रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार काे झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आईजी, सीआरपीएफ, झारखंड सेक्टर साकेत कुमार सिंह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य के जेलों के रिक्त पदों पर अनुबंध पर नियुक्ति किये जाने पर नाराजगी जतायी है और कहा है कि जेल जैसे संवेदनशील स्थानों पर अनुबंध पर नियुक्ति क्यों की जा रही हैं। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने सरकार को यह बताने को कहा कि जेलों के रिक्त पद कब तक भरे जायेंगे। पदों को भरने के लिए अब तक क्या प्रक्रिया की गयी है। अदालत ने हजारीबाग केंद्रीय कारा केआजादी के पहले के ऐतिहासिक दस्तावेज को संरक्षित करने के लिए अभिलेखागार कब तक बनेगा, इसकी भी जानकारी मांगी है। मामले की…
पूर्वी चंपारण। पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में गड़हिया ओपी पुलिस की टीम ने गुरूवार को साढ़े चार माह पूर्व पुलिस की अभिरक्षा से हथकड़ी निकाल कर भागे एक शातिर बदमाश को उसके एक अन्य सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश गड़हिया ओपी क्षेत्र के सेमरा ग्राम का अजीत कुमार व सचिन कुमार है। अजीत बीते नौ मार्च को गड़हिया थाना से मधुबन थाना लाने के क्रम में मलंग चौक के पास लगे जाम के दौरान पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी निकाल कर भाग गया था। शातिर अजीत के विरूद्ध मधुबन…
लद्दाख। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अपनी पहली छापेमारी में फर्जी क्रिप्टोकरेंसी ऑपरेटर से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने एआर मीर और अन्य के खिलाफ मामले में लद्दाख के लेह, जम्मू और हरियाणा के सोनीपत में कम से कम छह परिसरों पर छापेमारी की। आरोप है कि हजारों निवेशकों ने नकली मुद्रा में पैसा जमा किया, लेकिन उन्हें कोई रिटर्न या मुद्रा वापस नहीं मिली। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला लेह और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दर्ज कई एफआईआर से सामने आया है।
लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित एक शराब दुकान में गुरुवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की है। अपराधियों ने दो गोली चलायी। एक गोली शराब दुकान के गोदाम में लगी। वहीं दूसरी गोली दुकान के पास जन्मजय प्रसाद के मकान में लगी। इस गोलीबारी में शराब दुकानदार कृष्ण प्रसाद बाल-बाल बच गये। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मनिका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
रांची। चैनल के मालिक अरूप चटर्जी ने धनबाद के तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी समेत कुछ कोयला के कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर दाखिल याचिका की थी। मामले की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने राज्य सरकार के अलावा इडी और सीबीआइ से भी जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले में महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, इसमें बेबुनियाद बातें कही गयी हैं। इस मामले पर याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होंने अपने चैनल पर धनबाद से जुड़े…
रांची। एक मुलाकात अपनों के साथ अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में लातेहार,पलामू,गढ़वा जिले के प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के साथ मुलाकात कर संगठन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अभियान के दौर में उनके साथ प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान भी साथ थे। इस क्रम में उन्होंने लातेहार जिले के लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभू यादव, सतबरवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव, मेदिनीनगर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र तिवारी,…
रांची। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम का प्रसाद दिया।
रांची। राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम में शुक्रवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम आवास के पास खड़े थे। इसी दौरान एक अपराधी ने उनपर चाकू 40से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में काफी आक्रोश है। डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। हत्या के कारणों का…
खूंटी। जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही जोरदार और लगातार बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तीन दिनों में लगभग दो सौ मिलीमीटर बारिश हुई है। तीन दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। लगातार हो रही बारिश से लोगों को घरों से निकलना दुभर हो गया है। बारिश के कारण बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में भारी दिक्कत हो रही है। सबसे बड़ी आफत रोज कमाने खाने वालों पर है। दिहाड़ी मजदूरों का कामकाज ठप हो गया है। छोटे-बड़े व्यवसाय करने वालों के साथ ही सड़कों पर ठेला-खोमचा, चाय-पान और सब्जी की दुकान…
गिरिडीह। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के परसिया पंचायत के कुम्हार टोला में तालाब नुमा गड्डे में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे। जानकारी के अनुसार छोटी पंडित के आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और मुकेश कुमार पंडित के छह वर्षीय पुत्र साजन कुमार गुरुवार देर शाम में घर से कुछ ही दुरी में खेल रहे था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे तालाब नुमा गड्ढे में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में परिवार वाले दोनों बच्चों को गड्डे से निकालकर बगोदर के सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
