रांची। असम सरकार के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के भाजपा के सह प्रभारी हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से राज्य के युवा निराश हैं। वे विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ वोट कर नाराजगी जाहिर करेंगे। बांग्लादेश के हालात पर उन्होंने कहा कि जिस तरह वहां हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, वैसी ही परिस्थितियां भारत के झारखंड, असम और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हैं। यहां हिंदुओं की जनसंख्या घटी है। असम में हिंदू जनसंख्या में 10 फीसदी जबकि बांग्लादेश में 13 प्रतिशत की कमी आयी है। हिमंत ने कहा कि इतना झूठ बोलने वाला…
Author: shivam kumar
पलामू। पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का एक पत्र हाथ लगा है। इस पत्र में सफेदपोशों और कई नाम है जो टॉप कमांडरों से संपर्क करवाते हैं। दरअसल, पलामू पुलिस ने 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमन जी को गिरफ्तार किया था। सीताराम रजवार के पास से पुलिस को एक पत्र मिला है। यह पत्र बिहार के इलाके में गिरफ्तार हुआ माओवादी राजेंद्र सिंह ने सीताराम रजवार को लिखा है। यह पत्र 2023 में लिखा गया था। पत्र में इस बात की जानकारी है कि माओवादियों के टॉप कमांडरों के बीच में आपसी मुलाकात…
काठमांडू। बांग्लादेश में हाल ही में हुए तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यक हिंदू और बौद्ध समुदायों पर बढ़े हमलों के खिलाफ काठमांडू में प्रदर्शन किया गया। शनिवार को काठमांडू के माइतीघर मंडला में स्थानीय छात्रों एवं युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं ने शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ने का विरोध करते हुए उनकी सुरक्षा की मांग की है।प्रदर्शनकारियों ने “हिन्दुओं पर दमन बन्द करो, हिन्दुओं की सुरक्षा की गारंटी करो” जैसे नारे लगाए। काठमांडू में आज शाम को बांग्लादेश की हिंसक घटनाओं में मारे गए हिन्दुओं के प्रति सम्मान…
काठमांडू। भारत के आर्थिक अनुदान से नेपाल में तीन प्रमुख पेट्रोलियम परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। नेपाल के उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी ने पिछले दिनों नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बैठक कर इन परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में भारतीय सहयोग से अमलेखगंज-चितवन, सिलीगुड़ी-झापा पाइपलाइन और झापा में भंडारण टैंक बनाने का फैसला किया गया। नई दिल्ली में 6-8 अगस्त तक आयोजित बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन के बाद काठमांडू लौटे मंत्री भंडारी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बाबूराम अधिकारी ने शनिवार…
रांची। टेंडर हार्ट में मिशन 5000 प्लस का शुभारंभ किया गया। पर्यावरण सरंक्षण को समर्पित मिशन 5000 प्लस के अंतर्गत अगले एक सप्ताह तक टेंडर हार्ट में सभी बच्चों, उनके अभिवावकों के बीच 10,000 से ज्यादा पौधों का वितरण किया जायेगा। शनिवार को टेंडर हार्ट में स्कूल के वाइस चेयरमैन वेदांत तिवारी की देख रेख में आयोजित कार्यक्रम में सभी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों की उपस्थिति में मिशन 5000 की शुरूआत हुई। सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण मित्र बनाने के लिए 2018 में शुरू किये गये इस मिशन में सभी विद्यार्थियों को प्रति महीने पौधे के साथ एक तस्वीर लेकर वर्ग शिक्षक…
रांची। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि गठबंधन इंडिया गरीबों, वंचितों और आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ेगा और जीतेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में कहा कि हेमंत सोरेन की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इंडिया गठबंधन देश में सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तीकरण और समावेशी विकास के लिए मिल कर लड़ रहा है।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को 49 वर्ष के हो गये। खुशी के इस मौके पर उन्हें बधाइयां देनेवालों का तांता लगा रहा। जन्मदिन पर वह मोरहाबादी स्थित पिता शिबू सोरेन के आवास पहुंचे और पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर उन्होंने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर सर्वप्रथम पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आशीर्वाद लिया। बता दें कि हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ के नेमरा में हुआ था।
जमशेदपुर। सरयू राय ने मोहरदा पेयजल परियोजना फेज-2 की बैठक में कहा कि अफसर 2054 तक की आबादी को ध्यान में रख कर योजना बनायें। बैठक में तय हुआ कि मोहरदा पेयजल परियोजना फेज-2 के तहत पानी की दो टंकियां बनायी जायेंगी, ताकि लोगों को समय से गुणवत्तायुक्त पेयजलापूर्ति हो सके। पानी की एक टंकी भुवनेश्वरी मंदिर के समीप और दूसरी टंकी बिरसानगर स्थित जीएसआर पानी टंकी के समीप बनायी जायेगी। एक नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और नया इंटकवेल के निर्माण पर भी चर्चा हुई। बता दें कि जेएनएसी में संपन्न इस बैठक की अध्यक्षता सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के…
बांग्लादेश। बांग्लादेश के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने आखिरकार प्रदर्शनकारियों के अल्टीमेटम के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है। बांग्लादेश की कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ जस्टिस शनिवार शाम को अपना इस्तीफा सौंपने वाले हैं। ओबैदुल हसन को पिछले वर्ष बांग्लादेश का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था। हसन को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का करीबी भी माना जाता है। बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देश के मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शनिवार को ढाका में हाई कोर्ट बिल्डिंग के सामने सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए, उन्होंने चीफ जस्टिस…
फारबिसगंज/ अररिया। बीते दो दिनों से लगातार नेपाल के तराई व जलग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा के कारण प्रखंड के पूर्वी भाग होकर बहने वाली नदी नूना के जल स्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण निचले भाग में बाढ़ का पानी फैल रहा है। निचले क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैलने से खेतों में लगी धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। प्राप्त जानकारी अनुसार नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बीते दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण अररिया में नूना नदी के जल में लगातार वृद्धि होने के कारण…
सहरसा। वीरगांव पंचायत की मुखिया अर्चना आनंद को सहरसा जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद अर्चना आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सहरसा जिला बीस सूत्री अध्यक्ष मंत्री दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का आभार व्यक्त किया है। अर्चना आनंद, जो राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सहरसा जिला अध्यक्ष के साथ-साथ ग्राम पंचायत वीरगांव की मुखिया भी हैं, ने इस नियुक्ति के लिए अपने नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुने जाने…
