चाइबासा। जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में गुरुवार सुबह नक्सलियों के आइइडी ब्लास्ट करने से एक कोबरा जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल अनमोल, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन के अपने दस्तों के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमण करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने 7 अगस्त 2024 से एक संयुक्त अभियान सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया था।

अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आइइडी को लगा रखा था। गुरुवार की सुबह 7.30 बजे छोटानागरा थानार्गत वनग्राम बालिबा के पास कोबरा बटालियन के जवान पहुंचे, तभी वहां लगे आइइडी में विस्फोट होने से कोबरा 209 बटालियन में सब इंस्पेक्टर जीतेंद्र दानी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल एसआइ को पुलिस मुख्यालय रांची और सीआरपीएफ झारखंड के सहयोग से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। नक्सलियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version