Author: shivam kumar

अल्जीयर्स। भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में अल्जीरियाई-भारतीय आर्थिक मंच के संबोधन में ‘व्यापार करने में आसानी’ में भारत की तीव्र वृद्धि और प्रभावशाली प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने अल्जीरियाई कंपनियों को भारत की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अल्जीरिया की तीव्र वृद्धि और विस्तारित अर्थव्यवस्था विभिन्न क्षेत्रों में कई अवसर प्रदान करती है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की गई सचित्र पोस्ट में यह जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अनिश्चित वैश्विक…

Read More

नई दिल्ली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 84.29 अंक यानी 0.010 फीसदी की गिरावट के साथ 81,888.76 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 40.00 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 25,087.95 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल करने के बाद शेयर बाजार में गिरावट जारी है। दिन के ऊपरी स्तरों से दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों ने गोता लगा दिया है। रिलायंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज पूर्व राष्ट्रपति और दुनियाभर में मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी । भाजपा ने एक्स पर लिखा, ” नवाचार की उनकी विरासत और राष्ट्र निर्माण में उनका अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।” उल्लेखनीय है कि सादगी, सौम्‍यता, समर्पण और ईमानदारी की मिसाल रहे डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित धनुषकोडी में हुआ था। डॉ. कलाम ने देश के पहले स्वदेशी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल एसएलवी-3 को विकसित करने के लिए निदेशक के रूप में…

Read More

नई दिल्ली। इजराइल-ईरान जंग के बीच अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य करीब 2.30 डॉलर प्रति डॉलर घटकर 76 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 2.27 डॉलर यानी 2.93 फीसदी की गिरावट के साथ 75.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 2.18 डॉलर…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में मृत अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख 90 हजार 176 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने इंश्योरेंस कंपनी बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें इंश्योरेंस कंपनी को सड़क दुर्घटना में मारे गये वकील के परिवार को मुआवजा देने का आदेश दिया गया था। इस मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुभाष चांद की कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, एफआइआर,…

Read More

रांची। रांची में चार ट्रैफिक थाना और लातेहार में एक ओपी का सृजन हुआ है। इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी किया है। रांची में जो चार नए ट्रैफिक थाने खुलेंगे उसमें खेलगांव, पंडरा, डेली मार्केट और डोरंडा में ट्रैफिक थाने खुलेंगे। इसके अलावा लातेहार जिले में बेतर ओपी का भी सृजन किया गया है। जाने कौन-कौन क्षेत्र होंगे किस ट्रैफिक थाने के अंदर खेलगांव ट्रैफिक थाना: खेलगांव चौक, बीआइटी मेसरा, विकास चौक, ओरमांझी चौक, टाटीसिलवे चौक, कोकर चौक। पंडरा ट्रैफिक थाना: पिस्का मोड़, तिलता चौक, काठीटांड़ चौक, कटहल मोड़, दलादली चौक। डेली मार्केट ट्रैफिक…

Read More

रांची। कोलकाता की घटना को लेकर जहां एक तरफ कोलकाता में डॉक्टरों का आंदोलन दां महीने से जारी है, वहीं करीब 200 घंटे से सभी डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं। वहीं अब इस आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार से आइएमए, जेडीएन और एफएआइएमए के आह्वान पर डॉक्टरों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरूआत की है। इस आंदोलन का समर्थन रिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने भी किया। मंगलवार सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक के लिए भूख हड़ताल की थी, लेकिन जेडीए रिम्स ने झारखंड में घोषित होने वाले आदर्श आचार संहिता को लेकर डब्ल्यूबीजेडीएफ (आरजी कार मामले…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायजादा ने दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल दिल्ली में जहां से भी मैदान में होंगे, वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे। डॉ. रायजादा ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र (एसी -40) में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है, क्योंकि केजरीवाल वर्तमान में इसी क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीधी लड़ाई भ्रष्ट लोगों को सत्ता से बाहर करने…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में आज तड़के सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा फरीदपुर में फरीदपुर-खुलना राजमार्ग पर मलिकपुर में हुआ। दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 27 से अधिक लोग घायल भी हो गए। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, करीमपुर हाइवे पुलिस स्टेशन के प्रभारी एमडी सलाउद्दीन चौधरी ने कहा कि ग्रीन एक्सप्रेस नाम की एक यात्री बस ढाका के अब्दुल्लापुर से जेनाइदाह जा रही थी। वह श्यामनगर (सतखिरा) से आ रही खगराचारी परिवहन यात्री बस से टकरा गई। सभी मृतक खगराचारी परिवहन बस के यात्री हैं। उन्होंने बताया कि…

Read More

रांची। गोला गोलीकांड के दो अलग- अलग मामले में रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हजारीबाग की निचली अदालत द्वारा दी गयी सजा को चुनौती देने वाली अपील पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें हाइकोर्ट की एकल पीठ ने ममता देवी को दो अलग-अलग मामले में हजारीबाग की निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के बिंदु पर रोक लगा दी है। इससे ममता देवी का चुनाव लड़ने का आगे का रास्ता साफ हो गया है। जिन दो मामलों में ममता देवी को दोषी ठहराते हुए सजा मिली थी, उनमें से एक…

Read More

रांची। वाणिज्यकर विभाग के पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी की गयी है। वीरेंद्र प्रताप सिंह को राज्य कर सहायक आयुक्त नागरीय अंचल धनबाद से स्थानांतरित करते हुए राज्य कर सहायक आयुक्त नागरीय अंचल जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया। मोनिका सिन्हा, राज्य कर सहायक आयुक्त अंकेक्षण इकाई धनबाद एवं संथालपरगना से स्थानांतरित करते हुए उन्हें राज्य कर सहायक आयुक्त अन्वेषण ब्यूरो रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। सुनील कुमार सिन्हा को राज्य कर सहायक आयुक्त अन्वेषण ब्यूरो धनबाद, सीताराम प्रसाद को राज्य कर पदाधिकारी पश्चिम अंचल रांची से स्थानांतरित करते हुए उनकी सेवा…

Read More