नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ – विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) 2024 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दौरान इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 के 8वें संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। डब्ल्यूटीएसए, अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ, डिजिटल प्रौद्योगिकी के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मानकीकरण कार्य के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जो हर चार साल में आयोजित किया जाता है। यह पहली बार है कि यह आयोजन भारत और एशिया-प्रशांत में…
Author: shivam kumar
इस्लामाबाद। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग आज पाकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर रावलपिंडी पहुंचे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनका स्वागत किया। शहबाज शरीफ ने कहा कि चीनी समकक्ष की यात्रा देश के लिए उपयोगी साबित होगी। उल्लेखनीय है कि क्यांग 15-16 अक्टूबर को 23वें शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। डॉन समाचार पत्र के अनुसार, चीन के प्रधानमंत्री का रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर शहबाज शरीफ ने स्वागत किया। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। इस अवसर पर उप प्रधानमंत्री इशाक डार, आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी, योजनामंत्री अहसान इकबाल, सूचना मंत्री अताउल्लाह…
काठमांडू। नेपाल की उत्तरी सीमा पर चीन के अतिक्रमण को लेकर तैयार की गई सरकारी रिपोर्ट की फाइल गायब होने का खुलासा हुआ है।विदेश मंत्रालय की तरफ से संसदीय समिति को भेजे गए पत्र में जांच रिपोर्ट की फाइल मिसिंग होने की बात कही गई है। इतना ही नहीं, इस रिपोर्ट को तैयार करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों के कुछ भी बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नेपाल और चीन के बीच सीमा विवाद की बात उठने के बाद 2021 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा की सरकार ने जांच के लिए गृह मंत्रालय के सहसचिव जयनारायण आचार्य के…
पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिनेत्री काजोल उनकी आने वाली फिल्म ‘दो पत्ती’ को लेकर हर कोई उत्सुक है। कुछ महीने पहले इस फिल्म के टीजर को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब हाल ही में ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर आया है। इसमें कोई शक नहीं कि ट्रेलर बेहद शानदार है। ट्रेलर की शुरुआत में काजोल एक शख्स से तरह-तरह के सवाल पूछती नजर आ रही हैं। इसके बाद ट्रेलर में एक्शन की एंट्री होती है। कृति उस शख्स के साथ बर्फीले इलाके में चलती नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है कि वहां कुछ हो…
– पूरे दिन के कारोबार से निवेशकों ने कमाए 1.49 लाख करोड़ रुपये नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.73 प्रतिशत और निफ्टी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान रियल्टी, आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी…
-मंत्रालय ने स्किल इंडिया मिशन में एआई असिस्टेंट के लिए मेटा से हाथ मिलाया नई दिल्ली। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने सोमवार को कौशल भारत मिशन के लिए कृत्रिम मेधा सहायक (एआई असिस्टेंट) लाने और वर्चुअल रियलिटी तथा मिक्स्ड रियलिटी में उत्कृष्टता के पांच केंद्र स्थापित करने के लिए प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा के साथ साझेदारी की है। एआई असिस्टेंट पर इस साझेदारी का उद्देश्य सूचना तक पहुंच को सरल बनाना, सीखने के परिणामों में सुधार करना और सहज डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से छात्रों को निर्बाध सहायता प्रदान करना है। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने जारी एक…
-जोशी ने बीआईएस की मानक संवर्धन गतिविधियों पर एक फिल्म और गेम लॉन्च किया नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो। उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए मानकों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है। केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों मंत्री प्रहलाद जोशी ने नई दिल्ली में विश्व मानक दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत के…
– व्यापारियों ने बड़े पैमाने पर ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए व्यापक तैयारियां की नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली एवं उससे जुड़े अन्य त्योहारों की श्रृंखला को लेकर व्यापारी और उपभोक्ता दोनों बेहद उत्साहित हैं। यही वजह है कि इस बार रक्षा बंधन से लेकर दिवाली तक के त्योहारी सीजन में देशर के बाजार गुलजार हैं। इस वर्ष त्योहारी सीजन का व्यापार 4.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये के व्यापार का रहा था। त्योहारों के सीजन के बाद शादियों का सीजन शुरू…
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को विदेश से धन भेजने में लगने वाले समय और लागत कम करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि विकासशील अर्थव्यवस्था के लिए ये अत्यंत महत्वपूर्ण है। दास ने कहा कि नई प्रौद्योगिकी और भुगतान प्रणाली का उपयोग सीमा पार भुगतान में तेजी लाने और विस्तार के लिए किया जा सकता है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने नई दिल्लीं में ‘सेंट्रल बैंकिंग एट क्रॉसरोड्स’ विषय पर आयोजित एक उच्चस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सहित कई उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए सीमा पार…
नई दिल्ली। खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल की वजह से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर बढ़कर सितंबर महीने में 1.84 फीसदी हो गई, जबकि अगस्त महीने में यह 1.31 फीसदी थी। सितंबर 2023 में थोक महंगाई दर 0.26 फीसदी थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि सितंबर महीने में थोक महंगाई दर सालाना आधार पर बढ़कर 1.84 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पिछले महीने अगस्त में यह दर घटकर 1.31 फीसदी पर आ गई थी। जुलाई में थोक महंगाई दर 2.04 फीसदी रही थी। मंत्रालय ने कहा कि…
98% सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये जायेंगे -आजसू को मिल सकती है 9 से 11 सीटें -जदयू के खाते में जायेगी दो सीट -लोजपा से सीट पर बातचीत 16 के बाद आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही कर देगी। चुनाव आयोग जैसे ही झारखंड के लिए तिथि की घोषणा करेगा, उसके 24 घंटे के भीतर भाजपा अपने हिस्से की 98% सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी। यह संकेत असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने सोमवार को…
