Author: shivam kumar

चाइबासा। जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में गुरुवार सुबह नक्सलियों के आइइडी ब्लास्ट करने से एक कोबरा जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल अनमोल, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन के अपने दस्तों के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमण करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने 7 अगस्त 2024…

Read More

विशेष विभिन्न मोर्चों के गठन के बाद पार्टी के भीतर और बाहर उठ रहे हैं सवाल युवा से लेकर किसान मोर्चा तक में नहीं मिला है पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व दुमका समेत पांच जिलों को नहीं मिला किसी भी मोर्चे में एक भी स्थान रांची को सभी मोर्चों में लगभग 44 फीसदी प्रतिनिधित्व, संथाल, कोल्हान उपेक्षित नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच इन दिनों एक विवाद सियासी फिजा में तैर रहा है। यह विवाद झारखंड की सत्ता फिर से हासिल करने की कोशिश में जुटी…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में कठिन अनुभव के बाद कुश्ती से संन्यास की घोषणा की है, जहां फाइनल में पहुंचने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश दूसरे वेट-इन (फाइनल के दिन) के दौरान वजन मापने में विफल रहीं और उन्हें टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे उनका पक्का पदक भी छिन गया। 29 वर्षीय विनेश कुश्ती में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई थीं। भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली एकमात्र अन्य महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रियो 2016 में कांस्य…

Read More

पेरिस। भारत के अविनाश साबले बुधवार देर रात स्टेड डी फ्रांस में आयोजित पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में ग्यारहवें स्थान पर रहे। मोरक्को के सौफियान एल बक्काली ने दौड़ जीतकर फिनलैंड के वोल्मारी इसो-होलो (1932-1936) के बाद पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज का खिताब बचाने वाले पहले धावक बन गए। एल बक्काली ने 8:06.05 का समय निकालकर जीत हासिल की, जबकि अमेरिकी केनेथ रूक्स ने 8:06.41 के समय के साथ रजत और केन्या के अब्राहम किबिवोट ने 8:06.47 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। साबले ने जोरदार शुरुआत की और शुरुआती बढ़त हासिल…

Read More

पेरिस। मीराबाई चानू का लगातार दूसरे ओलंपिक पदक के लिए साहसी प्रयास निराशाजनक रूप से समाप्त हो गया, जब टोक्यो खेलों की रजत पदक विजेता बुधवार देर रात यहां साउथ पेरिस एरिना के भारोत्तोलन हॉल में कुल 199 किग्रा के साथ चौथे स्थान पर रहीं। पदक सुनिश्चित करने के लिए 200 किग्रा से अधिक का कुल वजन उठाने के स्पष्ट लक्ष्य के साथ, शीर्ष भारतीय भारोत्तोलक एक किग्रा से पोडियम स्थान से चूक गईं। मीराबाई ने अपने तीसरे प्रयास में 88 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ स्नैच प्रयास किया। उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 111 किग्रा का क्लीन एंड जर्क मार्क दर्ज…

Read More

पेरिस ओलंपिक में पहलवान विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन के कारण फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई लोगों को उनका हौसला बढ़ाते और विनेश के संघर्ष की सराहना करते देखा गया। अब इन सबके बीच एक्ट्रेस भाजपा सांसद हेमा मालिनी अपने बयान के चलते ट्रोल हो गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विनेश को ओलंपिक हीरोइन बताया है। हेमा मालिनी ने क्या कहा? हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विनेश फोगाट की फोटो शेयर करते हुए कहा, ”विनेश फोगाट, पूरा देश आपके साथ है। आप इस…

Read More

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नागा चैतन्य अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद अब नागा चैतन्य एक बार फिर शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि नागा चैतन्य जल्द ही किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करेंगे। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि शोभिता धूलिपाला हैं। नागा चैतन्य और शोभिता पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन्हें कई जगहों पर एक साथ स्पॉट भी किया गया है। लेकिन, उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते की घोषणा नहीं…

Read More

रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला और ‘बिग बॉस’ फेम युविका चौधरी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के छह साल बाद प्रिंस और युविका परिवार में एक नन्हें सदस्य का स्वागत करने जा रहे हैं। युविका और प्रिंस ने कुछ दिन पहले पोस्ट कर ये खुशखबरी शेयर की थी, जिसके बाद युविका का बेबी शॉवर इवेंट हाल ही में हुआ। इस इवेंट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। युविका चौधरी अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने बेबी शॉवर के लिए व्हाइट ड्रेस चुनी। इस ड्रेस में वह बेहद प्यारी…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के 34 साल के वाम मोर्चा शासन के दूसरे और अंतिम मुख्यमंत्री और वयोवृद्ध वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। गुरुवार सुबह उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी है। बुद्धदेव भट्टाचार्य ने 2000 से 2011 तक लगातार 11 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। गुरुवार सुबह उनके बेटे सुचेतन ने बताया कि सुबह बुद्धदेव ने नाश्ता किया था, लेकिन उसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सुबह 8:20 बजे पाम एवेन्यू स्थित उनके घर पर ही उनका निधन हो गया। खबर…

Read More

वेलिंगटन। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की राजकीय यात्रा का पहला चरण फिजी में पूरा कर न्यूजीलैंड पहुंची हैं। उन्होंने यहां अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन पूरी दुनिया को संदेश दिया। राष्ट्रपति ने कहा,” शिक्षा हमेशा मेरे दिल के करीब रही है। मैंने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति का प्रत्यक्ष अनुभव किया है। 21वीं सदी के भारत में शिक्षा प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा ने विभिन्न क्षेत्रों को ऐसे नेता दिए हैं जो न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर में योगदान दे रहे हैं।” उन्होंने कहा, ”आज भारत में युवाओं की बड़ी संख्या है। उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्व मालूम…

Read More

वेटिकन सिटी। वेटिकन में पोप फ्रांसिस की आम सभा में पहुंचे पेटा के दो समर्थकों प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। पशु अधिकारों की हिमायत करने वाली संस्था ‘पीपल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स’ (पेटा) के दो कार्यकर्ता बुधवार को वेटिकन में पोप फ्रांसिस के कार्यक्रम में पहुंचकर बाधा डालने का प्रयास किया। पेटा कार्यकर्ता ‘बुलफाइटिंग’ के खिलाफ नारे लगाए और बैनर दिखाते हुए शोर मचाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि उनको परिसर से बाहर कर दिया गया। दोनों ने ‘स्टॉप ब्लेसिंग कोरिडास’ (बुलफाइटिंग को बढ़ावा बंद करें) लिखी हुई टी-शर्ट पहन रखी थी और ‘बुलफाइटिंग इज अ सिन’…

Read More