Author: shivam kumar

किशनगंज। शहर के रुईधाशा वार्ड-23 स्थित शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त क्षेत्रीय शिक्षा उप निर्देशक चंद्रशेखर शर्मा के आवास में गुरुवार को चोरी की घटना घटी। उक्त मकान में सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर की बहन जूही कुमारी रहती है। घर से जेवरात व अन्य सामानों की चोरी की घटना घटी है। जिसमें 50 भरी सोने के जेवर, रिवाल्वर सहित अन्य सामानों की चोरी हुई। जूही कुमारी डुमरिया प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षिका है। शिक्षिका स्कूल गई हुई थी।स्कूल से जब शाम में वापस लौटी तब घर के पीछे की खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ था।बदमाश घर का दीवाल छरप कर अंदर प्रवेश…

Read More

रांची। राजधानी में आगामी 18 और 19 अगस्त को झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन और द रांची प्रेस क्लब की ओर से वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर फोटो प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसे लेकर पोस्टर का विमोचन 9 अगस्त को किया गया। प्रतिभागियों को रांची प्रेस क्लब में फोटो का प्रिंटआउट 10 अगस्त से 16 अगस्त तक जमा करना है, जिसमें रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपया जमा करना है।

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी। करीब 17 महीने जेल में रहने के बाद मनीष सिसोदिया की जमानत की खबर आते ही आम आदमी पार्टी जश्न में डूब गई। पार्टी मुख्यालय पर ढोल-नगाड़े बजने लगे और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सत्य की जीत बताया। मुख्यममंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं है। जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मनीष सिसोदिया की…

Read More

रांची। मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर के पूर्व डीजीएम आशुतोष कुमार, उनकी पत्नी चयनिका और रिश्तेदार केशव वत्स की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई हाइकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने इडी की विशेष अदालत द्वारा इन तीनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किये जाने के आदेश को रद्द कर दिया। साथ ही प्रार्थी को आदेश दिया कि वे तारसेम लाल बनाम इडी के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सीआरपीसी की धारा 88 के तहत 2 सप्ताह में पीएमएलए कोर्ट में बांड दाखिल करे। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता…

Read More

रांची। होमगार्ड जवानों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी चल रही है। लगभग दोगुना से अधिक मानदेय बढ़ेगा। सब कुछ ठीक रहा, तो अगली कैबिनेट की बैठक में इस पर निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि गृह विभाग ने इस संबंध में फाइल तैयार कर कैबिनेट भेजा था, लेकिन मुख्य सचिव स्तर से यह कहकर संचिका लौटायी गयी थी कि विमर्श और विस्तृत अध्ययन के बाद ही इस पर निर्णय लिया जायेगा। इस वजह से सात अगस्त की कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव नहीं आ सका। सूत्रों के अनुसार वर्तमान में होमगार्ड जवानों को 15000 रुपये मानदेय मिलता है, इसे बढ़ाकर अब…

Read More

रांची। रायपुर-धनबाद आर्थिक कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ से गुमला तक बनने वाले हाइवे प्रोजेक्ट के लिए ली जाने वाली जमीन के बदले रैयतों को जल्द ही मुआवजा राशि मिलने जा रही है। केंद्रीय कैबिनेट से छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव से गुमला तक की 32 किमी रोड प्रोजेक्ट की मंजूरी मिलने के बाद अब इसके निर्माण के लिए एनएचएआइ ने कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण फोरलेन रोड प्रोजेक्ट के लिए पहले ही आवश्यक जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की जा चुकी है, बस अब प्रशासन की ओर से राशि का भुगतान…

Read More

खूंटी। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण संगा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हुटार के कपरिया ग्राम में ग्रामीणों के साथ विश्व आदिवासी दिवस और युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। मौके पर जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपण किया। युवा काग्रेस की टीम ने काजू और महोगनी के पौधे लगाये। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया। जिला अध्यक्ष अरुण संगा ने समस्त देशवासियों और आदिवासियों को युवा कांग्रेस स्थापना दिवस और विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी और आदिवासियों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने का आह्वान किया।…

Read More

सरायकेला। जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के डीवीसी मोड़ के समीप स्थित मोक्ष फेज-दो सोसाइटी में गुरुवार की रात कुछ बदमाशों ने घुसकर उसके केयरटेकर राकेश कुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर उसका अपहरण कर लिया। बताया जाता है कि तीन से चार की संख्या में बदमाश मोक्ष सोसाइटी में प्रवेश कर गए और गाली गलौज करते हुए राकेश सिंह पर हमला कर दिया, जिससे राकेश सिंह का सर फट गया। उसके बाद बदमाशो ने उसका अपहरण कर अपने साथ लेकर चला गया और रात भर अपने साथ रखा। शुक्रवार की सुबह इस मामले की जानकारी जब सोसाइटी…

Read More

गंगटोक। सिक्किम के कुछ हिस्सों में आज सुबह भूकंप से धरती कांपी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका सर्वाधिक असर सिक्किम के सोरेंग में रहा। यहां सुबह 06:57 बजे रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल, इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों का कहना है कि उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए। घर की चीजें हिलने लगीं। इस वजह से वे घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों की नींद ही भूकंप के झटके से खुली। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटकों से जापान हिल…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो मोबाइल फोन व चार सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपिताें में नवडीहा ओपी क्षेत्र के बेहराडीह निवासी दीपक कुमार मंडल व उमेश कुमार मंडल शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस को यह कामयाबली प्रतिबिंब एप के माध्यम से मिली। एसपी दीपक कुमार शर्मा को जानकारी मिली थी कि दो युवक साइबर ठगी का काम कर रहे हैं। इसके बाद साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर दोनों को…

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्टारर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को अब 11 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक मार्मिक और खूबसूरत बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जो मस्ती, प्यार और ढेर सारी भावनाओं से भरा है। वीडियो की शुरुआत में शाहरुख खान अपनी को-स्टार दीपिका को मजाक में ‘सिंघम 5’ कहते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान द्वारा 11 साल पहले दीपिका पादुकोण के बारे में जो कहा था वह अब सच हो रहा है। क्योंकि रोहित शेट्टी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ कर रही है। जिसमें दीपिका…

Read More