मुंबई। देश के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज शाम यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने आज राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा करते सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वरिष्ठ उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन से देश खासकर महाराष्ट्र ने कोहिनूर हीरा खो दिया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राज्य में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा और सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका…
Author: shivam kumar
मुंबई। उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रस्ताव गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में सर्व सहमति से पारित किया गया है। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज हुई कैबिनेट की बैठक में पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने का अनुरोध करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को पेश करते हुए कहा कि…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर स्मृति शेष के रूप में उनसे कई अवसरों पर हुई मुलाकातों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ” मेरा मन श्री रतन टाटा जी के साथ अनगिनत संवादों से भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो मैं उनसे अकसर मिलता था। हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे। मुझे उनका दृष्टिकोण बहुत समृद्ध लगा। जब मैं दिल्ली आया तो बातचीत का यह सिलसिला जारी रहा। उनके निधन की सूचना से बेहद…
नई दिल्ली। देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उम्र जनित बीमारियों की वजह से वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि रतन टाटा एक दूरदर्शी कारोबारी नेता थे। एक दयालु आत्मा और असाधारण इंसान थे। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि रतन टाटा ने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने…
वाशिंगटन। अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी ने अपने पूर्व छात्र रतन टाटा के निधन पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर डीन जेम्स ने भारत के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा के जीवन के विभिन्न पक्षों का जिक्र किया है। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी ने योगदान के लिए कृतज्ञता जताई है। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, आर्ट ऐंड प्लानिंग के डीन जेम्स मीजिन यून ने कहा, ”जब रतन टाटा ने आर्किटेक्चर में डिग्री के साथ कॉर्नेल से स्नातक किया, तो यह कल्पना करना असंभव था कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, परोपकार और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का वैश्विक प्रभाव कई…
काठमांडू। भारत ने नेपाल सरकार के आग्रह पर पुल निर्माण सामग्री भेजी है। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 40 से अधिक पुल पूरी तरह से टूट गए हैं। इस कारण अभी भी कई राजमार्गों पर यातायात शुरू नहीं हो पाया है। टूटे हुए पुलों के स्थान पर फौरी तौर पर अस्थाई पुल बनाए जा रहे हैं। नेपाल सरकार ने भारत सरकार से इसके लिए मदद मांगी थी। भारत सरकार ने पहली खेप के रूप में 10 प्री फैब्रिक्रेटेड पुल निर्माण सामग्री नेपाल सरकार को हस्तांतरण की है। बुधवार देर रात बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के तरफ से…
नई दिल्ली। मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने ब्रोकरेज फर्म चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग पर निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी के आदेश के मुताबिक चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने एक्सचेंज को ऑथराइज्ड पर्सन (एपी) से जुड़े क्लाइंट्स की सही जानकारी नहीं दी। बताया गया है कि ब्रोकरेज के ऑथराइज्ड पर्सन और क्लाइंट के बीच तीन मामलों में एपी सर्विसेज के लिए फंड की लेनदेन हुई। इस दौरान एपी टर्मिनल्स का इस्तेमाल अनऑथराइज्ड लोगों द्वारा किया गया। सेबी के आदेश में जांच के परिणामों की जानकारी देते…
नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी लगातार पहले पायदान पर बने हुए हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी देश के 100 सबसे धनी उद्योगपतियों की सूची में दूसरे स्थान पर अडाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडाणी का नाम है। फोर्ब्स की इस सूची की जो सबसे अहम बात है, वो ये कि देश के सौ सबसे धनी लोगों की संपत्ति पहली बार कुल मिलाकर एक ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार कर गई है। फोर्ब्स की सूची के अनुसार मुकेश अंबानी कमाई के मामले में दुनिया के दूसरे सबसे लाभ बड़े लाभार्थी…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से शेयर बाजार की चाल में गिरावट आई, लेकिन ये गिरावट अधिक समय तक जारी नहीं रही। सुबह 10 बजे के करीब चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिससे शेयर बाजार की चाल में भी तेजी आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और निफ्टी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।…
नई दिल्ली। नवरात्रि के दौरान घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट लगातार जारी है। आज सोना की कीमत में 700 से 760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण आज देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 77 हजार के स्तर से नीचे गिर कर 76,830 रुपये से लेकर 76,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 70,440 रुपये से लेकर 70,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज बड़ी गिरावट आई…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान रिकार्ड तेजी दर्ज की गई। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज सपाट स्तर पर मामूली मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का जोर बना रहा। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण डाउ जॉन्स और एसएंडपी 500 इंडेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच कर बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.71 प्रतिशत…
