विशेष चार विधायक 2024 के संसदीय चुनाव में जीत कर सांसद बन गये एक सांसद भी इस बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रही हैं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का काम खत्म हो गया है और दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने का काम अभी चल रहा है। इस चुनाव के लिए सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। झारखंड विधानसभा के इस चुनाव का एक बेहद दिलचस्प पहलू घोषित उम्मीदवारों की…
Author: shivam kumar
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक आरोपित को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम अभिषेक कुमार बताया गया है। वह बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि रांची मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ आरपीएफ बेहद अलर्ट है। ऑपरेशन सतर्क के तहत अभियान चालू है। इसी क्रम में आरपीएफ ने ट्रेन नंबर 18622 एक्सप्रेस के आगमन के समय रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने देखा कि…
रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोरचा ने अब तक 74 सीटों पर उम्मीदवारों की नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में जयराम महतो खुद बेरमो सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। इस तरह जयराम ने डुमरी और बेरमो दोनों सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वहीं रांची सीट से प्रत्याशी को भी बदला गया है। अब रांची सीट से प्रेम नायक की जगह राजकिशोर महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। शनिवार को जयराम की पार्टी ने नौ उम्मीदवारों की घोषणा की। जिसमें बेरमो से जयराम महतो, चंदनक्यारी से अर्जुन रजवार, खिजरी से सरिता तिर्की,…
रांची। धनबाद जिला में पदस्थापित शिक्षकों को ग्रेड 7 में प्रोन्नति नहीं दिये जाने को लेकर दाखिल नंदकिशोर सिंह एवं अन्य की अवमानना याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने राज्य सरकार को कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया। कहा कि अगर प्रार्थियों को प्रमोशन देने के आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो अगली सुनवाई 22 नवंबर को सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव कोर्ट में सशरीर उपस्थित रहेंगे। इससे पूर्व सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने कोर्ट को बताया…
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। उनके साथ राज्यपाल रेमन डेका, मुखयमंत्री विष्णुदेव साय व मंत्रिमंडल सहयोगी और अधिकारी मौजूद रहे। मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति भिलाई जाएंगी, जहां आईआईटी के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति वापस रायपुर राजभवन लौटेंगी। दोपहर 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी।
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को मांडर विधानसभा सीट पर आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव ने नामांकन किया। नामांकन के बाद शिव उरांव ने कहा कि मांडर की जनता इसबार बाप बेटी को विदाई देने का मन बना लिया है। मांडर किसी की जागीर नहीं है कि उसके ही खानदान के लोग राज करे। लोकतंत्र में जनता मालिक है। और जनता ने तय कर लिया है, इसबार मांडर से मांडर का बेटा राज्य के सबसे बड़े पंचायत में चुन कर जायेगा। इस…
पटना। पिछले एक सप्ताह से दिल्ली एम्स में भर्ती पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। उसके बाद वह खुद बीमार हो गई हैं। पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थी, जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक आज सुबह उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई। हालांकि, अभी उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। बिहार के सुपौल जिले के हुलास में…
पलामू। झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य कर पदाधिकारी अंकेश अलंकार ने शुक्रवार रात पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से हीरो कंपनी की 24 नई मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इन मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में करने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शनिवार को बताया कि राज्य कर पदाधिकारी ने उन्हें सूचना दी कि एक लाल रंग की टाटा 112 ट्रक जो डालटनगंज से लेस्लीगंज की तरफ जा रही है, उसमें 24 हीरो कम्पनी की नयी मोटरसाईकिल लदी हुई हैं। टाटा 112 ट्रक (एलपीटी जेएच03एफ 3340) को रोका गया और छानबीन की गयी तो…
रांचीं। यह तो जगजाहिर है कि कोई भी पार्टी अपने सभी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दे सकती है। टिकट न मिलने वाले नेताओं की बात करें तो वह या तो पार्टी छोड़कर चले जा रहे हैं। या फिर पार्टी में रहकर उनपर भीतरघात करने का आरोप लगता है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के बरही विधायक उमाशंकर अकेला का भी नाम जुड़ गया है। दरअसल पार्टी की तरफ से उनका टिकट काट दिया गया है। उनके बदले इस बार कांग्रेस ने अरुण साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। इस बात से नाराज उमाशकंर अकेला ने कांग्रेस…
रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा है। कहा है कि भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी इंडी गठबंधन सरकार में कमीशनखोरी और वसूली एक प्रमुख राजकीय धंधा बन गया है। मुख्यमंत्री से लेकर बड़े-बड़े अधिकारियों और मंत्रियों तक की इसमें भारी संलिप्तता देखी जा रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि जहां एक ओर राज्य सरकार के संरक्षण में चोरों, डकैतों और लुटेरों द्वारा झारखंड की जनता को लूटकर भय का वातावरण तैयार किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन के नेताओं, मंत्रियों व अधिकारियों के द्वारा कभी…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी 5वीं सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इस सूची में महज एक नाम है। जामा विधानसभा सीट से डॉक्टर लुईस मरांडी को टिकट दिया गया है। डॉक्टर लुईस मरांडी को टिकट दिये जाने का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। उनके साथ झामुमो का दामन थामने वाले लगभग सभी लोगों को टिकट दे दिया गया। लेकिन डॉक्टर लुईस मरांडी का टिकट होल्ड पर रखा गया था। लेकिन अब पार्टी ने उन्हें जामा से उतार दिया है। 2014 में हेमंत सोरेन को चुनाव में हरा चुकी है डॉक्टर लुईस मरांडी 2014 की विधानसभा चुनाव…
