Author: shivam kumar

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। 95 वर्षीय नटवर सिंह गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती थे। कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल रहे नटवर सिंह ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-वन सरकार के दौरान 2004-05 के दौरान विदेश मंत्री का कार्यभार संभाला। हालांकि 2005 में ‘इराकी तेल के बदले अनाज’ घोटाले के बाद उन्हें सरकार से इस्तीफा देना पड़ा। राजस्थान के भरतपुर में 1931 में जन्मे नटवर सिंह एक समय गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे लेकिन 2008 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। नटवर सिंह ने…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। इसी क्रम में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी और सभी वाहिनी के कमांडेंट को आवंटित हथियार के रखरखाव और जांच को लेकर आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किये जाने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को आवंटित किये जाने वाले हथियार के रखरखाव और जांच अति आवश्यक है। इसलिए अपने-अपने जिला और इकाई से चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किये जाने वाले पुलिस पदाधिकारी और बलों को आवंटित हथियार…

Read More

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग महेश कुमार संथालिया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त पाकुड़ के पद पर स्थापित किया गया है। अपर उपायुक्त सरायकेला खरसावां संजय कुमार दास को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने वेतनमान में परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण साहिबगंज के पद पर स्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Read More

रांची। 9 से 19 सितंबर तक जालंधर में 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 का आयोजन होना है। इसके लिए झारखंड टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 21 अगस्त को रांची के जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। यह चयन ट्रायल 21 अगस्त को प्रात: 9 बजे से होना है। इस चयन ट्रायल में झारखंड के वे हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2005 को या उसके बाद हुआ हो। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म…

Read More

अनंतनाग। अनंतनाग जिले के कोकरनाग के अहलान जंगल में आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल एक नागरिक ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में अभी तक दो सैन्यकर्मी बलिदान हुए हैं जबकि एक नागरिक की मौत हुई है। जिससे चल रहे अहलान कोकरनाग ऑपरेशन में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। इस दौरान चार सेना के जवान घायल भी हैं जिनका उपचार जारी है। बलिदानी सैन्यकर्मियों की पहचान हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा के रूप में हुई है। क्षेत्र में आतंकियों की तलाश में अभियान…

Read More

रांची। बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को बंगाली समुदाय के हजारों लोगों ने अल्बर्ट एक्का चौक के सामने विरोध किया। कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले हिदुंओं को राजनीति कर वहां से भगाने का साजिश रची जा रही है। हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है, ताकि बांग्लादेश को छोड़कर भारत चले जायें। बंगाली समुदाय के डॉ शिवालिक मित्रा ने कहा कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ गलत कार्य किया जा रहा है। देश के पीएम बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं पर हो रहे हमला पर हस्तक्षेप करें, ताकि उन्हें सुरक्षा…

Read More

जम्मू। रामबन में विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को अवरुद्ध हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात से हो रही बारिश हाे रही है, जिसके चलते रामबन जिले के मेहद, कैफेटेरिया में पहाड़ियों से मलबा व पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग पर दोनों तरफ से यातायात बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश का मौसम है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम में सुधार होने तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने से बचें क्योंकि भूस्खलन व पत्थर गिरने की आशंका है।…

Read More

लखनऊ। लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक शिमुल बरुवा को टर्मिनल थ्री के इमिग्रेशन काउंटर से गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल से फर्जी दस्तावेज बनाकर बरुवा लखनऊ से बैंकॉक जाने की तैयारी में था। बैंकॉक जाने के लिए उसने आशीष राय के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार करने के बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। सरोजनी नगर पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। उसके पास से अलग-अलग नाम से बने दो जाली पासपोर्ट, दो आधार कार्ड और…

Read More

-अगले 24 घण्टे भारी बारिश की चेतावनी शिमला। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश ने तांडव मचा दिया है। बाढ़ व भूस्खलन से कई इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त है। जनजातीय जिला किन्नौर के पूह तहसील में फ्लैश फ्लड से भयंकर भूस्खलन हुआ है। पूह से रोरिक तक नेशनल हाइवे के कई किलोमीटर हिस्से में भारी भूस्खलन हुआ है। इससे हाइवे पूरी तरह बाधित हो गया है। माना जा रहा है कि बादल फटने के बाद यहां फ्लैश फ्लड आया है। हालांकि फ़्लैश फ्लड व भूस्खलन से किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। उधर, सिरमौर जिला में…

Read More

रांची। जुमार नदी में रविवार की सुबह एक छात्र की डूबकर मौत हो गयी। छात्र का नाम पीयूष कुमार बताया जा रहा है और वह मनन विद्या स्कूल की दसवीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार स्कूल के हॉस्टल के चार से पांच छात्र भागकर जुमार नदी गये थे। नहाने के क्रम में एक छात्र पानी में डूब गया। नदी में डूबने वाला छात्र बिहार के गया जिला का रहने वाला है।

Read More

गिरिडीह। जैन धर्मावलम्बियों के तीर्थ सम्मेद शिखर मधुबन के पार्श्वनाथ पर्वत पर रविवार को देश-विदेश से आए हजारों जैन भक्तों ने मोक्ष कल्याणक दिवस पर भगवान पार्श्वनाथ की वंदना कर निर्वाण लड्डू अर्पित किए। जानकारी के मुताबिक अहले सुबह से ही भगवान के मंदिर में लड्डू चढ़ाने का दौर शुरू हुआ, जो दोपहर तक चलता रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए जैन श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ गेरुआ वस्त्र धारण कर सिर पर भगवान आदिनाथ के अष्टधातु की मूर्ति लिए जैन मुनियों के सानिध्य में पैदल यात्रा कर करीब 20 किलोमीटर ऊपर पारसनाथ टोंक पर्वत की चढ़ाई कर निर्वाण लड्डू…

Read More