रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष को निशाने पर लिया है। कहा है कि जब-जब झारखंड के साथ षड्यंत्र की कोशिश होगी, तब-तब हम और बड़ी ताकत के साथ कामयाब होंगे। हमारे वीर पुरुखों ने हमें यही तो सिखाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के इतिहास में यहां युवाओं को सरकारी नौकरी देने के संकल्प में 28 नवंबर का दिन ऐतिहासिक बन गया। इसके असली हकदार हमारे राज्य के युवा हैं। उनके सपने हैं, उनकी मेहनत है और उनके परिवारजन हैं। राज्य के युवाओं का यह सैलाब उन झारखंड विरोधियों के लिए है, जो दिन-रात राज्य के युवाओं का अहित…
Author: shivam kumar
– बांग्लादेश, मालदीव, मोजाम्बिक, म्यांमार, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम के प्रशिक्षु पीओपी में शामिल हुए नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने भारत को महाद्वीपीय और समुद्री ताकत बताते हुए कहा कि भारत की आखिरी किस्मत शायद समुद्र में ही तय होगी और इसमें नौसेना इस किस्मत को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाएगी। भारतीय नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड में शामिल अधिकारियों को उन्होंने सलाह दी कि युद्ध के मैदान में नाकाबिलियत की कीमत जान देकर चुकाई जाती है, इसलिए पेशेवर उत्कृष्टता की ओर बढ़ें। केरल के एझिमाला में पासिंग आउट परेड (पीओपी) के…
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर के करीब पहुंचने पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण पराली या दीपावली पर जलाए जाने वाले पटाखे नहीं, बल्कि खराब सड़कें और सार्वजनिक परिवहन का कमजोर ढांचा है। दीक्षित ने कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में प्रदूषण पूरे साल बना रहता है, लेकिन नवंबर-दिसंबर में ठंड और कोहरे की वजह से प्रदूषक कण जमीन के करीब आ जाते हैं और हवा की गुणवत्ता और ज्यादा बिगड़ जाती है। उन्होंने…
रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को सुधार नहीं, बल्कि थोपा गया जुल्म बताया है। सिन्हा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एसआइआर के नाम पर जिस तरह पूरे देश में अफ़रा-तफरी का माहौल है। इसके चलते देश भर के 16 बीएलओ की जान चली गई छह से अधिक बीएलओ तनाव में खुदकुशी करने को विविश हो गये। सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में देशव्यापी रैली का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि इसे लेकर दो दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की…
मां-पत्नी बोलीं- ये फर्जी एनकाउंटर है, सीबीआइ जांच हो तभी मिलेगा इंसाफ रांची। झारखंड के विवादित बोरियो नेता सूर्या हांसदा के कथित एनकाउंटर मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से सख्त रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की एकल पीठ ने सूर्या की मां नीलमनी मुर्मू और पत्नी सुशील मुर्मू की याचिका पर सुनवाइ करते हुए राज्य सरकार को फटकार लगाइ और एक सप्ताह में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। याचिका में एनकाउंटर को “फर्जी” बताते हुए सीबीआइ जांच की मांग की गइ है। घटना 11 अगस्त की है, जब गोड्डा पुलिस ने दावा किया कि हथियार बरामदगी…
-पांच हजार जवान संभालेंगे कमान : पुलिस अधीक्षक रांची। रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम और उसके आसपास इलाके में 5000 जवानों की तैनाती रहेगी। इसमें एटीएस, आईआरबी, रैप, जिला पुलिस के अलावा महिला पुलिस बल भी शामिल है। इसके साथ साथ छह आईपीएस, 15 डीएसपी और 30 से ज्यादा थानेदारों की…
पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल उड़नदस्ता दल, चक्रधरपुर मंडल तथा जीआरपी की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 17 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व रेल जमशेदपुर के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने किया। बरामद गांजा की बाजार कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पलामू जिले के हरिहरगंज निवासी उदय कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित ओडिशा के संबलपुर मंडल अंतर्गत जरपाड़ा स्टेशन से गांजा लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचा…
पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर और भुइयांडीह को श्मशान घाट से मानगो तक जोड़ने वाले रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन और टाटा स्टील की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है। इस दौरान करीब 60 कच्चे-पक्के घर और दुकानों को ढहा दिया गया है, जिससे अनेक परिवार जहां-तहां सड़क किनारे शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। कड़ाके की ठंड में बेघर हुए लोग अपनी आपबीती लेकर अब सड़कों पर उतर आए हैं। विस्थापन के दर्द के बीच शुक्रवार देर रात लोगों…
– रक्षा मंत्री ने ‘चाणक्य डिफेंस डायलॉग’ में तकनीकी रूप से मजबूत भारत की यात्रा पर प्रकाश डाला नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मानेकशा सेंटर में ‘चाणक्य डिफेंस डायलॉग’ के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने समापन भाषण में तकनीकी रूप से भारत के मजबूत होने की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब भारत ताकत, सुरक्षा और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है, तो दुनिया को कई तरह से फायदा होता है। एक स्थिर भारत एक स्थिर वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में योगदान देता है। हमारी आर्थिक विकास, प्रौद्योगिकीय काबिलियत और उसूलों वाली विदेशी नीति ने हमें…
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और पद्मभूषण रामबहादुर राय होंगे शामिल रांची। बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर रांची के बरियातू स्थित आरोग्य भवन में 29 नवंबर को धरती आबा संग्रहालय का उद्घाटन और ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री जुएल उरांव और विशिष्ट अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष और पद्मभूषण राम बहादुर राय करेंगे। कार्यक्रम में विकास भारती के सचिव और पद्मश्री अशोक भगत…
पलामू। पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 पेटी अवैध शराब लदे एक बोलेरो को जब्त किया है। मामले में चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। 28 पेटी में 700 पीस टनाका शराब की बोतल भरी हुई थी। चालक की पहचान हुसैनाबाद के अलीनगर के सौरभ सिंह के रूप में हुई है। जिले की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार काे बताया कि गुप्त सूचना पर हुसैनाबाद के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू कुमार चौधरी थाना के गश्ती दल के साथ नारायणपुर बाजार के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा पथरा की ओर…
