Author: shivam kumar

काठमांडू। सहकारी घोटाले में गिरफ्तार किए गए नेपाल के पूर्व गृहमंत्री रवि लामिछाने को रविवार को जिला अदालत में पेश करने से पहले पोखरा के कई इलाकों में जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लगा दी। लामिछाने के समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला अदालत सहित अन्य कई संवेदनशील स्थानों पर निषेधाज्ञा लगा दिया है। कास्की जिला प्रशासन कार्यालय ने बताया कि पोखरा प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर भी निषेधाज्ञा लागू है। स्थानीय प्रशासन ने राष्ट्रीय स्वातंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष लामिछाने के पक्ष में और उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू होने के बाद…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के धौलपुर जिले में सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मुआवजे की घोषणा के साथ ही इस बात का भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर संभव सहायता मुहैया कराने में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख और प्रत्येक घायल को 50 हजार का मुआवजा देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास रविवार सुबह धमाके से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की। मौके पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), डॉग स्क्वाड, बम स्क्वाड और आईजीएल की टीम पहुंची हैं। एनएसजी ने सीआरपीएफ स्कूल के आसपास तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्थानीय पुलिस की टीम ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच की जा रही है। धमाके की…

Read More

बेंगलुरु। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में पांचवें अर्थात आखिरी दिन मेहमान टीम को जीत के लिए 107 रन बनाने थे, जिसे उसने 27.4 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ कीवी टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का अगला मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा। मैच की पहली पारी में भारतीय टीम मात्र 46 रन पर ही…

Read More

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदाता जागरुकता वाहन को निर्वाचन सदन से रविवार काे झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की पूरी टीम एवं बड़ी संख्या में लोक कलाकार उपस्थित रहे। झारखंड में विधानसभा चुनाव दाे चरणों में होने वाले हैं। इसकी तारीख की घोषणा कर दी गयी है। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों…

Read More

फिरोजाबाद। जनपद की पुलिस ने शनिवार रात्रि पांच घंटे अभियान चलाकर 83 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है, जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने रविवार को बताया कि वारंटियों, एनबीडब्ल्यू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12 बजे से सुबह पांच बजे तक अभियान चलाया गया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस ने कुल 83 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे थाना उत्तर ने एक, थाना दक्षिण ने एक, थाना रामगढ़ ने तीन, थाना रसूलपुर ने ए, थाना बसई मौहम्मदपुर ने तीन, थाना मटसेना…

Read More

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भिखीपुर भुवालपुर स्थित माइनर के समीप रविवार को एक तीस वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव मिला। युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंकने की संभावना जताई गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी मृत युवक की शिनाख्त नही हो पाई। घटना की जानकारी पाते ही एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल सहित फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर देर तक मौके पर छानबीन करती रही।

Read More

– फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन – शक्तिनगर एनटीपीसी से विजिट कर जा रहा था बाबतपुर एयरपोर्ट मीरजापुर। शक्तिनगर एनटीपीसी विजिट कर शनिवार की शाम वाराणसी एयरपोर्ट जा रहे विदेशी (जापानी) नागरिक का वाहन अदलहाट थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तत्काल मौके पर पहुंचकर अदलहाट पुलिस ने वाहन का प्रबंध कर विदेशी नागरिक को ससमय एयरपोर्ट पहुंचाया। जापानी नागरिक ने मीरजापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। अदलहाट पुलिस को शनिवार की शाम फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन…

Read More

जौनपुर। राष्ट्रत्कर्ष अभियान यात्रा के अर्न्तगत धर्मसभा का आयोजन 20 अक्तूबर को टीडी कालेज के बलरामपुर हाल में किया जा रहा है। जिसमें ऋगवैदिय पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरी पीठ के वर्तमान 145 वें स्वामी निश्चलानन्द सरस्वतीजी जगदगुरु शंकराचार्य महाराज रहेंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस धर्मसभा में दो सत्र में कार्यक्रम होगे। प्रथम सत्र 11 बजे से दो बजे तक है। जिसमें सत्संग, गुरु शिष्य संवाद, दीक्षा एवं चरण पादुका पूजन होगा। दूसरा सत्र पांच से रात आठ बजे तक आयोजित है। जिसमें संगोष्ठी, आर्शीवचन व दर्शन होगा। 21 अक्तूबर को 11 बजे से दो बजे तक ज्ञान चर्चा एवं…

Read More

रांची। सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने एक बार फिर से झामुमो का झंडा थाम लिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने पार्टी में उनका स्वागत किया है। खुद हेमंत सोरेन ने उन्हें झामुमो में शामिल करने के बाद अपने सोशल अकाउंट्स से अमित महतो के साथ फोटो को साझा किया। उन्होंने पोस्ट कर लिखा है कि सिल्ली के पूर्व विधायक और जुझारू युवा नेता अमित महतो का झामुमो परिवार में पुन: स्वागत है। लड़ जाओ, भिड़ जाओ! गौरतलब है कि सिल्ली विधानसभा सीट पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को अमित महतो ने वर्ष 2015 में हराया था। यहां जेएमएम…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के विरोध में चल रहे जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन में सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रस्तावित बैठक पर अनिश्चितता छा गई है। राज्य सरकार ने बैठक के लिए ऐसी शर्तें रखी हैं, जिसके बाद यह असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शनिवार शाम राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत ने पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) को ईमेल भेजकर बैठक के लिए एक शर्त के रूप में कहा है कि भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों को पहले अपनी हड़ताल समाप्त करनी होगी। मुख्य सचिव…

Read More