Author: shivam kumar

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने आतंकवादी समूह मजीद ब्रिगेड (एमबी) और हाफिज गुल बहादुर ग्रुप (एचजीबीजी) पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब मुल्क में प्रतिबंधित संगठनों की कुल संख्या 81 हो गई है। इसके साथ ही सरकार ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को फितना अल ख्वारिज के रूप में वर्गीगत किया है। इससे पहले 29 मार्च को आतंकवादी समूह जैनबियुन ब्रिगेड को प्रतिबंधित कर दिया गया था। नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि मजीद ब्रिगेड को 19 जुलाई और हाफिज गुल बहादुर ग्रुप को 25 जुलाई को प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंध लगाने से पहले…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को केरल पहुंचे और वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित विभिन्न राहत शिविरों का दौरा किया। राहुल गांधी ने 2019 और 2024 के आम चुनाव में वायनाड लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2024 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा सीट से जीतने के बाद उन्होंने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र छोड़ दिया, जहां से उपचुनाव होने पर प्रियंका के चुनाव लड़ने की उम्मीद है। राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह साढ़े नौ बजे कन्नूर हवाईअड्डे पर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके वियतनाम के समकक्ष फाम मिन्ह चिन्ह ने गुरुवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और विस्तारित करने के लिए व्यापक चर्चा की। चिन्ह तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार रात दिल्ली पहुंचे थे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक संबंधों को और विस्तारित करना है। इससे पहले आज वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। विदेश मंत्रालय के…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में भारत के तीसरे पदक के लिए बधाई दी। कुसाले ने फ्रांस की राजधानी पेरिस मे चल रहे ओलंपिक-2024 में गुरुवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गये हैं। कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुषों के फाइनल में 451.4 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता। उन्होंने कुल मिलाकर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में पर बादल फटने की घटनाओं के संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से बात कर स्थिति की जानकारी ली। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बादल फटने की घटनाओं के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से बात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) व स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्य में लगा हुआ है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और…

Read More

नई दिल्ली। वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक मूल्यवान साझेदार का भव्य स्वागत! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह का स्वागत किया। वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक विजन का एक प्रमुख स्तंभ है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह 30 जुलाई से 1 अगस्त…

Read More

किशनगंज। गया में आयोजित बिहार राज्य जूनियर (U-19) शतरंज प्रतियोगिता 2024 संपन्न हुआ। इस शतरंज प्रतियोगिता में अपने प्रदेश के सभी जिलों से जिला-स्तर पर चयनित शीर्ष खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य चोटी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें अपने जिले से भी दिव्यांशु कुमार सिंह शामिल थे। इनमें से कुल 86 खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने जिले के शतरंज खिलाड़ी दिव्यांशु कुमार सिंह ने सर्वाधिक 7 में से 6 अंक अर्जित कर इस प्रतियोगिता में अजेय चैंपियन बनकर पूरे किशनगंज वासियों को गौरवान्वित किया। इस योग्यता के आधार पर वे आगामी 20 सितंबर से हरियाणा में अयोजित राष्ट्रीय…

Read More

हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा सहित अन्य पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा के सिर्फ रिजल्ट प्रकाशन पर रोक लगायी है। परीक्षा के आयोजन को लेकर कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक हटाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी। समय पर होगी प्रतियोगिता परीक्षाएं झारखंड कर्मचारी…

Read More

– नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा- स्पीकर ने दिनदहाड़े की लोकतंत्र की हत्या रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन गुरुवार काे स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने भाजपा के 18 विधायकों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने ये कार्रवाई विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रस्ताव पर की। स्पीकर ने नियमावली 299 और 310 का जिक्र करते हुए कहा कि मैं इसके लिए निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हूं और ये हमारा विशेषाधिकार हैं, जिसके बाद उन्होंने विपक्ष के 18 विधायकों को निलंबित करने का फैसला सुनाया। दरअसल बुधवार रात से ही भाजपा के विधायक नौकरी, बेरोजगारी भत्ता पर…

Read More

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के सुरही गांव के सामने एनएच 31 पर बुधवार देर रात एक ट्रक की सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। वाहनाें की भिड़ंत के चलते पूरा हाइवे बाधित हो गया। गुरुवार सुबह दस बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगा रहा। काफी देर बाद स्थानीय पुलिस के आने पर आवाजाही चालू कराई जा सकी। स्थानीय लाेगाें की माने ताे ट्रकों की टक्कर इतनी तेज हुई थी कि दोनों आपस में फंस गए थे। ट्रकाें के फंसने से सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई। छोटे वाहन तो किसी तरह निकलते…

Read More

— मृतकों की शिनाख्त के लिए अलीगढ़ पुलिस ने पीलीभीत में सम्पर्क किया अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की ताला नगरी अलीगढ़ में कंटेनर और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराते हुए खैर थाना पुलिस राहत कार्य में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, खैर इलाके में पलवल रोड के पास स्थित अनाज मंडी के सामने बुधवार की अर्धरात्रि भीषण दुर्घटना का मंजर सामने आया है। यहां सवारियों से भरी एक ईको कार की कंटेनर से सीधी भिड़ंत हो गई।…

Read More