Author: shivam kumar

रांची। चाईबासा जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजश्री सावैयां ने मंगलवार को अपने पति नवीन सावैयां संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में दोनों को सदस्यता दिलाई। मौके पर कहा कि भाजपा केवल पार्टी नहीं एक परिवार है। यह विकसित झारखंड, समृद्ध भारत का उत्कृष्ट विचार भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति-नीति एवं भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग इस परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। साथ ही बाबूलाल ने उम्मीद जताई कि राजश्री के आने से चाईबासा में पार्टी और सबल होगी।

Read More

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदान के दिन सार्वजनिक यातायात को न्यूनतम प्रभावित करते हुए वाहनों का प्रबन्धन करें। प्रयास यह होना चाहिए कि मतदान दिवास के दिन आमजनों को आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो एवं आम जन-जीवन प्रभावित नहीं हो। मंगलवार को निर्वाचन सदन, रांची से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों एवं वाहन प्रबंधन कोषांग के पदाधिकारियों के साथ आॅनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक करते कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन के कार्यों में इस्तेमाल के लिए स्कूली वाहनों को भी अधिग्रहित करने के प्रावधान है। स्कूली बच्चों…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि भ्रम पालना अगर आपकी आदत बन चुकी है, तो खुशी-खुशी इस भ्रम को पालिए, लेकिन झारखंड की जनता के दिलों में भगवान बनने का भ्रम न पालिए। क्योंकि आदिवासी समाज के नाम पर राजनीति करने वालों ने आदिवासी जमीन पर ही कब्जा किया है, उसपर बैंक्वेट हॉल बनाने का सपना देखा है, वो भी हम झारखंडवासियों से अछूता नहीं है। इसके बाद भी जेएमएम- कांग्रेस गठबंधन सरकार को भ्रम पालना है, तो अच्छे से पालिए। बस इतना याद…

Read More

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र स्थित डाला सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत एक असिस्टेंट अफसर की पत्नी को एक अनजाने मोबाइल से आयी काल पर उन्हें 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट करते हुए उनसे 2,94,262 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने मंगलवार को बताया कि डाला सीमेंट फैक्टरी निवासी सृष्टि मिश्रा ने चोपन थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 09 अक्टूबर की शाम उनके मोबाइल पर एक काल आयी। काल उठाने के बाद उन्हें नौ नम्बर दबाने के लिए कहा गया। नम्बर दबाते ही काल इनडायरेक्ट हो गई। उसके बाद मोबाइल पर उन्हें बताया गया…

Read More

-एक आरोपी गिरफ्तार, गोदाम मालिक फरार गाजियाबाद। दीवाली के मद्देनजर पुलिस के अवैध आतिशबाजी (पटाखे)के विरुद्ध अभियान में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई में लाखों रुपये का अवैध आतिशबाजी बरामद किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसीपी त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली थी नवयुग मार्किट की संकरी गलियो मे एक व्यक्ति अपने गोदाम पर अवैध रूप से पटाखो का भण्डारण किये है। तथा जिस स्थान पर यह भण्डारण किया गया है सुरक्षा के मानकों का पूर्ण रूप से उल्लंघन कर किया गया है । सूचना के आधार पर उन्होंने थाना कोतवाली पुलिस…

Read More

कानपुर। दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही बिजली के साज सजावट वाली दुकानों में रौनक बढ़ गई है। हर बार की तरह इस बार भी बिजली के बाजारों में कुछ अलग तकनीक के साजो समान दिख रह रहे हैं जो दीपावली की रात शहर को जगमगाएंगे। इनमें सबसे खास चांद की आकार वाली डिजाइनर रंग बिरंगी लाइटें हैं। दीपावली की रात शहर को रोशनी से जगमगाने के लिए बिजली के बाजारों में इस बार पूर्णमासी चांद के आकार की गोल और सितारों के आकार की एलईडी लाइटों की खास मांग हो रही है। यही नहीं छोटे पेडों पर बिजली के…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आर.जी. कर अस्पताल में भ्रष्टाचार के बड़े आरोप सामने आए हैं। जूनियर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 137 पृष्ठों के दस्तावेज सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टरों का दावा है कि आर.जी. कर अस्पताल में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हो रही हैं, जिन पर राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इन दस्तावेजों में बताया गया है कि कैसे अस्पताल में एक लाख 75 हजार रुपये की कीमत वाली मशीन को चार लाख 30 हजार रुपये में खरीदा गया। यह भी आरोप है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भ्रष्टाचार के…

Read More

जलपाईगुड़ी। दो डॉक्टरों पर मरीज और मरीज के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा। दोनों चिकित्सक को अस्पताल से स्थानांतरित करने की लिखित शिकायत मंगलवार को प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी से की गयी। घटना मेटेली ब्लॉक के चालसा मंगलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल की है। बताया जा रहा है कि दोनों चिकित्सक काफी समय से मरीज और मरीज के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। इस शिकायत के आधार पर 15 अक्टूबर को स्थानीय निवासी मंगलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। अब उन्होंने इन दोनों डॉक्टरों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का लिखित शिकायत किया। इस संबंध…

Read More

मालदा। मालदा जिले के डगपुकुर इलाके में मंगलवार को भयावह बम विस्फोट होने एक छह साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना वार्ड नंबर 23 की है। घायल बच्चे की पहचान बंटी कुमार महतो के रूप में हुई है, जिसका फिलहाल मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, बच्चा एक चिकित्सालय की बालकनी में अकेला खेल रहा था तभी अचानक विस्फोट हो गया। स्थानीय निवासियों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल बच्चे के…

Read More

अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार थाने की पुलिस ने शोभागंज इलाके से सोमवार रात ब्राउन शुगर के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम विपुल देवनाथ उर्फ ​​लादेन है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अलीपुरद्वार थाने की एंटी क्राइम टीम ने सोमवार रात शोभागंज इलाके में गुप्त सुचना पर अभियान चलाया। इस दौरान न्यू शोभागंज बांस बागान इलाके से दो युवक बाइक से जा रहे थे। तभी पुलिस ने उस बाइक का पीछा किया। पुलिस को देख आरोपित बाइक चालक तेज़ रफ्तार से भागने की कोशिश की। तभी बाइक के पीछे बैठा विपुल देवनाथ बाइक से गिर गया। जिसके बाद पुलिस…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि जल संसाधनों का संरक्षण और संवर्द्धन सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी सक्रिय भागीदारी के बिना जल-सुरक्षित भारत का निर्माण संभव नहीं है। राष्ट्रपति मुर्मु ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित नौ श्रेणियों में 38 विजेताओं की सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में पहला पुरस्कार ओडिशा को, उत्तर प्रदेश को दूसरा और गुजरात और पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी…

Read More