खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में शुक्रवार सुबह लोगों ने भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए। इससे लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार सुबह 09:04:19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 3.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र खंडवा से 10 किलोमीटर दूर रहा। शहर के नागचून रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कीर्ति नगर, नवकार नगर, गुलमोहर…
Author: shivam kumar
अररिया। फारबिसगंज के प्लस टू स्तरीय द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगी भाई बहनों के द्वारा योगाभ्यास कर मनाया गया। मौके पर सर्वप्रथम योग गुरु बाबा रामदेव के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किए गए। योग संचालन का कार्य योगाचार्य योगेंद्र यादव के नेतृत्व में शंकर राम दास, नमिता वर्मा,रविशंकर कुमार और अंबिका मेहता के द्वारा कराया गया।संचालन सुरेन्द्र मंडल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता ई. आयुष अग्रवाल ने अपने संक्षिप्त संबोधन में बताया कि आज के परिवेश में योग करना क्यों जरूरी है। दधीचि देहदान समिति के जिलाध्यक्ष…
नवादा। तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए वीडियो बना रहे युवकों ने शुक्रवार को एक बच्चे की नवादा में जान ले ली। जिले में गोविंदपुर प्रखंड के अकबरपुर थाली रोड में यह हादसा हुआ। चार बाइक पर वीडियो बना रहे तेज रफ्तार बाइक चालकों ने एक बच्चे को रौंदा दिया। जिससे बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान दनियार गांव के चंदन मांझी के 7 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार के रूप हुई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों द्वारा थाली थाना को घटना की…
रांची। योग हमारे शरीर, मन एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। इससे मन एकाग्र एवं तनावमुक्त रहता है। यह बात शुक्रवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एक्स के जरिये कहीं। उन्होंने कहा कि आइए, ”अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर हम सब अपनी दिनचर्या में नियमित योगाभ्यास को शामिल करने का संकल्प लें।
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत राजा तालाब के पास सूर्य मंदिर के पीछे शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान उदय प्रसाद सिंहा ( 42) के रूप में हुई है। उदय प्रसाद एक स्कूल में बस चालक था। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले मामला महिला थाना तक पहुंचा था। गुरुवार की देर शाम मृतक घर से निकल गया। सम्भावना है कि जहर खाकर उसने अपनी जान दे दी। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने उसे वहां देखा तो इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी गयी। पुलिस…
रांची। जगन्नाथपुर रथ यात्रा में मेला लगाने वाले वेंडर के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।छह जुलाई से 17 जुलाई तक रथ मेला का आयोजन होना है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छह से 17 जुलाई तक के लिए मंदिर के आस-पास 41.27 एकड़ भूमि मेले के लिए उपलब्ध है। आवेदक निविदा में भाग लेने से पहले या आवेदन भरने से पहले मेला परिसर का समुचित निरीक्षण कर लें। आवेदक को प्रोपराईटरशिप,पार्टनरशिप फर्म, कंपनी, एलएलपी या ट्रस्ट व सोसाईटी के रूप में निबंधित होना चाहिए।साथ ही पिछले तीन वर्षों का आयकर रिटर्न की फोटो…
रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक में सीएम, मंत्री, सचेतक, विधायकों को मिलनेवाली राशि, सुविधाओं में बढ़ोत्तरी का भी निर्णय हुआ। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया है। बढ़ोत्तरी को लेकर अपनी आपत्ति भी जाहिर की। सोशल मीडिया के जरिये कहा कि सरकार के पास पैसों की कमी सिर्फ गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए है। जहां गठबंधन सरकार के पास महिलाओं को चूल्हा खर्च देने के नाम पर 2000 रुपये तक नहीं हैं। जहां बेरोजगारी भत्ता देने में सरकार की रूह कांप उठती है। जहां किसानों की दो लाख तक कर्ज माफी करने में…
हजारीबाग। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली दफा गुरुवार को रांची से कोडरमा लौटने के क्रम में, केंद्रीय महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी का भाजपाइयों ने बाजे -गाजे के साथ, फूल- माला पहनाकर जगह-जगह स्वागत किया। इसी कड़ी में हजारीबाग पहुंचने पर पुराना बस स्टैंड के पास हजारीबाग जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ फूल-माल व बुके देकर स्वागत किया ।केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पुराना बस स्टैंड के समीप बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने कहा कि आज मैं जो…
रांची। भाजयुमो कला और खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एवं रिलेशंस की ओर से गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर बरियातू रोड स्थित डांस वांस में सैंकड़ो बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डांस वांस नृत्य संस्थान के निदेशक शिवम् मनोहरण और भाजयुमो कला और खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। योग प्रशिक्षक सन्नी और प्राची ने सभी बच्चों को योग सिखाया। इस दौरान बच्चों को प्राणायाम, आसन एवं सूर्य नमस्कार का योगाभ्यास कराया। मुख्य अतिथि शिवम् मनोहरण और आशुतोष द्विवेदी…
रांची। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता प्रदीप यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना हर वर्ग के विकास के लिए दरवाजे खोलेगा। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन सरकार के जरिये कैबिनेट की ओर से जातिगत जनगणना के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिलना। सूबे के उन सभी वर्गों के विकास के लिए दरवाजे खोलेगा। जिन्हें अबतक उनके भागीदारी के हिसाब से हिस्सेदारी नहीं मिली है। यादव गुरुवार को कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने प्रस्ताव पारित होने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कैबिनेट के सदस्यों सहित कांग्रेस एवं गठबंधन में शामिल सभी दलों के…
रांची। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में जातीय जनगणना कराने का सरकार का निर्णय सराहनीय है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये, कम है। जनगणना से प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर सरकार के द्वारा प्रभावी नीति बनाने में सहायता मिलेगी। इससे सामाजिक न्याय और अधिकार से वंचित झारखंड की जाति को विशिष्ट सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनका शैक्षणिक-आर्थिक विकास संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भेजे गये पत्र में श्री तिर्की ने सरकार के इस बहुप्रतीक्षित निर्णय की प्रशंसा की। कहा कि इसके बाद न केवल किसी भी दृष्टि से वंचित-उपेक्षित जातियों के…