Author: shivam kumar

रांची। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि एक भी वोटर छूटे नहीं, यह चुनाव आयोग का टैगलाइन है। लेकिन ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग का वर्कलाइन है, ग्रामीण वोटर छूट जाये और शहरी वोटर शहरी पार्टी को वोट दे। सुप्रियो ने कहा, पहले जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा था कि हमने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की है। ताकि चुनाव भयमुक्त और शांतिपूर्ण हो। उन्होंने आगे कहा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा था कि राज्य में 88% ग्रामीण वोटर हैं और 12% शहरी वोटर हैं। लेकिन अब तय किया है कि ग्रामीण वोटरों…

Read More

इंडी गठबंधन को नुकसान नहीं पहुंचायेंगे: मनोज झा रांची। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच सत्तारूढ़ इंडी गठबंधन में बड़ी फूट पड़ गयी है। सीट शेयरिंग फामूर्ले से नाराज राजद ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। रविवार को राजद ने साफ किया कि वह राज्य में कम से कम 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा घोषित फामूर्ला मंजूर नहीं है। सीएम द्वारा घोषित फामूर्ले में राजद को सात सीटें दी गयी हैं। पार्टी ने कहा कि अगर उसे अकेले चुनावी मैदान में उतरना पड़ा, तो उस स्थिति में भी…

Read More

मथुरा महतो के समर्थन में प्रचार करने पहुंची टुंडी। झामुमो की स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन रविवार को टुंडी के पोखरियां आश्रम में झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करने से पूर्व कल्पना सोरेन ने स्व. श्यामलाल मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद सभा में शामिल हुईं। मंच पर कल्पना सोरेन के साथ विधायक मथुरा प्रसाद महतो, डॉ. नीलम मिश्रा, जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला सचिव मन्नू आलम मंचासीन थे। कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित…

Read More

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी किये जाने के बाद बवाल की स्थिति पैदा हो गयी है। कोल्हान से लेकर संताल तक और पलामू से लेकर कोयलांचल तक पार्टी में नाराजगी है। कई बड़े नेताओं ने तो पार्टी तक छोड़ दी है। भाजपा को सबसे बड़ा झटका कोल्हान में लगा है, जहां पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार के इस्तीफे के बाद अब गणेश महली ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह झामुमो के टिकट पर सरायकेला से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस सीट से भाजपा ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन…

Read More

रांची। चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान रविवार को दिल्ली में लोजपा (रामविलास) में शामिल हो गये पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक ने झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के साथ जनार्दन पासवान को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण करने के पश्चात अब्दुल खालिक एवं बिरेन्द्र प्रधान के साथ जनार्दन पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। चतरा विधानसभा के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी के सिंबल के लिए निवेदन किया। उल्लेखनीय है कि जनार्दन पासवान पहली बार जनता दल के टिकट पर 1995…

Read More

रांची। झारखंड पार्टी ने रविवार को पांच उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। तमाड़ से पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा के पुत्र राजकुमार मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राजकुमार मुंडा के भाई विकास मुंडा के झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। चार दिन पहले भी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें मनोहरपुर से महेंद्र जमुदा, सिमडेगा से आयरिन एक्का, चाइबासा से कोलंबस हांसदा, कांके से अनिल कुमार पासवान और कोलेबिरा से संदेश एक्का को उम्मीदवार बनाया गया है। अब तक पार्टी ने 10 उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। झारखंड पार्टी ने 20…

Read More

रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वे चाहते थे, कि मूलवासी सदान मोर्चा एक सामाजिक संगठन है और उनके लोग राजनीति पार्टी से जुड़े हैं, वैसे लोगों को भी राजनीतिक दल कुछ टिकट दें जो हमेशा झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शामिल रहे हैं और मूलवासी सदानों, पिछड़ों दलितों, और झारखंड के हितों के लिए लड़े हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश भाजपा के प्रदेश के नेताओं ने इन मांगों को दर किनार कर दिया है। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी सिर्फ एक वर्ग की बात करेगी और अपने मूल वोटर को दरकिनार…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव के लिए रविवार को अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की विज्ञप्ति के मुताबिक मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से, श्रीजया अशोक चव्हाण भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से, राहुल नार्वेकर कोलाबा से, छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले सतारा से चुनाव मैदान में उतरेंगे। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा।…

Read More

– सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन महंगा हुआ सोना नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज करवा चौथ के मौके पर भी सोना में तेजी का रुख बना हुआ है। सोने में तेजी का आज लगातार चौथा दिन है। हालांकि चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आज 400 से 450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,570 रुपये से लेकर 79,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज…

Read More

रांची। विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआइजी अनूप बिरथरे ने समीक्षा बैठक की। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की। इस मौके पर डीआईजी ने चुनाव को लेकर जिले मे सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैयारी की जानकारी ली। डीआइजी ने जिले के उग्रवाद प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों को पूरी तरह एहतियात बरतते हुए ड्यूटी करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिलों में एस ड्राइव चलाकर लंबित वारंट, कुर्कियों, लंबित काण्डों का शीघ्र निष्पादन, लाइसेंसी हथियारों के संबंध में, सक्रिय अपराधकर्मियों और…

Read More

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, और इस बीच बीजेपी की प्रमुख नेता लुईस मरांडी के बारे में बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, लुईस मरांडी जेएमएम नेताओं के संपर्क में हैं और आज ही जेएमएम का दामन थाम सकती हैं। लुईस मरांडी, जो पहले दुमका सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, हाल ही में बीजेपी ने दुमका सीट से सुनील सोरेन को उम्मीदवार घोषित किया, जिससे लुईस नाराज हैं। यही कारण है कि वह जेएमएम में शामिल होने की संभावना तलाश रही हैं। बीजेपी अब उन्हें बरहेट सीट से चुनाव लड़ाने…

Read More