तवज्जों देने की भी बात कही। बताते चलें कि टिकट नहीं मिलने के बाद सत्यानंद झा नाराज हो गये थे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन…
पूर्वी चंपारण। जिले के तुरकौलिया मुख्य बाजार में दीपावली की रात एक दुकान में आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार दिनेश कुमार दीपावली की पूजा के बाद दीप जलता छोड़कर दुकान बंद कर घर चले गये। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है,कि उसी जलती दीप से आग लगी है। स्थानीय लोगो ने बताया कि अचानक लगी आग पलक झपकते ही पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया। आस-पास लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। घटना की सूचना पर मौके पर…
रांची। मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के बाई पास रोड के इलाके में दीपावली की रात (गुरुवार) अपराधियों ने एक युवक के सिर में गोली मार दी। इस गोलीबारी में बैरिया चौक निवासी राजेश मालाकार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है। आपसी विवाद में चली है गोली जानकारी के अनुसार, राजेश मालाकार…
नई दिल्ली। छठ पर उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे 2 नवंबर को 71 विशेष रेलगाड़ियां का संचालन करेगा। इनमें से 41 विशेष रेलगाड़ियां दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से बनकर चलेंगी। उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि त्योहारों के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा 7,296 विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले साल 4,500 विशेष गाड़ियां चलाई गई थीं। भारतीय रेल ने छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से बनकर चलने वाली 41 विशेष रेलागड़ियों में…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में 20 नवंबर को अवकाश रहेगा। हाइकोर्ट की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। हाइकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 20 नवंबर (बुधवार) को खिजरी विधानसभा सीट पर चुनाव होने हैं और हाइकोर्ट का इलाका इसी विधानसभा सीट के अंतर्गत में आता है। इसलिए 20 नवंबर को अवकाश दिया गया है। हालांकि रांची में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर को होना है, लेकिन उस दिन अवकाश नहीं है। वोटिंग के दिन अवकाश इसलिए रखा गया है, ताकि हाइकोर्ट के न्यायाधीश, रजिस्ट्री से जुड़े कर्मचारी और हाइकोर्ट के अधिवक्ता अपने मताधिकार…
बोकारो। बोकारो में एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। यह घटना बोकारो शहर और चास को जोड़ने वाली गरगा पुल के पास की है। जहां पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। इसके कारण करीब आधे घंटे तक पटाखे के भीषण आवाज से क्षेत्र गूंज उठा। सूचना के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन भारी नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
मनमर्जी से शासन चलाने का किया जा रहा है काम रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि झारखंड के निवर्तमान मुख्य सचिव एल खियांग्ते गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये। झारखंड सरकार की ओर से इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं करने के कारण राज्य में अभी कोई मुख्य सचिव नहीं है। यह अराजकता की पराकाष्ठा है। निर्वाचन आयोग से इस पर संज्ञान लेने और बिना विलंब कार्रवाई करने की मांग की बाबूलाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं भी राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं।…
