नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस के बाद विमान ईंधन एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में करीब 3,007 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी नई दिल्ली में एटीएफ का भाव 3,006.71 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 97,975.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। मुंबई में एटीएफ 91,650.34 रुपये प्रति किलोलीटर में मिलेगा। चेन्नई में इसकी कीमत 1,01,632.08 रुपये प्रति किलोलीटर और कोलकाता में 1,00,520.88 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। उल्लेखनीय है कि त्योहारी सीजन…
Author: shivam kumar
पेरिस। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पेरिस 2024 ओलंपिक में पहली हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को गत चैंपियन बेल्जियम ने पूल बी मैच में भारत को 2-1 से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने मैच के 18वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली, जब आर्थर डी स्लोवर की गलती का फायदा उठाते हुए अभिषेक ने गोल किया। हालाँकि, 33वें मिनट में थिब्यू स्टॉकब्रोक्स ने गोल कर बेल्जियम को 1-1 से बराबरी दिला दी। इस गोल के ग्यारह मिनट बाद, जॉन-जॉन डोहमेन ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बेल्जियम की बढ़त 2-1 कर दी और अंत में यही स्कोर…
रांची। जैसे ही आज सदन की कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने नियमावली का हवाला देते हुए और विधायकों का नाम पढ़ते हुए कहा कि इन विधायकों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नियमावली का जिक्र करते हुए स्पीकर ने 299, 300 और 310 का जिक्र करते हुए कहा कि जो अध्यक्ष है वो निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है और उसी के आधार पर वो निर्णय ले रहे हैं। और निर्णय लेते हुए उन्होंने 18 विधायकों को निलंबित कर दिया जो कल से प्रदर्शन कर रहे हैं। 18 विधायकों को कल दो बजे तक के…
रांची। साइबर अपराधियों ने सीबीआइ अधिकारी बन कर सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली में रहनेवाले एक डॉक्टर को 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 30 लाख रुपये ठग लिये। इस संबंध में गुरुवार को डॉक्टर ने सीआइडी की साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सीबीआइ के अधिकारी बन कर साइबर अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली में रहनेवाले डॉक्टर गोपाल को फोन किया। साइबर अपराधियों ने डॉक्टर का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आने की बात कह कर उन्हें धमकाया और डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट किया। साइबर अपराधियों ने कहा कि…
नई दिल्ली। गुजरात में चांदीपुरा वायरस और एक्यूट इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के मामलों से अब तक 51 मरीजों की मौत हो गई है। एईएस के अब तक 148 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 140 गुजरात से हैं। इनमें से 59 मामलों में मौत हो चुकी है। 51 मामलों में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 जुलाई से एईएस के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है। एईएस मामलों की रिपोर्ट करने वाले पड़ोसी राज्यों का मार्गदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग…
पटना। बिहार में बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में चार ,जहानाबाद में तीन, सारण में तीन, नालंदा में दो और जमुई में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतकों में औरंगाबाद जिले की तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। साथ ही जिले के कुछ लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान बारूण थाना क्षेत्र के छक्कन बिगहा गांव निवासी राम अवतार सिंह की पत्नी सोनहल देवी (60), रेड़िया गांव निवासी विनय पाल की पत्नी जैतरी देवी, मदनपुर थाना क्षेत्र के पिरवां…
रांची। सेना भर्ती रैली के छठे दिन गुरुवार को 1035 युवाओं ने हिस्सा लिया। अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए झारखंड राज्य के गिरिडीह, खूंटी और साहिबगंज जिले के अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। खेलगांव स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में लगभग 1035 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। जांबाज युवाओं ने अपने पूरे जोश और जुनून के साथ अग्निवीर जीडी श्रेणी में उपस्थिति दर्ज की। रांची भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विकास भोला ने गुरुवार को बताया कि आने वाले दिनों में सेना बहाली में शामिल होने वाले तमाम अभ्यर्थियों से आहवान किया कि वे रैली स्थल पर आने से…
रांची। राज्य में गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाओं को लेकर लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची जिला प्रभारी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिनाथ साहू, रांची जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता डीजीपी अनुराग गुप्ता से मिले। श्री साहू ने डीजीपी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए झारखंड में छोटे व्यवसायियों से आये दिन फिरौती, हत्या, लूट और चंदा उगाही सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही राज्य में अपराध के जनक जमीन माफियाओं और अवैध शराब कारोबार से युवावर्ग और महिलाओं पर पड़ने वाले असर पर डीजीपी का ध्यान आकृष्ट कराया। वहीं डीजीपी ने आश्वस्त करते हुए…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी सुहाषिनी बेसरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री गुरुवार काे अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ स्टीफन मरांडी के दुमका स्थित आवास पर पहुंचे और दिवंगत सुहाषिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से कामना की।
रांची। झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नागेंद्र नाथ सिन्हा 31 जुलाई 2024 की तिथि से सेवानिवृत हो गए। अपर मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी एन एन सिन्हा वर्तमान में मिनिस्ट्री ऑफ़ स्टील में सेक्रेटरी के पद पर पदस्थापित थे। स्टील मंत्रालय में उन्होंने 1 जनवरी 2023 योगदान दिया था। मंत्रालय में उन्हें विदाई भी दी गई। 1987 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनयुक्ति पर थे। श्री सिन्हा बिहार झारखंड के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। ग्रामीण विकास सचिव के पद पर उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। केंद्र में भी वह बॉर्डर…
नई दिल्ली। शेयर बाजार ने गुरुवार को ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया । हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने 82,019 और निफ्टी ने 25,050 के स्तर छुआ। अभी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 270.95 अंक यानी 0.33 फीसदी उछलकर 82,012.29 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का भी निफ्टी 91.25 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 25,042.40 पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयरों में तेजी और 6…
