सिलीगुड़ी। नक्सलबाड़ी चाय बागान के श्रमिकों ने शुक्रवार को अपनी बकाया मजदूरी की मांग पर मैनेजर का कार्यालय घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों का आरोप है कि दो सप्ताह से उन लोगों का वेतन बकाया है। परिवार चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। श्रमिकों की माने तो पर्याप्त पैसे के अभाव में मरीजों का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। वहीं, बागान प्रबंधक कोशिश दास ने बताया कि श्रमिकों का बकाया वेतन बैंक को दे दिया गया है। बैंक की समस्याओं के कारण श्रमिकों का वेतन अभी तक नहीं पहुंच पाया है। इसका जल्द समाधान हो जाएगा। जबकि…
Author: shivam kumar
रांची। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोरेन परिवार की बहू को लेकर बड़ा सवाल उठाया। सिन्हा ने कहा कि सीता सोरेन के लिए जिस तरह से अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया गया, क्या इसी तरह का बयान दूसरी बहू कल्पना सोरेन के ऊपर इरफान अंसारी के देने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा चुप रहता। क्या, सोरेन परिवार इरफान अंसारी के इस बयान का खंडन करेगा। इरफान अंसारी के बयान पर झामुमो स्पष्टीकरण दे। उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद इरफान अंसारी का बयान घोर आपत्तिजनक जनक है। यह उनकी मानसिकता…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राजभवन में सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैम्प के महानिरीक्षक कमलजीत सिंह बन्याल ने भेंट की। इस अवसर पर महानिरीक्षक बन्याल ने राज्यपाल को हजारीबाग के सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होने वाले ‘दीक्षांत परेड’ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
विशेष कुछ सीटों पर पार्टी बदल कर चुनाव मैदान में उतरे हैं पुराने प्रतिद्वंद्वी कई सीटें ऐसी हैं, जिन पर 2019 में बेहद करीबी हुआ था मुकाबला नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के छठे संस्करण के लिए दो चरणों में होनेवाले चुनावों के मुकाबले की तस्वीर लगभग साफ हो गयी है। राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नामांकन दाखिल करने का काम भी तेजी से चल रहा है। 13 नवंबर को होनेवाले पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने का काम अगले 24 घंटे में…
नवादा। अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध नवादा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक पर लदे 25 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त कर ली है। चार वाहनों को ही बरामद किया गया है। माफिया भागने में सफल रहा।गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में ग्राम पौरा से कुल 2583 लीटर विदेशी शराब,01 ट्रक,01 पिकअप एवं 02 मोटरसाइकिल को नवादा पुलिस ने जब्त किया है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़े ट्रक में भरकर शराब माफिया कादिरगंज थाने के गांव की ओर शराब ले जा रहे…
26 अक्टूबर 1947 को जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय संबंधी दो पेज के पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। वे लंबे समय से विलय को लेकर फैसला टालते आ रहे थे। दरअसल, महाराजा हरि सिंह अपने राज्य को भारत और पाकिस्तान के बीच आजाद देश के रूप में देखने का सपना पाले थे। उनका यह सपना तभी से आकार ले रहा था जब बंटवारे के समय ब्रिटिश सरकार ने तकरीबन छह सौ रजवाड़ों के सामने दो विकल्प रखे- या तो अपनी रियासत का विलय भारत या पाकिस्तान में किसी एक साथ कर लें या फिर स्वतंत्र…
रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने शुक्रवार को सिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह के समक्ष सुदेश महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा भरने के दौरान सुदेश के साथ असम के मुख्यमंत्री सह भाजपा झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद थे। नामांकन से पूर्व मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से समाहरणालय तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में हिमंता बिस्वा सरमा और सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो सहित एनडीए के कई नेता शामिल थे।
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के रखवा बेलवा बाजार में गुरुवार देर शाम को दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा समेत आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहू विवेक कुमार सिंह ने बताया कि रखवा बेलवा गांव में पिंटू चौरसिया ने एक बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाया था। बच्ची ने अपने परिजनों को यह बात बतायी तो इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी को इलाज…
कानपुर। शहर के बाजार इस समय एक से बढ़कर एक डिजाइनर लाइटों, झालरों और इलेक्ट्रानिक उत्पादाें से पूरी तरह से सजे हुए हैं। ये उत्पाद बदलते वक्त और उसकी बयार के चलते भले ही प्राचीन रीति-रिवाजों को पीछे छोड़ने पर आमादा हों लेकिन माटी के एक दीपक की जलती लौ के आगे सारे इलेक्ट्रानिक उपकरणों की चकाचौंध फीकी हो जाती है। इसको देखते हुए दीपावली का पर्व नजदीक आने पर इन दिनों कुम्हारों के चाक सरपट घूम रहे हैं और कतारबद्ध दीये अपनी पुरातन संस्कृति का एहसास कराएंगे। दीपावली का पर्व नजदीक आ रहा है। शहरवासी घरों को सजाने के…
– उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और संजय निषाद ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर दी उपचुनाव रणनीति की जानकारी दी लखनऊ। उप्र में एनडीए गठबंधन में सहयोगी दल निषाद पार्टी को उपचुनाव में एक भी सीट न मिलने के बाद सियासी गलियारों में उठ रही तरह—तरह की चर्चा पर पर विराम लगाते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। निषाद पार्टी की कोर कमेटी बैठक के बाद दोनों ही नेताओं ने प्रेसवार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी दलों को जनता के बीच जाकर भ्रम फैलाने का…
जालौन। जनपद में जीएसटी टीम ने ज्वैलर्स की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानदार शटर बंद कर मौके से भाग गए। फर्जी बिल और टैक्स चोरी को लेकर यह छापेमारी की गई। जीएसटी की टीम ने उरई नगर के कई ज्वैलर्स की दुकानों में छापेमारी कर दस्तावेज देखें और अपने साथ लेकर चली गई। झांसी से आई टीम ने सुदर्शन और वेंकटेश ज्वैलर्स व इन्हीं की एक अन्य ज्वैलरी फर्म में छापा मारा। इस दौरान काफी कमियां पाई गईं। इसको लेकर जीएसटी टीम के अधिकारियों ने नाराजगी जताई और टैक्स चोरी के तौर पर 45 लाख रुपये…
