– गैलेक्सी, पनवेल के फार्महाउस और अब सेट पर भी तैनात रहेगी पुलिस मुंबई। राकांपा नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद फिल्म अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट, पनवेल के फार्महाउस के साथ उनकी शूटिंग सेट पर भी पुलिस टीम तैनात करने का निर्णय लिया है। साथ ही सलमान खान से अपने हर दिन के प्रोग्राम पुलिस को शेयर करने को कहा गया है। फिल्म अभिनेता सलमान खान को पिछले कई महीनों से धमकी मिल रही है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की ओर…
Author: shivam kumar
इस्लामाबाद। पाकिस्तान आज और कल राजधानी इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों की परिषद की शिखर बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर को आज ही यहां पहुंचना है। वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, बैठक में रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति सहित एससीओ सदस्य देशों के प्रधानमंत्रियों और उच्च पदस्थ अधिकारियों की भागीदारी होगी। भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर और चीन…
रांची। रांची के हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर खाटूनरेश का विशेष उत्सव का आयोजन 16 अक्टूबर को विविध कार्यक्रमों के साथ होगा। श्री श्याम मित्र मंडल के प्रथम महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने मंगलवार को बताया कि खाटूधाम के श्री श्याम मंदिर की परंपरा के अनुसार ही हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव होगा। इस दिन मुख्य समारोह रात 9 बजे शुरू होगा। खाटूनरेश की अखंड पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर भजन-संकीर्तन होगा।
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य के सभी यूनिवर्सिटी के वीसी और रजिस्ट्रार को हाइकोर्ट के समक्ष 22 अक्टूबर को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। घंटी आधारित शिक्षक प्रसिला सोरेन की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह निर्देश दिया है। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डॉ एसएन पाठक की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। सोमवार को प्रार्थी की ओर से कोर्ट में कहा गया कि राज्य के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में घंटी आधारित शिक्षकों की एडहॉक नियुक्ति की जाती है। पूर्व में हाइकोर्ट ने कहा था कि ऐसी नियुक्ति नहीं की जानी चाहिए, जिस पर…
रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में कुछ ठग साधु के वेश में आये और एक महिला को उसके पुत्र पर आफत आने की बात कह कर नगद और जेवर लेकर फरार हो गये। पीड़ित महिला उषा गुप्ता ने लालपुर थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना रविवार की है। रविवार की सुबह उषा गुप्ता मार्निंग वॉक करने के लिए मोरहाबादी पार्क गयी थीं। इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और पतंजलि का पता पूछा। इनकार करने के बाद एक अन्य व्यक्ति भी वहां पर आ गया। उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि उनसे बहुत बड़ी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने 14 अक्टूबर को आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंईयां सम्मान योजना की राशि को एक हजार से बढ़ाकर 2500 कर दिया है। जेएमएम सम्मान राशि में वृद्धि करने का जश्न मनायेगी। आज मंगलवार को रांची समेत तमाम जिला मुख्यालय में विजय जुलूस निकाली जायेगी। इस कार्यक्रम के तहत रांची के अलबर्ट चौक में दोपहर दो बजे विजय जुलूस निकलेगी। इस विजय जुलूस में झामुमो रांची जिला के सभी स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जिला स्कूल के प्रांगण में उपस्थित होंगे।
जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल के जूनियर डाक्टर मंगलवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहे। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज अस्पताल में हुई घटना के बाद से लगातार कोलकाता के डॉक्टर आंदोलनरत हैं। मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से कोलकाता के डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं जिसमें तीन डॉक्टर आईसीयू में भर्ती हैं। उन डॉक्टरों के सपोर्ट में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर भी एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कोलकाता की घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने के बाद डॉक्टर अपने काम पर लौटे थे और बंगाल सरकार ने आश्वासन दिया…
पलामू। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह के पूर्णाडीह में एक युवक की सोए अवस्था में तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों को मौके पर आने औऱ खोजी कुत्ता से जांच करने की मांग को लेकर 4 घंटे तक डेड बॉडी को उठने नहीं दिया। हालांकि बाद में थाना प्रभारी अंचित कुमार के समझाने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ और पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में भेजा। युवक की पहचान इसी टोल के…
रांची। झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज 15 अक्टूबर को होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली में 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जहां चुनावों की समय-सारणी का खुलासा किया जाएगा। मतदान नवंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगा। चुनाव आयोग आगामी त्योहारों, जैसे दिवाली (29 अक्टूबर से 3 नवंबर), छठ और देव दीपावली को ध्यान में रखकर चुनाव की योजना बना रहा है। खासकर छठ पर्व, जो झारखंड में महत्वपूर्ण है, के मद्देनजर आयोग…
रांची। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रबंधन ही चुनाव में जीत की कुंजी है। प्रबंधन समिति पूर्ण योजना और पूर्व योजना पर कार्य करेगी तो सफलता हमारी झोली में होगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न पर्व त्योहारों के बीच अब कार्यकर्ताओं के लिए एक ही पर्व है वह है चुनाव पर्व। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित करके हमसब परिणाम को अनुकूल और सुखद बना सकते हैं। आज जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में सोमवार को विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवं असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह, सह संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक बिरंची नारायण, सीमा शर्मा सहित समिति ने शामिल…
