Author: shivam kumar

रांची। वित्तिय अनियमितता के आरोप में टीवीएनएल के लेखा निदेशक सौरभ झा को हटा दिया गया है। इस मामले में निगम मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि गठित जांच समिति से मिली रिपोर्ट के आधार पर सौरभ झा को तत्काल प्रभाव से लेखा निदेशक रांची के पद से कार्यमुक्त किया जाता है। सौरभ झा को अगले आदेश तक पदस्थापन की प्रतिक्षा में रखते हुए टीटीपीएस ललपनिया में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाता है। सौरभ झा पदस्थापन की प्रतीक्षा अवधि में विद्युत अधीक्षण अभियंता, मानव संसाधन विभाग, टीटीपीएसए ललपनिया में 9 अगस्त…

Read More

– प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने चिकित्सारत बच्चों का लिया कुशलक्षेम देवरिया। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह गुरुवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना में हुई फूड प्वॉइजनिंग की घटना से प्रभावित छात्रों का कुशलक्षेम जानने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा . राजेश बरनवाल ने प्रभारी मंत्री को चिकित्सारत बच्चों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों से सीधा संवाद कर मिल रही चिकित्सीय सुविधा के बारे में पूछा जिस पर सभी लोगों ने संतोष…

Read More

रांची। जयराम महतो की पार्टी को इलेक्शन कमीशन आॅफ इंडिया से मान्यता मिल गयी है। इसके बाद गैर राजनीतिक संगठन झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नाम से जानी जायेगी। पार्टी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी किया गया है। पार्टी निबंधन के बाद जयराम महतो ने एक सूचना जारी की है। उन्होंने कहा कि जो भी इस राजनीतिक दल से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे अपनी दावेदारी विधानसभा सीट के साथ कर सकते हैं। आवेदन फार्म प्रधान कार्यालय धनबाद से प्राप्त किया जा सकता है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि आज हालात बदल चुके हैं और पढ़ाई के लिए पहले से बेहतर माहौल बना हुआ है। ऐसे में अधिक से अधिक लोग उच्च शिक्षा हासिल करें, यह हमारा प्रयास होना चाहिए। साथ ही, जनजातियों को पढ़ाई के लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। अपने कार्यों से समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन कर उभरना चाहिए। जिस प्रकार आज जनजातियों की परंपरा और संस्कृति का पूरे विश्व में उदाहरण दिया जाता है, उसी प्रकार शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में भी उन्हें पिछड़ा न समझा जाये, आदर्श माना जाये। राज्यपाल गुरुवार को…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किए जाने के बाद चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि बिल में किसी भी धार्मिक संस्था की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने बिल पर विपक्ष की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि इस विधेयक से किसी भी धार्मिक संस्था की स्वतंत्रता में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। किसी के अधिकार छीनने की बात तो भूल ही जाइए, यह विधेयक उन लोगों को अधिकार देने के लिए लाया गया है जिन्हें कभी अधिकार नहीं मिले। उन्होंने कहा…

Read More

रांची। मैनहर्ट कंपनी ने पूर्व मंत्री और जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में मानहानि का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है। मैनहर्ट ने अपनी याचिका में कहा है कि सरयू राय की वजह से कंपनी विवादित हो रही हैं। इसके कारण कंपनी को काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। सरयू राय बिना किसी ठोस आधार के मेसर्स मैनहर्ट सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को विवादित बनाते हुए बार-बार मुद्दा उठाते रहे हैं। इससे कंपनी की छवि खराब हो रही है। कंपनी ने सरयू राय के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करते…

Read More

टोक्यो। जापान के दक्षिणी तट पर गुरुवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि गुरुवार दोपहर दक्षिणी क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के पूर्वी तट पर 30 किलोमीटर (18.6 मील) की गहराई में था। उसके बाद क्यूशू के पूर्वी और दक्षिणी तट और शिकोकू के दक्षिणी तट पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई। इसमें क्यूशू के दक्षिणी तट और पास के द्वीप शिकोकू के साथ 1 मीटर (3.3 फीट) तक की लहरें उठने…

Read More

नई दिल्ली। वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता को लेकर केंद्र सरकार की ओर से नया बिल लाया गया है। गुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश कर दिया गया। कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने ये बिल लोकसभा में पेश किया। जैसे ही ये बिल सदन के पटल पर रखा गया कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, सपा समेत प्रमुख विपक्षी दलों ने विधेयक का विरोध किया। वहीं एनडीए में शामिल जेडीयू ने बिल का सपोर्ट कर दिया है। जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने स्टैंड साफ करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड बिल कहां से मुसलमान विरोधी है? इसे पारदर्शिता…

Read More

नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी घोटाला के सीबीआई से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी है। केजरीवाल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। आज केजरीवाल की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। कोर्ट ने 25 जुलाई को केजरीवाल को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। कोर्ट ने 10 जुलाई को ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए केजरीवाल को पेश होने का आदेश दिया था। ईडी ने 17 मई को सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें आम आदमी पार्टी और अरविंद…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक शशांक राज की अध्यक्षता में हुई। इसमें झारखंड के नवनियुक्त सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रमंडल प्रभारी, जिला प्रभारी आदि भी उपस्थित रहे। इस दौरान राज्य सरकार के स्तर से युवाओं, उनके लिए रोजगार के सवाल पर ठगे जाने का विषय मुख्य रहा। साथ ही आनेवाले दिनों में सरकार के खिलाफ रांची में विशाल आक्रोश महारैली के आयोजन को लेकर भी विमर्श हुआ। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, महामंत्री मनोज सिंह, मोर्चा प्रभारी विनय जयसवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि…

Read More

पाकुड़। झारखंड सरकार द्वारा चालु की गई मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का आवेदन अप्लाई करने में जिले की महिलाओं को परेशानी हो रही है। परेशानियो से तंग आकर पाकुड़ सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत की सैकड़ों महिलाएं मुखिया विकास गौंड के नेतृत्व में समाहरणालय पहुंची और समस्याओ से पदाधिकारी को बताया। एक सप्ताह से पंचायत भवन के काट रही चक्कर महिलाओं ने बताया कि बीते एक सप्ताह से पंचायत भवन का चक्कर लगा रही है। ताकि मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन ऑनलाइन अप्लाई कर सके। लेकिन सर्वर डाउन रहने के कारण उन्हें अप्लाई करने में…

Read More