Author: shivam kumar

पूर्वी चंपारण। मोतिहारी जिले के छतौनी थाना क्षेत्र से सीए की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। वह पूजा करने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसे अगवा कर लिया गया। अपहृत छात्रा के पिता ने छतौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को बताया कि छात्रा की सकुशल बरामदगी को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। टीम अपहरणकर्ताओ के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Read More

न्यूयॉर्क। पूर्व कप्तान स्टीवन टेलर को इस सप्ताह के अंत में नेपाल के खिलाफ होने वाली टी20आई सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है, वहीं तेज गेंदबाज अली खान की वापसी हुई है। 31 वर्षीय टेलर, विश्व कप और नीदरलैंड में 50 ओवर की सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। वह नीदरलैंड में टी20आई टीम का हिस्सा थे, लेकिन सीरीज से पहले एकदिनी श्रृंखला में चोट लगने के बाद उन्हें ‘आराम’ दिया गया था। विश्व कप के बाद से अपनी पिछली 7 पारियों में 13 की औसत से रन बनाने वाले नीतीश कुमार को भी…

Read More

अल्जीयर्स। भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने कहा कि आप भारत के सच्चे राजदूत हैं। अल्जीरिया में भारतीय समुदाय अपने देश के हितों और सॉफ्ट पावर को आगे बढ़ाने वाला पुल है। राष्ट्रपति मुर्मु रविवार को यहां पहुंचीं हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा की गई सचित्र पोस्ट में यह जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आप में से प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर हमारी प्राचीन भूमि के मूल्य और संस्कृति को समेटे हुए है। जब भी आप किसी अल्जीरियाई व्यक्ति…

Read More

मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की रीढ़ की हड्डी में तनाव फ्रैक्चर के लिए सर्जरी होगी, जिससे वह भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। टीम के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “रिकवरी का समय लगभग छह महीने होने का अनुमान है। सर्जरी के लिए आगे बढ़ने का फैसला कैमरनके एक ऑलराउंडर के रूप में दीर्घकालिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है।” ग्रीन को इंग्लैंड में एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान पीठ के निचले हिस्से में तनाव फ्रैक्चर का पता चला था, जिससे…

Read More

नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया कल भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च करने वाली है। इस आईपीओ का निवेशकों को लंबे समय से इंतजार है। 15 से 17 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होने वाले इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 27,870 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस इश्यू के लिए 1,865 से 1,960 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। माना जा रहा है कि इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल सकता है। हालांकि ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की चमक गिरती जा रही है। इसके ग्रे…

Read More

रांची। चाइबासा जेल में बंद अपराधी अमन साहू को छत्तीसगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट के तहत अपने साथ रायपुर ले गयी। रविवार की देर रात रायपुर क्राइम ब्रांच की 10 सदस्यीय टीम चाइबासा आयी और कड़ी सुरक्षा के साथ अमन साहू को अपने साथ ले गयी। अमन साहू पर तीन माह पहले रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के दफ्तर के बाहर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच करने के लिए उसे अपने साथ रायपुर ले गयी। गौरतलब है कि अमन साहू को प्रोडक्शन वारंट में रायपुर लाने के लिए स्थानीय पुलिस ने…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,810 रुपये से लेकर 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,340 रुपये से लेकर 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी मामूली गिरावट आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। देश की राजधानी दिल्ली में 24…

Read More

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली फ्रैंचाइज सूरमा हॉकी क्लब की कमान भारतीय हॉकी के दिग्गज सरदार सिंह और रानी रामपाल संभालेंगे। सरदार सिंह सूरमा हॉकी क्लब में पुरुष मेंटर और भारतीय कोच के रूप में शामिल होंगे, जबकि रानी महिला मेंटर और भारतीय कोच की जिम्मेदारी संभालेंगी। सूरमा हॉकी क्लब की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुरुष टीम की कोचिंग व्यवस्था में सरदार सिंह के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कोच जेरोन बार्ट, एनालिटिकल कोच माइकल कॉस्मा और तकनीकी सलाहकार अर्जुन हलप्पा शामिल होंगे। वहीं, रानी के अलावा जूड मेनेजेस (अंतरराष्ट्रीय कोच), हरविंदर सिंह (सहायक कोच) और…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से शेयर बाजार की चाल में और तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली की मामूली कोशिश भी होती रही। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में लगातार तेजी बनी रही। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत और निफ्टी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में तेजी का रुख बना रहा था। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ…

Read More

शारजाह। आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ रन से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वह और दीप्ति शर्मा अपनी साझेदारी के दौरान कुछ ढीली गेंदों को सही से हिट नहीं कर सकीं,जिसके कारण अंततः टीम की हार हुई। एनाबेल सदरलैंड के शानदार अंतिम ओवर की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को शारजाह में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप मैच में मात्र नौ रन से जीत दर्ज की। हरमनप्रीत ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि दोनों टीमों के बीच मुख्य अंतर यह था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल एक या दो खिलाड़ियों…

Read More