कोलकाता। अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को याद करने का समय है, जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस मौके पर हम उन गुमनाम क्रांतिकारियों की दास्तानें भी सामने लाते हैं, जिन्हें इतिहास के पन्नों में उचित स्थान नहीं मिल पाया। ऐसे ही एक नायक थे पश्चिम बंगाल के देवीपद चौधरी, जिन्होंने मात्र 14 साल की उम्र में अपने वतन के लिए प्राणों की आहुति दे दी। इतिहासकार नागेन्द्र सिन्हा के अनुसार, देवीपद चौधरी का जन्म 16 ,अगस्त 1928 को तत्कालीन अविभाजित बंगाल के सिलहट जिले के जमालपुर गांव में हुआ था।…
Author: shivam kumar
विशेष विधानसभा चुनाव में भीतरी-बाहरी के मुद्दे से पार्टी को ही होगा बड़ा नुकसान इसके बाद अंतरकलह के कारण भी चुनावी संभावना पर पड़ सकता है असर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की गहमा-गहमी के बीच एक मुद्दा बड़े जोर-शोर से उठ रहा है और वह है घुसपैठ का मुद्दा। भाजपा ने पहले संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया और अब यह गाड़ी भीतरी-बाहरी के विवाद के स्टेशन पर अटक गयी है। पहले कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और फिर उनके पिता और प्रदेश…
नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। 95 वर्षीय नटवर सिंह गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती थे। कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल रहे नटवर सिंह ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-वन सरकार के दौरान 2004-05 के दौरान विदेश मंत्री का कार्यभार संभाला। हालांकि 2005 में ‘इराकी तेल के बदले अनाज’ घोटाले के बाद उन्हें सरकार से इस्तीफा देना पड़ा। राजस्थान के भरतपुर में 1931 में जन्मे नटवर सिंह एक समय गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे लेकिन 2008 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। नटवर सिंह ने…
रांची। झारखंड पुलिस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। इसी क्रम में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी और सभी वाहिनी के कमांडेंट को आवंटित हथियार के रखरखाव और जांच को लेकर आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किये जाने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को आवंटित किये जाने वाले हथियार के रखरखाव और जांच अति आवश्यक है। इसलिए अपने-अपने जिला और इकाई से चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किये जाने वाले पुलिस पदाधिकारी और बलों को आवंटित हथियार…
रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग महेश कुमार संथालिया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त पाकुड़ के पद पर स्थापित किया गया है। अपर उपायुक्त सरायकेला खरसावां संजय कुमार दास को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने वेतनमान में परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण साहिबगंज के पद पर स्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
रांची। 9 से 19 सितंबर तक जालंधर में 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 का आयोजन होना है। इसके लिए झारखंड टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 21 अगस्त को रांची के जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। यह चयन ट्रायल 21 अगस्त को प्रात: 9 बजे से होना है। इस चयन ट्रायल में झारखंड के वे हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2005 को या उसके बाद हुआ हो। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म…
अनंतनाग। अनंतनाग जिले के कोकरनाग के अहलान जंगल में आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल एक नागरिक ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में अभी तक दो सैन्यकर्मी बलिदान हुए हैं जबकि एक नागरिक की मौत हुई है। जिससे चल रहे अहलान कोकरनाग ऑपरेशन में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। इस दौरान चार सेना के जवान घायल भी हैं जिनका उपचार जारी है। बलिदानी सैन्यकर्मियों की पहचान हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा के रूप में हुई है। क्षेत्र में आतंकियों की तलाश में अभियान…
रांची। बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को बंगाली समुदाय के हजारों लोगों ने अल्बर्ट एक्का चौक के सामने विरोध किया। कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले हिदुंओं को राजनीति कर वहां से भगाने का साजिश रची जा रही है। हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है, ताकि बांग्लादेश को छोड़कर भारत चले जायें। बंगाली समुदाय के डॉ शिवालिक मित्रा ने कहा कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ गलत कार्य किया जा रहा है। देश के पीएम बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं पर हो रहे हमला पर हस्तक्षेप करें, ताकि उन्हें सुरक्षा…
जम्मू। रामबन में विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को अवरुद्ध हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात से हो रही बारिश हाे रही है, जिसके चलते रामबन जिले के मेहद, कैफेटेरिया में पहाड़ियों से मलबा व पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग पर दोनों तरफ से यातायात बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश का मौसम है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम में सुधार होने तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने से बचें क्योंकि भूस्खलन व पत्थर गिरने की आशंका है।…
लखनऊ। लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक शिमुल बरुवा को टर्मिनल थ्री के इमिग्रेशन काउंटर से गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल से फर्जी दस्तावेज बनाकर बरुवा लखनऊ से बैंकॉक जाने की तैयारी में था। बैंकॉक जाने के लिए उसने आशीष राय के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार करने के बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। सरोजनी नगर पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। उसके पास से अलग-अलग नाम से बने दो जाली पासपोर्ट, दो आधार कार्ड और…
-अगले 24 घण्टे भारी बारिश की चेतावनी शिमला। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश ने तांडव मचा दिया है। बाढ़ व भूस्खलन से कई इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त है। जनजातीय जिला किन्नौर के पूह तहसील में फ्लैश फ्लड से भयंकर भूस्खलन हुआ है। पूह से रोरिक तक नेशनल हाइवे के कई किलोमीटर हिस्से में भारी भूस्खलन हुआ है। इससे हाइवे पूरी तरह बाधित हो गया है। माना जा रहा है कि बादल फटने के बाद यहां फ्लैश फ्लड आया है। हालांकि फ़्लैश फ्लड व भूस्खलन से किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। उधर, सिरमौर जिला में…
