नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को गुरुवार को एक और राजनीतिक झटका लगा जब पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा सचिवालय को सौंपते हुए इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का अनुरोध किया है। अपने इस्तीफा पत्र में बड़ाईक ने लिखा, “मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। मैं उपसभापति तथा राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।” हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे…
Author: shivam kumar
इंफाल। मणिपुर में लापता होने के बाद मृत पाए गए छह नागा नागरिकों की हत्या के मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी ने मामले की तह तक पहुंचने और मृतकों की पहचान की पुष्टि के लिए व्यापक फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान पादरी केनपिबोउ चावांग, मनु थियुमाई, फेनरोंगविबो थियुमाई, दिलीप थियुमाई, कालिवांगबोउ अबोनमाई और चा. फेनरिलुंग के रूप में हुई है। सभी मृतक कोंसाखुल नागा गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, इन छह लोगों का बीते 13 मई को लेलोन वैफेई क्षेत्र से अपहरण कर…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। श्रीरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ खुला मोर्चा खोलते हुए घोषणा की कि वह अब उनके किसी भी कानूनी मामले की पैरवी नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी का व्यवहार लगातार अहंकारी बना हुआ है और विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बावजूद उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। मामला विधायक हस्ताक्षर विसंगति प्रकरण से जुड़ा है। इस मामले में पश्चिम…
नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है और विभिन्न राजनीतिक एवं सांस्कृतिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में भारतीराजा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन अत्यंत दुखद है। वे सिनेमा जगत की एक महान हस्ती थे, जिनके कार्यों…
तेहरान/वाशिंगटन/ कुवैत सिटी/ मनामा। अमेरिका ने ईरान को दिन में तारे दिखा दिए हैं। अमेरिका की सेना इस समय भी ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से से हमले कर रही है। ईरान ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करते हुए अमेरिका के साथी देशों बहरीन और कुवैत पर हमले शुरू कर दिए हैं। इससे समूचे मध्य पूर्व में सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है। गल्फ न्यूज, अल जजीरा और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान पर फिर हमले किए हैं। तेहरान का कहना है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। ईरान के इस्लामिक…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई कमजोरी के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजार में सोना आज 3,970 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 4,320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 4,020 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 4,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आ गई है। भाव में आई गिरावट…
सारण। रेलवे सुरक्षा बल की सीपीडीएस टीम, सीआईबी और रेसुब पोस्ट छपरा जंक्शन को नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अभियान में सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छपरा जंक्शन पर गाड़ी संख्या 05096 के आगमन के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया। निगरानी के क्रम में ट्रेन के महिला कोच संख्या 074081 की सीट के नीचे दो लावारिस काले बैग मिले। तलाशी लेने पर बैग से कुल 24 लीटर अवैध विदेशी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,230 रुपए है। इस कार्रवाई में रेसुब छपरा के उप निरीक्षक विशाल, एएसआई बृज सुंदर…
सबसे लंबे समय से जनता का भरोसा जीतने वाले और सत्ता शीर्ष पर काबिज रहने वाले वन एंड ओनली नरेंद्र दामोदर दास मोदी पिछले 12 वर्षों में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, यानी भारत ने राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक परिवर्तनों का एक नया युग देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास ने केवल गति ही नहीं, बल्कि नयी दिशा और नयी चेतना भी प्राप्त की। आर्थिक सुधारों से लेकर डिजिटल क्रांति, राष्ट्रीय सुरक्षा से सामाजिक समावेशन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण तक भारत ने आत्मनिर्भरता, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा की ओर उल्लेखनीय यात्रा तय की है। सबका साथ, सबका…
रांची। रिम्स लैंड स्कैम मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एजेंसी के अधिकारी रमन कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जमीन से जुड़े दस्तावेजों और ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच के सिलसिले में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर को एसीबी कार्यालय तलब किया गया है। एसीबी मामले से जुड़े अभिलेखों (रिकॉर्ड्स) का मिलान कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि दस्तावेजों में किसी प्रकार की हेराफेरी हुई थी या नहीं। जांच के…
धनबाद। मानसून को देखते हुए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ( एनजीटी ) ने 10 जून से नदियों से बालू उठाव पर देशभर में रोक लगा दी है। इसके बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। गुरुवार को तड़के खनन विभाग की टीम ने सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध परमिट के बालू लदे दो वाहनों को जब्त किया गया, जबकि तेलमच्चो घाट पर अवैध खनन करते मिले धंधेबाज टीम को देखकर फरार हो गए। खनन विभाग की टीम माइनिंग इंस्पेक्टर श्यामानंद सिंह और ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में सुबह…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। लगातार लिवाली होने के बावजूद पहले एक घंटे का कारोबार होने तक दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही बने हुए थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार…
