नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक मंदिर की दीवार गिरने से आठ बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सागर, मध्य प्रदेश में एक हृदय विदारक दुर्घटना में अनेक मासूम बच्चों की मृत्यु के समाचार से मन दुखी है। वे प्रार्थना करती हैं कि ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिवारजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वे घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घटना पर दुख जताते हुए…
Author: shivam kumar
रांची। सिमडेगा पुलिस ने बनडेगा-ओड़िशा के रास्ते रांची ला रहे गोवंशीय पशु को सिमडेगा पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं तस्करी से जुड़े इंटर स्टेट गिरोह के आठ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र स्थित मुरगु निवासी अजमेर भंडारी, इरशाद साई, इकरामुल हक, साकीर मीर, आजाद खान, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र के साई टांगरटोली निवासी परवेज खान, शमीम बख्श और अशुदुल्ला शामिल है। आरोपी के पास से तीन पिकअप, एक पल्सर बाइक, चार गोवंशीय पशु और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बनडेगा के…
-प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर जाने का दिया निर्देश सरायकेला। कोल्हान के तीनों जिलों में विगत चार दिनों से हो रही बारिश से सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। जिला प्रशासन के आदेश पर एहतियात के तौर पर चांडिल डैम के चार फाटक खोल दिये गये हैं। इससे जमशेदपुर समेत सरायकेला के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का निर्देश दिया है। जमशेदपुर और सरायकेला से होकर बहने वाली प्रमुख नदियों में स्वर्णरेखा और खरकई है। स्वर्णरेखा नदी का डेंजर लेवल 121.50…
रांची। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण-कौशल विकास विभाग की ओर से 7 अगस्त को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर बरटांड़ धनबाद में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इसमें स्थानीय स्तर पर विभिन्न कंपनियों और संस्थानों में 2250 पदों के लिए बेरोजगार युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। पूर्वाह्न दस से अपराह्न चार बजे तक चलने वाले रोजगार मेला में अभ्यर्थियों को बायोडाटा की दो प्रति में लेकर आना है। इस संबंध में नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदक का झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधन होना आवश्यक है। आवेदक अपने…
रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जायेगा। इसके कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 13503-13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस रद्द की गयी। ट्रेन संख्या 08695-08696 बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन भी रद्द की गयी।
दूरदर्शन ने चार नए टेलीविजन कार्यक्रमों की घोषणा की है। ये सभी शोज अगस्त की पहली छमाही में प्रीमियर के लिए निर्धारित किये गए हैं, जो दूरदर्शन के सह्याद्री और राष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारित होंगे। दूरदर्शन मुंबई के प्रमुख संदीप सूद ने बताया कि इन नए शो के नाम ‘आमची अनन्या’, ‘आमचे हे…आमची ही’ (डीडी सह्याद्रि), ‘वचु आनंदे’ और ‘हम तो मिडिल क्लास हैं। ये नए कार्यक्रम सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने, साहित्यिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और दिल को छू लेने वाला मनोरंजन प्रदान करने के प्रति इसके समर्पण को दर्शाते हैं। प्रत्येक शो कहानी कहने का एक अनूठा…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में हो रहे जबरन धर्मांतरण की वारदातों पर राज्य सरकार पर हमला बोला। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में दलित समुदाय का उत्पीड़न चरम पर पहुंच चुका है। बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की दुहाई देनेवाले वाले और उनकी कांग्रेस पार्टी दलितों पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस-झामुमो की सरकार झारखंड को इस्लामिक स्टेट बनाने पर तुली है। कहा कि गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड में एक दलित महिला और उसके पति के साथ मारपीट, अभद्रता करते हुए जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया गया।…
-केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन लाइब्रेरी का किया निरीक्षण -2025 तक पूर्ण होगी लाइब्रेरी -5000 लोग एक साथ बैठकर कर सकेंगे अध्ययन -इ-लाइब्रेरी और योग हॉल के साथ कैफेटेरिया की भी सुविधा रांची। सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से 68 करोड़ की लागत से बनने वाली लाइब्रेरी का कार्य चल रहा है। कोल इंडिया लिमिटेड की सीएसआर निधि से इसके निर्माण को स्वीकृति दिलायी थी। इसके बाद मोरहाबादी रांची विश्वविद्यालय परिसर में इसका निर्माण आरंभ हुआ। लाइब्रेरी निर्माण का निरीक्षण शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। इस दौरान उनके साथ विधायक समरी…
रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान सरकार में विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका कोई भी सुरक्षित नहीं है। राज्य की चरमरायी विधि-व्यवस्था पर चिंता जतायी। बताया कि दो दिन में ही एक दारोगा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। अधिवक्ता गोपी कृष्णा की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी। वहीं एक जनप्रतिनिधि वेद प्रकाश की मृत्यु हो गयी, जिन्हें कुछ दिन पहले अपराधियों ने गोली मार दी थी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में अभी तक इस सरकार के कार्यकाल में सात हजार से अधिक महिलाओं के साथ…
रांची। दारोगा और वकील की हत्या पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था पर कठघरे में खड़ा किया। श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य की राजधानी में कोई सुरक्षित नहीं है। सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण बेखौफ होकर अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। राज्य की हेमंत सरकार में आज पुलिस, वकील, अधिकारी, महिला कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार ने पुलिस को वसूली में लगा दिया है। इसका नतीजा है कि अपराधी हत्या, बलात्कार, लूट, छिनतई को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे राज्य सरकार ने अपराधियों…
पोशाक, किताब, छात्रवृत्ति, साइकिल देने पर भी फैसला जल्द: मंत्री रांची। वित रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया, वार्ता की। विधायक अनुप कुमार सिंह, दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में मोर्चा ने सीएम को वित रहित संस्थाओं के शिक्षाकर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग की। साथ ही महंगाई को देखते हुए अनुदान की राशि में 75 प्रतिशत वृद्धि की बात उठायी। अनुदान की राशि सीधे शिक्षक कर्मचारियों के खाते में भेजने, इंटरमीडिएट के नामांकन में पूर्व की निर्धारित सीट को…
