रांची। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि छापेमारी के क्रम में गुमला जिला से फरार पीएलएफआई उग्रवादी अर्जुन सिंह उर्फ नेपाल सिंह को नगड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि इनके खिलाफ गुमला जिला में 09 कांड दर्ज है और 09 कांडों में फरार चल रहे हैं। इसके खिलाफ में गुमला पुलिस के द्वारा उनके घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। रांची जिला में इसके खिलाफ कांड दर्ज…
Author: shivam kumar
-नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की छठी गवर्निंग बॉडी मीटिंग में शामिल हुए छग के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल नई दिल्ली / रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की छठी गवर्निंग बॉडी मीटिंग में सम्मिलित हुए। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में खनिजों का दोहन और उनके उपयोग के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण पर चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित…
रांची। राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग ने रिफाइंड आयोडाइज्ड नमक और चीनी (व्हाइट क्रिस्टल शुगर) के लिए टेंडर जारी कर दिया है। नमक के लिए 29 अगस्त की शाम पांच बजे तक टेंडर जमा होगा। प्रीबिड मीटिंग 20 अगस्त को होगी, जबकि चीनी का टेंडर 28 अगस्त तक जमा होगा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 1.95 लाख क्विंटल रिफाइंड आयोडाइज्ड नमक के लिए टेंडर जारी किया है। वहीं 27 हजार क्विंटल चीनी के लिए टेंडर जारी किया गया है। लाल कार्डधारियों को मुफ्त में एक किलोग्राम रिफाइंड आयोडाइज्ड नमक दिया जायेगा। किस प्रमंडल को प्रति महीना कितना मिलेगा नमक प्रमंडल नमक…
विशेष अपर्णा सेनगुप्ता को सीट बचाने के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में विधानसभा चुनाव -2024 की आहट तेज है, इसी साल चुनाव होने हैं। तीन महीने का समय बचा है। इस लिहाज से झारखंड में सत्ता की महाभारत को लेकर रणनीति बनाये जा रहे हैं। सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के घटक दल सत्ता में पुन: वापसी को लेकर रणनीति पर काम कर रहे हैं तो विपक्ष एनडीए गठबंधन सतारूढ़ इंडिया गठबंधन को उखाड़ फेंकने की रणनीति बनाने और उस पर अमल करने की जद्दोजहद में जुटा है।…
रांची। 31 जुलाई 2024 को झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा एक नोटिस जारी किया गया था। उसमें कहा गया था कि जेपीएससी मेंस का रिजल्ट शीघ्र ही जारी किया जायेगा। उसके बाद परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का सत्यापन और साक्षात्कार अगस्त के द्वितीय सप्ताह में प्रारंभ होगा। लेकिन आयोग अपनी निर्धारित तारीख पर फेल हो गया। इसको लेकर छात्र चिंतित है कि आखिरकार किन कारणों के चलते जेपीएससी मेंस का रिजल्ट जारी नहीं हो रहा है। छात्रों का कहना है कि जेपीएससी कभी भी अपने डेट से फेल नहीं हुआ है। चाहे वह प्रीलिम्स की बात हो, मेंस की बात…
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देशभर में नौ अगस्त से शुरू ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विशेष आयोजन की घड़ी आ गई। आज अब से कुछ देरबाद राजधानी दिल्ली में संसद सदस्यों की तिरंगा बाइक रैली शुरू होगी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आगाज की पूर्व संध्या पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि इस अभियान का समापन 15 अगस्त को होगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 अगस्त को इस अभियान की अहम शृंखला के तहत सांसदों की तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली सुबह 8 बजे…
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 22 राज्यों में अभी सात दिन तक और तेज बारिश की चेतावनी दी है। राजस्थान के सवाई माधोपुर में बांध टूटने से गंभीर संकट पैदा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में 197 सड़कें बंद हैं। विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा,पश्चिम बंगाल और सिक्किम कहीं-कहीं तेज तो कहीं-कहीं मध्यम वर्षा होगी। 18 राज्यों के येलो और चार राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया…
रांची। प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ द्वारा लेवी के पैसे को शेल कंपनी शिव आदि शक्ति इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में निवेश से संबंधित मामले में आरोपी फुलेश्वर गोप की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। उसके खिलाफ एसएलपी की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई। मामले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार एवं न्यायमूर्ति संजय करोल की खंडपीठ ने एनआइए को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। प्रार्थी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बालाजी श्रीनिवासन ने पक्ष रखा। झारखंड हाइकोर्ट ने पूर्व में फुलेश्वर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। दरअसल, हाइकोर्ट में…
रांची। बहुचर्चित जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में धनबाद की सीबीआइ कोर्ट द्वारा दो अभियुक्तों राहुल वर्मा और लखन वर्मा को उम्र कैद की सजा सुनाये जाने को चुनौती देनेवाली अपील पर मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट में बहस जारी रही। मामले में कोर्ट ने निचली अदालत से दुर्घटना के संबंध में फैक्स के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज और मैटेरियल एक्जीबिट मांगी है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची ने पैरवी की। बता दें कि 28 जुलाई 2021 की सुबह जज उत्तम आनंद की आॅटो से टक्कर मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में स्पीडी ट्रायल कर अभियुक्तों…
आजाद सिपाही संवाददाता चाइबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाइबासा में बाइक सवार दो अपराधियों ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे झामुमो कार्यकर्ता मुन्ना पूर्ति उर्फ मंत्री पर फायरिंग कर दी। इस घटना में वह घायल हो गया। गोली उसके सिर को छूकर निकल गयी ,जिससे वह लहूलुहान हो गया। फिलहाल वह सदर अस्पताल में इलाजरत है। आपसी विवाद की वजह से दिया घटना को अंजाम झामुमो कार्यकर्ता मुन्ना पूर्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव का रहनेवाला है। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस बारे में जब अस्पताल में इलाजरत मुन्ना से बात की गयी तो…
रांची। झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की परीक्षा हुए 10 महीने पूरे होने के बाद दो-दो बार जेएसएससी द्वारा कैलेंडर जारी करके बताया गया कि 2024 के अगस्त के द्वितीय सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जायेगा। अगस्त का दूसरा सप्ताह भी पूरा हो गया, लेकिन रिजल्ट का कोई अता-पता नहीं है। इसे लेकर अभ्यर्थी जेएसएससी के सचिव से मिले। सचिव ने छात्रों को बताया कि अगस्त माह के अंत तक रिवाइज्ड आंसर कुंजी जारी की जायेगी। उसके बाद ही रिजल्ट घोषित होने की संभावना है। इससे अभ्यर्थियों के मन में सरकार एवं जेएसएससी के प्रति घोर असंतोष…
