Author: shivam kumar

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त की राशि 651.37 करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में ऑनलाइन अंतरित करेंगी। यह आयोजन शाम 5ः15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक…

Read More

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मियांवाली के मल्ला खेल के पहाड़ी इलाके में पुलिस ने भीषण मुठभेड़ में 10 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। जियो न्यूज की खबर के अनुसार पंजाब पुलिस के प्रवक्ता यह जानकारी गुरुवार को दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 10 से 15 आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर मियांवाली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अख्तर फारूक के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। आतंकवादियों को घेरने की कोशिश की। आतंकवादियों ने मोर्चा लेते हुए पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 10 आतंकवादियों को मार गिराया…

Read More

‘द साबरमती रिपोर्ट’ के मेकर्स ने गुरुवार को एक आकर्षक पोस्टर जारी किया, जिसने पूरे देश में उत्सुकता जगा दी। यह भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना पर आधारित कहानी की ओर इशारा करता है, जिसके बारे में लोग और ज्यादा जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस असरदार पोस्टर में वर्ष 2002 की उस त्रासदी को दिखाया गया है जिसने पूरे देश को भीतर से झकझोर दिया था। अब टीज़र आ चुका है, जो पहले से मानी जा रही बातों को चुनौती देता है और उस घटना की गहरी सच्चाई को सामने लाता है, जिसने देश…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दस करोड़ सदस्य बन गए हैं। शुक्रवार को यह जानकारी साझा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024′ के अंतर्गत 10 करोड़ सदस्य बनाने की प्रक्रिया पूर्ण हुई है। उन्होंने सभी नवागत सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से 2 सितम्बर को आरंभ हुए इस अभियान में हर वर्ग के लोगों के जुड़ने की श्रृंखला जारी है। संगठन के हमारे कोटिशः कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक श्रम से प्राप्त यह ऐतिहासिक उपलब्धि…

Read More

वाशिंगटन/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार सृजन को दुनिया का सबसे बड़ा मुद्दा बताया। उन्‍होंने विश्‍व बैंक से नौकरियां पैदा करने वाले उच्च प्राथमिकता के कौशल क्षेत्रों की पहचान करने की दिशा में देशों के साथ सहयोग करने का आह्वान किया। वित्‍त मंत्रालय ने शुक्रवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने गुरुवार को विश्‍व बैंक की एक बैठक में कहा कि रोजगार सृजन दुनियाभर में सबसे अहम मुद्दा है, खासकर लगातार आर्थिक चुनौतियों और तेजी से हो रही तकनीकी प्रगति को देखते हुए जो श्रम बाजार को नया आकार…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आज सर्राफा बाजार में करेक्शन होता हुआ नजर आ रहा है। आज सोने 570 रुपये से 620 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत भी आज 2,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो गई है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80 हजार रुपये के स्तर से नीचे लुढ़क कर 79,610 रुपये से लेकर 79,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में थोड़ी और तेजी आई, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.51 प्रतिशत और निफ्टी 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आईटीसी, एक्सिस…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज सुस्त संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार भी पूरे सत्र में दबाव का सामना करने के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल हुए। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव होता रहा। डाउ जॉन्स लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ लाल निशान में…

Read More

रामगढ़। पुलिस ने 50 लाख के डोडा के साथ तस्करी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 543 किलोग्राम डोडा जब्त किया गया है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से पंजाब जा रहे एक ट्रेलर पर डोडा लादकर ले जाया जा रहा है। चुटूपालू घाटी में जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रेलर (पीबी 03 एपी 9945) को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह गाड़ी नहीं रुकी। ड्राइवर ने तेज गति से गाड़ी को भगाने का प्रयास किया और वह घाटी में ही…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। जारी सूची में सरायकेला से गणेश महली को टिकट दिया गया है। गणेश महली ने भाजपा छोड़ जेएमएम का दामन थाम लिया है। चंपाई सोरेन और गणेश महली में वहां टक्कर होगी। दूसरी ओर, खूंटी सीट पर झामुमो ने प्रत्याशी बदलते हुए रामसूर्य मुंडा को टिकट दे दिया है। झामुमो ने इससे पहले 23 अक्टूबर को जो तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें खूंटी से स्नेहलता कन्डूलना को टिकट दिया था लेकिन चौबीस घंटे के अंदर उम्मीदवार बदलते हुए रामसूर्य मुंडा को टिकट…

Read More

रांची। सूबे की राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर से इडी चर्चा में है। इस बार इडी राज्य के कद्दावर नेता और राज्य सरकार के मंत्री व दिग्गज नेता के पाला पड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले इडी इस नेता या उनके नजदीकियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो चुनाव नतीजों पर भी इसका असर पड़ सकता है। इस मामले में इडी ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। प्रक्रिया के तहत इडी आगे बढ़ा रहा है। कांके रोड के चर्चित मॉल में संपत्ति लेने का मामला दरअसल मंत्री के घर…

Read More