दुमका। दुमका जिले में गुरुवार दोपहर हंसडीहा के मुख्य बाजार में स्थित इंडियन बैंक की शाखा में लूटपाट हुई है। पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक कर्मियों को कब्जे में लेकर घटना को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लूट की रकम लगभग 20 लाख रुपये है। इंडियन बैंक का यह ब्रांच झारखंड- बिहार सीमा पर सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में स्थित है, जहां से दुमका, देवघर, गोड्डा के अलावा बिहार का बांका जिला भी लगभग समान दूरी पर है। बाइक से आये थे सभी हथियारबंद अपराधी जानकारी के मुताबिक दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक ब्रांच में पांच हथियार…
Author: shivam kumar
आपकी विकास पार्टी 20 अगस्त से झारखंड बदलाव संघर्ष पदयात्रा निकालेगी रांची। आपकी विकास पार्टी झारखंड के विकास, बेरोजगारी और पलायन सहित 11 सूत्री मांग के समर्थन में 20 अगस्त को झारखंड बदलाव संघर्ष पदयात्रा निकालेगी। इस संबंध में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने रांची के करमटोली स्थित प्रेस क्लब में मीडिया को जानकारी दी। मुस्तफा ने बताया कि कोडरमा से सात दिवसीय झारखंड बदलाव संघर्ष पदयात्रा निकालेगी। यह यात्रा 26 अगस्त को रांची पहुंचेगी। वहीं राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। इसके बाद 11 सूत्री मांग राज्यपाल को सौंपा जायेगा। उन्होंने कहा कि…
रांची। रांची के करमटोली स्थित प्रेस क्लब में गुरुवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में आप के कई प्रदेश और जिला के नेता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद के कुशल नेतृत्व को देखते हुए आज देश और प्रदेश में बड़े स्तर पर लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना लोकसभा से जीत कर लोकसभा पहुंचे हैं वहां शोषित वंचित समाज की आवाज बन रहे हैं। इसलिये युवा, महिलांए बड़ी…
श्रीनगर। भारत निर्वाचन आयोग की आला टीम नई दिल्ली से गुरुवार सुबह श्रीनगर पहुंच गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की यह टीम तीन दिन तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगी। यह टीम शेरे-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों को पत्र जारी कर टीम के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया था। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), भाजपा, कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पेट्रापोल भूमि बंदरगाह के माध्यम से कड़ी सुरक्षा के बीच भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार गुरुवार सुबह फिर शुरू हो गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। 5 अगस्त को बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार ठप हो गया था। यह आंशिक रूप से बुधवार को पश्चिम बंगाल के कई भूमि बंदरगाहों के माध्यम से फिर शुरू हुआ लेकिन पेट्रापोल में नहीं। पेट्रापोल के माध्यम से द्विपक्षीय व्यापार सभी भूमि बंदरगाहों में सबसे अधिक है, जो बांग्लादेश के साथ साझा किए गए हैं। एक अधिकारी ने नाम न…
नई दिल्ली। विपक्षी इंडी गठबंधन में शामिल विभिन्न घटक दलों के कई नेता आज प्याज की माला पहनकर संसद पहुंचे। सांसदाें ने ‘प्याज का दाम कम कराे व सब्जियाें का दाम कम कराे’ के नारे भी लगाए। तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकरद्वार के निकट विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘किसान को एमएसपी दो’ और ‘किसानों से अन्याय बंद करो’ के भी नारे लगाए। साथ ही किसानों के लिए फसल का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान तृणमूल सांसद प्रसून बनर्जी, झामुमो…
रांची। गेल इंडिया में विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली गयी है। इसमें नॉन एग्जीक्यूटिव कैडर में विभिन्न ग्रेड के कुल 391 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गयी है। केमिकल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल, आधिकारिक भाषा, प्रयोगशाला, टेलीकॉम, टेलीमेट्री, फायर, बॉयर ऑपरेशंस, बिजनेस असिस्टेंट और फाइनेंस एंड एकाउंट्स में विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए उम्मीदवार 8 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा विज्ञापित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट पर करियर सेक्शन में एक्टिव किये जाने वाले लिंक से संबंधित अप्लीकेशन पेज पर…
वाराणसी। प्रदेश शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी माध्यमों के स्कूलों को पत्र जारी किया है। पत्र के जरिए कहा है कि प्रतिदिन छात्र-छात्राए पूरी बाजू की शर्ट, फूल लेंथ की पैंट, जूता मोजा पहन कर विद्यालय आएं। वर्तमान मानसून एवं डेंगू संचरण काल को लेकर जागरूक व सतर्क रहने की आवश्यकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि डेंगू एवं मलेरिया के वर्तमान संचरण काल में डेंगू मलेरिया आदि मच्छर जनित बीमारियों से छात्र-छात्राओं के बचाव के लिए समस्त अध्यापकों को अपने स्तर…
सुल्तानपुर। स्वतन्त्रता दिवस पर भाजपा हर घ तिरंगा अभियान चलायेंगी।इसी कड़ी में 11 से 15 अगस्त तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान की रुपरेखा तैयार करने के लिए बुधवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा पार्टी हर घर तिरंगा अभियान को हर घर से जोड़ेगी। उन्होंने जिलेभर से आए पदाधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिथिवार कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता जन-जन से संपर्क कर हर…
कोलकाता। कोलकाता पुलिस बांग्लादेश में जारी संकट के बारे में संवेदनशील सोशल मीडिया पोस्ट अपलोड करने या साझा करने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी है। शहर पुलिस के सूत्रों के अनुसार फिलहाल पुलिस ऐसे पोस्ट शेयर करने वाले लोगों से संपर्क कर रही है और उन्हें ऐसी पोस्ट्स या वीडियो को हटाने के लिए कह रही है। पहले चेतावनी के साथ ही यह सलाह दी जा रही है कि नेटिज़न्स को किसी भी वीडियो या विवादास्पद संदेश को साझा करने या पोस्ट करने से पहले उसकी प्रामाणिकता और विश्वसनीयता की जांच करनी चाहिए। इसके साथ ही शहर पुलिस के…
– बीएसएफ महानिदेशक ने संवेदनशील सीमा बिंदुओं पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती पर जोर दिया कोलकाता। पड़ोसी देश बांग्लादेश में जारी संकट के बीच पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के माध्यम से अवैध प्रवासन के प्रयासों की संभावनाओं को देखते हुए कस्टम विभाग और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विभाग को पहले ही कुछ बांग्लादेशी निवासियों के नाम दिए गए हैं जो इस तरह के अवैध प्रवासन प्रयास कर सकते हैं। इस सूची को राज्य के विभिन्न सीमा चौकियों पर तैनात बीएसएफ की बटालियनों के साथ भी साझा किया गया है।…
