बिहारशरीफ। नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने तीन राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई उनके कार्य में लापरवाही और अनुचित व्यवहार के कारण की गई है।सुरेश प्रसाद को एकंगरसराय में दाखिल खारिज वाद में गलत प्रतिवेदन देकर स्वीकृति हेतु अनुशंसा करने के कारण निलंबित कर दिया गया है। प्रशांत कुमार को भी एकंगरसराय में दाखिल खारिज वाद में बिना भूमि सुधार उपसमाहर्ता के आदेश के आवेदन को स्वीकृति हेतु अनुशंसा करने के विरुद्ध निलंबित किया गया है।संजय कुमार सिंह को इस्लामपुर में बिना संपूर्ण राजस्व अभिलेखों की जांच किये भौतिक सत्यापन के बिना सरकारी भूमि को…
Author: shivam kumar
बिहारशरीफ। नालंदा में एक युवक की ड्रग्स से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक दीपनगर थाना क्षेत्र के देवी सराय मोहल्ला निवासी गुरुदेव पासवान का 22 वर्षीय पुत्र टुनटुन पासवान है। मृतक के परिजन का आरोप है कि टुनटुन पासवान को उसके दोस्तों ने ही ड्रग्स का इंजेक्शन लगाया था। जब वह बेहोश हो गया, तो सभी दोस्त उसे छोड़कर भाग गए। बाद में किसी एक दोस्त ने उसे पावापुरी विम्स हॉस्पिटल और फिर निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। युवक की मौत होने के बाद, उसके दोस्तों ने परिजन को सूचना दी। परिजन युवक को बिहारशरीफ सदर अस्पताल…
नई दिल्ली। इडी की छापेमारी की योजना को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है। भाजपा ने आज यहां कहा कि वायनाड भूस्खलन घटना में अपनी जवाबदेही से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी हो रही है। भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि राहुल गांधी अपनी जवाबदेही से बचने के लिए इस तरह की अपुष्ट बातें कर रहे हैं। जिन बातों के स्रोत का पता नहीं, बस अपनी मर्जी से आरोप लगाते रहते हैं । साफ है…
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देशभर के नागरिकों के लिए अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहा है। हमारा विजन यह है कि देश के हर कोने से लोगों को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में न आना पड़े। इसलिए देश के कई राज्यों में एम्स स्थापित किए गए हैं। जिस तरह से दिल्ली एम्स में स्वास्थ सेवाएं दी जाती हैं, उसी ब्रांड नाम से तमाम राज्यों के एम्स में मरीजों का इलाज किया जाता है। लोक सभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए जेपी नड्डा ने कहा…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में कोलकाता कैश कांड में आरोपित हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार काे सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने राजीव कुमार को राहत देते हुए अग्रिम जमानत प्रदान कर दी। पूर्व में सीबीआई की विशेष अदालत ने राजीव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोलकाता कैश कांड में राजीव कुमार एवं अमित कुमार अग्रवाल के खिलाफ सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। कैश कांड में सीबीआई की दिल्ली शाखा ने तीन फरवरी को कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल और…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार काे भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मैं रातभर सो नहीं पाया। निलंबित नहीं होने से मैं दुखी हूं। यह बातें सदन में भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही। उन्होंने कहा कि नींद की दवा भी काम नहीं आयी। आपको मुझे भी निलंबित करना था। मैं भी अपने साथी विधायकों के साथ ही था। नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सिर्फ मैं दुखी नहीं हूं। संसदीय कार्य मंत्री रामेश्वर उरांव भी दुखी हैं। विधायकों के निलंबन के वह खिलाफ थे। इसलिए उन्होंने निलंबन का प्रस्ताव खुद नहीं…
रांची। विधानसभा में मुख्यमंत्री के चेंबर को सभी निलंबित विधायकों ने घेर दिया है। सीएम के चेंबर के बाहर निलंबित विधायकों ने धरना दे दिया है। दरअसल स्पीकर ने सत्र के पांचवे दिन भाजपा के 18 विधायकों को शुक्रवार दो बजे तक के लिए निलंबित कर दिया है। जिसके बाद से बीजेपी विधायकों में आक्रोश है। बीजेपी विधायकों के निलंबन के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा था कि लोकतंत्र खत्म हो गया है। इमरजेंसी लगाने वाले कांग्रेस ने जेएमएम के साथ मिलकर काला अध्याय लिखा है। बता दें कि आज झारखंड के विधानसभा सत्र का छठा और आखिरी…
देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर प्रदेश के विभिन्न स्थानों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया में जारी एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के मुश्किल समय में शीर्ष नेतृत्व का इस प्रकार मजबूती से खड़े होना हम सभी को संबल प्रदान करता है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में बुधवार आधी रात बादल फटने से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। अब तक पांच शव बरामद हुए हैं, वहीं 48 लोग लापता हैं और इनकी तलाश में बचाव कार्य बड़े पैमाने पर जारी है। शिमला जिला के रामपुर से सटे समेज में सबसे ज्यादा 36 लोग लापता हैं। मंडी जिला में सात औऱ कुल्लू जिला के निरमंड में पांच लापता लोगों की तलाश में बचाव टीमें जुटी हैं। शुक्रवार को साफ मौसम के कारण राहत और बचाव अभियान में गति मिली है। रामपुर के समेज में चल रहा बचाव…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राशन घोटाला केस में तृणमूल कांग्रेस नेता अनीसुर रहमान और उसके भाई अलिफ नूर उर्फ मुकुल रहमान को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार सुबह दोनों ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित इडी कार्यालय में पेश होकर पूछताछ का सामना किया था। 14 घंटे की पूछताछ के बाद देररात गिरफ्तारी की गई। आज इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले इडी राज्य के पूर्व खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय (बालू) मलिक और उनके करीबी व्यापारी बाकिबुर रहमान को भी इसी मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अनीसुर और अलिफ कुछ दस्तावेज लेकर सीजीओ…
नई दिल्ली। सावन की शिवरात्रि पर आज देशभर के सभी शिवालय, देवालय और अन्य पूजास्थल सुबह से बम-बम भोले के उद्घोष से गुंजायमान हैं। कांवड़ तीर्थयात्री पवित्र गंगाजल लेकर पहुंच रहे हैं। दोपहर से शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त होने के साथ ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने सभी देशवासियों को सावन की शिवरात्रि की एक्स हैंडल पर बधाई दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लगभग सभी देवालयों में सुबह से लोगों की भीड़ है। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना करते नजर आए। ऐसा ही दृश्य कालकाजी मंदिर में रहा। उत्तर…
