Author: shivam kumar

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपने दमदार किरदार से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। इस बार वह फिल्म ‘गवर्नर’ में भारत के पूर्व रिजर्व बैंक गवर्नर एस. वेंकिटरमणन की भूमिका में नजर आएंगे। 12 जून को रिलीज़ होने वाली यह फिल्म 1991 के आर्थिक संकट और उस दौर में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की कहानी है। मनोज बाजपेयी ने फिल्म, किरदार की तैयारी और निर्देशन सहित कई विषयों पर बातचीत की। मनोज ने कहा कि वेंकिटरमणन के फैसलों को वह सिर्फ बोल्ड नहीं, बल्कि साहसिक मानते हैं। उन्हें एहसास हो गया…

Read More

नई दिल्ली। न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी हेक्सागॉन न्यूट्रिशन के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में प्रीमियम एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 45 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग लगभग सात प्रतिशत प्रीमियम के साथ 48 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 48.25 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद लिवाली के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर 50.66 रुपये के अपर सर्किट लेवल तक पहुंच गया। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को प्रति…

Read More

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब प्रशिक्षण पूरा कर लौट रहे पुलिस अधिकारियों की कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान उदाकिशुनगंज अनुमंडल के रतवारा थाना अध्यक्ष सजन कुमार, अरार थाना अध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र और बेलारी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार के रूप में हुई है। हादसे में कार चालक ज्योतिष कुमार…

Read More

रांची। झारखंड में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को और गति देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम को राज्य सरकार की रोजगार सृजन और रिक्त पदों को भरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा चयनित इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा पहली से पांचवीं) और मध्य विद्यालयों (कक्षा छठी से आठवीं) में की जाएगी। आयोग की अनुशंसा के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर…

Read More

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटमाडीह गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया। दो भाइयों के बीच हुई संघर्ष में बड़े भाई कामिल बेक (65) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सलोमी बेक और भतीजा निलेश बेक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार की रात पोटमाडीह निवासी कामिल बेक और उनके छोटे भाई पोलिकार्प बेक के बीच जमीन को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पोलिकार्प ने टांगी से अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची कामिल की…

Read More

पलामू। पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र स्थित शांतिपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटिन गांव निवासी 68 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। वह शिव प्रसाद राजकिशन की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल टीओपी तीन के प्रभारी प्रदीप Kumar मेहता को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई कमजोरी के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजार में सोना आज 2,950 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं, चेन्नई में सोने के भाव में 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाव में गिरावट के कारण देश के…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता बब्बन प्रसाद पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो साल बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पलामू निवासी अनुज कुमार महतो और गुलशन कुमार उर्फ विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जमीन विवाद के कारण अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कराया गया था। शुक्रवार को पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अनुज कुमार महतो पलामू के शहर थाना क्षेत्र स्थित सुदना गांव का निवासी है, जबकि गुलशन कुमार उर्फ विश्वकर्मा सतबरवा…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मुनाफा वसूली होती हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी तेजी और आई, लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से दोनों सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी। राहत की बात यही रही की बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद दोनों सूचकांक लगातार मजबूती के साथ कारोबार करते रहे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.94 प्रतिशत…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं, एशियाई बाजार भी आज मजबूती के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। ईरान के साथ समझौता होने के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान और ईरान के खिलाफ हमले की योजना को रद्द करने की बात सामने आने के बाद से दुनिया भर के बाजार में…

Read More

दिल्ली। पंजाबी और बॉलीवुड संगीत जगत के जाने-माने गायक गुरु रंधावा के जिम पर गुरुवार की भोर में अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित ’24HS फिटनेस दिल्ली’ नामक जिम, जो खुद गुरु रंधावा की मालिकाना हक वाली संपत्ति है, उस पर हुई इस बर्बर फायरिंग ने स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इस पूरे मामले की जिम्मेदारी पिछले कुछ समय से बॉलीवुड सितारों और उनके करीबियों को निशाना बना रहे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपने ऊपर ली…

Read More