Author: shivam kumar

-बरहेट से हेमंत, गांडेय से कल्पना दुमका से बसंत सोरेन लड़ेंगे चुनाव रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार, झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है। इसमें बरहेट (अजजा) से हेमंत सोरेन, राजमहल से एमटी राजा, बोरियो (अजजा) से धनन्जय सोरेन, महेशपुर (अजजा) से स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा (अजजा) से आलोक सोरेन, नाला से रविंद्रनाथ महतो, दुमका (अजजा) से बसंत सोरेन, मधुपुर से हफीजुल हसन, सारठ से उदय शंकर सिंह, गांडेय से कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार, डूमरी से बेबी देवी, चंदनक्यारी (अजा) से उमाकांत रजक, टुंडी…

Read More

रांची। रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) में बुधवार को सुबह छापेमारी की गयी। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। लगभग 2 दो घंटे की छापेमारी में जेल के सभी वार्डों को खंगाल गया।इस दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। छापेमारी में पुलिस उपाधीक्षक, सदर, कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची, थाना प्रभारी सदर, खेलगांव के अतिरिक्त पुलिस बल शामिल थे।

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफे की वजह से खाली केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बताया गया है कि प्रियंका वायनाड कलेक्ट्रेट तक रोड शो के बाद अपना पर्चा भरेंगी । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी अपने-अपने आवास से वायनाड के लिए रवाना हुए हैं। वह इस मौके पर मौजूद रहेंगे। प्रियंका और सोनिया गांधी वायनाड पहुंच चुकी हैं। वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होना है।

Read More

गढ़वा। गढ़वा से रांची आ रही बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। वहीं पुलिस ने गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, लोहरदगा एसपी हारिश बिन जमा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कुडू चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक बस से 23 किलो गांजा मिला। बरामद गांजा की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह गांजा कहां…

Read More

शालीमार स्वीट्स के मालिक अनिल कुमार और उनकी मां पर दर्ज हुई प्राथमिकी रामगढ़। शहर में एक मिठाई दुकान बेचने के नाम पर एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी को ही ठग लिया। 30 लाख रुपए की ठगी का मामला अब रामगढ़ थाने पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार शहर के मेन रोड सुभाष चौक पर स्थित शालीमार स्वीट्स दुकान बेचने का ऑफर उसके मालिक अनिल कुमार के द्वारा पंजाबी मोहल्ला निवासी दलजीत सिंह आनंद और उनकी पत्नी जसमीत कौर को दिया गया था। इस मामले में दलजीत सिंह की पत्नी जसमीत कौर के नाम पर बाकायदा एक एग्रीमेंट भी बनाया…

Read More

रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के यमुना नगर में रहने वाले निरंजन प्रसाद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके बेटे की जहरीला पदार्थ देकर हत्या की है। मृतक के पिता बिहारी प्रसाद ने कहा कि उनका बेटा मंगलवार की रात करीब 12 बजे घर लौटा था। सुबह चार बजे के करीब जब निरंजन का छोटा भाई उसे उठाने गया, तो देखा की निरंजन के मुंह से झाग निकल रहा है और वह अचेत पड़ा हुआ है। इसके बाद निरंजन को तुरंत रिम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन…

Read More

स्टार प्रचारकों के वाहनों के लिए जारी किये जा रहे पास रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल विधानसभा निर्वाचन में अपने स्टार प्रचारकों के लिए वाहनों की सूची उपलब्ध करते हुए उनके पास संग्रहित कर लें। उन्होंने कहा कि स्टार प्रचारकों द्वारा इस्तेमाल में लाये जाने वाले वाहनों की सूची भी अवश्य उपलब्ध करा दें। वह बुधवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। के रवि कुमार ने कहा है कि राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं तक आदर्श आचार…

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय डालटनगंज के एसपी कोठी रोड आबादगंज के शुभम अग्रवाल (40) की हत्या कर दी गई। उसका शव मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ के डीटीएस टोला में डालटनगंज-चियांकी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे से बरामद किया गया। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेजी से अनुसंधान किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे सुआ डीटीएस टोला में रेलवे ट्रैक किनारे शव देखा गया। बाद में डेड बॉडी की पहचान की गई। सूचना मिलने पर…

Read More

रांची। एनआईए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत ने टेरर फंडिंग की जांच के दौरान गिरफ्तार कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे शंकर यादव की जमानत याचिका सुनवाई के बाद बुधवार को खारिज कर दी है। एनआईए ने लातेहार के बालूमाथ स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में गोलीबारी मामले में टेरर फंडिंग की जांच के दौरान उसे नौ फरवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची लाया गया था। तब से वह जेल में ही है। गिरफ्तारी के दौरान उसके ठिकाने से एक करोड़ 30 लाख रुपये भी बरामद किए गए थे, जिसे अमन साहू…

Read More

रांची। पुलिस ने रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के जॉब्रों गांव में बुधवार को अवैध शराब भट्टी पर छापेमारी की। छापेमारी में लगभग ढाई सौ लीटर महुआ शराब, शराब बनाने का उपकरण, गुड, आठ अलमुनियम का बड़ा तसला सहित अन्य कई सामान बरामद किया गया। साथ ही भट्टी में रखा करीब 1000 किलो महुआ गुड मिश्रित घोल को नष्ट किया गया। इस दौरान तीन शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। थाना प्रभारी बुढ़मू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब भट्टी में छापेमारी की गई। तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। मामले में आसपास के लोगों…

Read More

रांची। भाकपा माले राज्य कमेटी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें धनवार विधानसभा क्षेत्र से राजकुमार यादव, सिंदरी से चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो और निरसा से अरूप चटर्जी के नाम शामिल हैं। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय सुनिश्चित करने और इंडिया गठबंधन की जीत के लिए तमाम लोकतांत्रिक शक्तियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाकपा माले उन्हीं सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जहां पार्टी भाजपा को शिकस्त देने की स्थिति में है लेकिन गठबंधन की अभी बातचीत…

Read More