रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। रतन टाटा ने उद्योग, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्रों में अपने दूरदर्शी और नि:स्वार्थ योगदान से देश को नयी ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व के कारण भारत ने न केवल व्यापारिक और उद्योग जगत में, बल्कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी विश्व स्तरीय पहचान बनायी। राज्यपाल ने कहा है कि रतन टाटा की विनम्रता और परोपकार की भावना…
Author: shivam kumar
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। मुंडा ने गुरुवार को कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति, ‘पद्म विभूषण’ रतन टाटा का निधन अत्यंत दु:खद है। वह एक असाधारण इंसान थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संपूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों और प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
चतरा। चतरा पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गये प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के दोनों नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है। शव को बरामद करने के बाद पहचान करायी गयी। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया। उल्लेखनीय है कि बुधवार की देर शाम प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हो गयी थी। मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये थे। नक्सलियों के पास से दो अत्याधुनिक राइफल समेत अन्य असलहा भी बरामद किया गया था। हालांकि पुलिस ने बरामद हथियारों के बारें में अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं दी है। मारे गये नक्सलियों…
लोहरदगा। लोहरदगा जिले में शारदीय नवरात्र के अवसर पर वातावरण भक्ति में हो गया है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लिन हैं।हर तरफ भक्ति की धारा बह रही है। आकर्षक विधूत्त सज्जा के साथ भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है।पुरे शहर के साथ साथ गांवों को भी आकर्षक तरिके से सजाया गया है। पूजा पंडालों में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है।जिले में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।जगह जगह डांडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।जगह जगह भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर्स के अनशन पर सरकार और डॉक्टरों के बीच बुधवार देररात लंबी बैठक के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि सरकार का रवैया बेहद सख्त और असंवेदनशील है, जबकि सरकार इसे सकारात्मक बैठक बता रही है। तीन घंटे की लंबी बातचीत के बाद भी जूनियर डॉक्टरों ने बैठक को “निष्फल” करार दिया और कहा कि उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। डॉक्टरों के प्रमुख प्रतिनिधि, देबाशीष हलदर ने भावुक होकर कहा, “हमने सरकार से कुछ ठोस उम्मीदें रखी थीं, लेकिन हमें केवल मौखिक आश्वासन दिए गए। सरकार ने…
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के कारणों का पता लगाने के लिए कांग्रेस ने एक समिति का गठन करने का फैसला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद सूत्रों ने यह जानकारी दी। समीक्षा बैठक के बाद कांग्रेस नेता एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक रहे अजय माकन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जांच समिति के गठन को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा। हालांकि उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि हार के कारणों का पता भी जरूर लगाया जाएगा। माकन ने कहा कि…
रांची। जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से एक व्हाट्सएप नंबर (8809692001) जारी किया गया है। इसके नोडल पदाधिकारी पुलिस मुख्यालय के पीजी शाखा के डीएसपी होंगे। डीएसपी को इस व्हाट्सएप नंबर पर जो भी जन शिकायतें प्राप्त होंगी, उसका एक अलग से पंजी बनाने और संबंधित जिला और इकाई को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह दो दिवसीय विदेश यात्रा पर लाओस रवाना हो गए। वो लाओस की राजधानी वियनतियाने में होने वाले 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर अब से कुछ देर पहले लिखा, ” 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लाओस के लिए प्रस्थान। यह एक विशेष वर्ष है, क्योंकि हम अपनी एक्ट ईस्ट नीति के एक दशक का जश्न मना रहे हैं, जिससे हमारे देश को पर्याप्त लाभ हुआ है। इस यात्रा के दौरान विभिन्न…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व विदेशमंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने बहुचर्चित संवैधानिक पैकेज को गलत तरीके से पेश करने के लिए हुकूमत की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकारी के रुख के कारण ही संसद में यह पारित नहीं हो सका। उन्होंने न केवल संघीय स्तर पर बल्कि सभी प्रांतों में एक संवैधानिक न्यायालय स्थापित करने पर भी जोर दिया। डॉन समाचार पत्र के अनुसार, राजधानी इस्लामाबाद के जरदारी हाउस में बुधवार को पत्रकारों के एक समूह के साथ अनौपचारिक बातचीत में पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कहा कि सरकार ने बिना उचित होमवर्क और…
जमशेदपुर। जमशेदपुर टाटा संस ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर जमशेदपुर में शोक की लहर है। सुबह जैसे ही लोगों को रतन टाटा के निधन की खबर लोगों को मिली लोग स्तब्ध रह गए। पूरे शहर में शोक की लहर छा गई। रतन टाटा का निधन मुंबई में देर रात हो गया था। रतन टाटा को जमशेदपुर से गहरा लगाव था। टाटा कंपनी की सभी इकाइयों में शोक की लहर है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी शोक में डूबे हुए हैं। भारत रत्न रतन टाटा के निधन पर अनेक लोगों ने शोक जताया है। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा…
मसलिया में हिंदू युवती को मुसलिम समुदाय के युवक के साथ देख भड़के लोग युवक की कार फूंकी, बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी किया पथराव दुमका। झारखंड के दुमका जिले में मसलिया थाना क्षेत्र के भेलाडीह गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ एक मेले का आयोजन किया गया था। इसी में कुछ स्थानीय युवकों ने देखा कि उनके समाज की एक लड़की अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक के साथ मेले में घूम रही है। इसी में उपजे विवाद के बाद आक्रोशित लोगों ने एक चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया। वहीं विवाद की सूचना पर मौके…
