Author: shivam kumar

रांची। राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी के आवासीय कार्यालय में रांची विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं और महिलाओं का हुजूम ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। इस अवसर पर युवाओं और महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि महुआ माजी जी के द्वारा हमेशा के सुख दुख में साथ खड़ा होती हमेशा तत्पर है आम जनता के कार्यों के लिए और रांची का विकास इन्हीं के हाथों होगा। इसलिए हम सभी कोई महुआ माजी से प्रेरित होकर हमलोग झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम रहे हैं। महुआ माजी जी ने सभी को अंग वस्त्र देकर पार्टी में शामिल…

Read More

रांची। बांग्लादेश माइनॉरिटी वाच के अधिवक्ता रवींद्र घोष शनिवार को स्थानीय होटल ग्रीन होराइजन में आयोजित दो दिवसीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। इस अधिवेशन में उन्होंने अपना विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। हिंदुओं पर विविध प्रकार के अत्याचार जैसे गैंग रेप, मर्डर, बलपूर्वक धर्मांतरण, संपत्ति की लूटपाट इत्यादि हो रहे हैं। बांग्लादेश सरकार, अन्य नेता या सेना की ओर से हिंदुओं को कोई सहायता नहीं मिलती। संयुक्त राष्ट्र संघ, मानवाधिकार संगठन को इन सभी अत्याचारों का डॉक्यूमेंट बना कर देने पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। 8…

Read More

रांची। पूर्व विधायक अमित महतो ने फिर झामुमो का दामन थाम लिया है। शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एफबी पर अमित महतो को झामुमो का पट्टा पहनाकर लिखा है कि सिल्ली के पूर्व विधायक और जुझारू युवा नेता अमित महतो का झामुमो परिवार में पुन: स्वागत है। लड़ जाओ, भीड़ जाओ। जीतेगा झारखंड। बता दें कि खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग पर फरवरी 2022 को झामुमो के पूर्व विधायक अमित महतो, और उनकी पत्नी सीमा महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने खतियानी झारखंडी पार्टी बनाया था।

Read More

रांची। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई रोशन लाल चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया। हिमंता बिस्वा सरमा ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि बड़कागांव सीट के प्रत्याशी होंगे रोशन लाल चौधरी। भाजपा में शामिल होने के बाद रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आजसू पार्टी और भाजपा एक ही परिवार के अंग है। भाजपा निश्चित रूप से बड़कागांव सीट जीतेगी।

Read More

रांची। भाजपा के झारखंड प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव एनडीए एक साथ लड़ेगा और सरकार भी बनायेगा। लोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। एनडीए एक साझा घोषणा पत्र लेकर जनता के पास जायेगा। हिमंता बिस्वा सरमा भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में एनडीए के सभी घटक मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं और जहां भी जरूरत होगी, वहां चिराग पासवान भी चुनाव प्रचार में आयेंगे। कम समय में ही लोजपा (आर)…

Read More

रांची। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कल ही झारखंड विधानसभा में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी दल मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ते हैं। यह भी तय हुआ है कि हम झारखंड में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हर एक विधानसभा सीट को जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगे। पिछले 5 वर्षों से वर्तमान सरकार ने झारखंड के लोगों को धोखा दिया है। लूटा है। इससे झारखंड के लोगों को मुक्ति दिलानी है। झारखंड में बेहतर सरकार बनानी है। झारखंड के मजबूत होने पर…

Read More

रांची। लोजपा के झारखंड प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि एक दशक के बाद लोजपा झारखंड में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का निर्देश था कि झारखंड में चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ना है। बिहार जैसा प्रदर्शन झारखंड में दोहरायेंगे। सीटों से अधिक हमें फर्क नहीं पड़ेगा। गठबंधन में एक साथ रहकर चुनाव लड़ने से फर्क पड़ेगा। हम लोगों ने गठबंधन तय कर लिया है। पार्टी चतरा (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप वर्मा, लोजपा के झारखंड प्रदेश…

Read More

रांची में थे तेजस्वी यादव फिर भी नहीं बुलाया गया रांची। राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव के रांची में मौजूद होने के बावजूद उन्हें गठबंधन को लेकर किये जाने वाले एलान की सूचना नहीं दी गयी। राजद नेता मनोज झा ने कहा कि हमारा (राजद) पूरा नेतृत्व यहां है। आज सुबह बैठक हुई और उस बैठक में ये पाया गया कि ताकत जनाधार की है जो राजद के पक्ष में है। पिछली बार हम सात सीटों पर लड़े, क्योंकि लालू यादव का हृदय विशाल था। हमारा लक्ष्य था भाजपा को हटाओ, जो आज भी है।…

Read More

पोटका। पोटका सीट से तीन बार विधायक रह चुकी मेनका सरदार ने भाजपा से इस्तीफा दिया है। उनके बाद लव सरदार ने भी भाजपा छोड़ने का पत्र जारी कर दिया है। इनके नाराजगी का प्रमुख कारण है कि पोटका एकमात्र सीट है जहां कई वर्षों से भूमिज/ सरदार उम्मीदवार रहे हैं। इस बार अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इससे नाराज होकर दोनों ने इस्तीफा दिया है। लव सरदार पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के करीबी हैं। उन्हीं के साथ भाजपा में आये थे। उन्हें पोटका से टिकट मिलने का भरोसा था।

Read More

जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पोटका (46) विधानसभा से उनकी पत्नी मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्री मुंडा ने कहा कि भाजपा इस बार रोटी, बेटी और माटी पर वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी के हमले से प्रदेश की जनता को निजात दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। त्रस्त जनता इस इंडी गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृतसंकल्प है।

Read More

रांची। भाजपा ने झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 66 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को इसे जारी किया। उन्होंने सूची जारी करते हुए कहा कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर को संपन्न हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। समिति ने नामों पर अपनी स्वीकृति दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला से…

Read More