Author: shivam kumar

रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर बुधवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राहुल गांधी को बधाई दी। चंपाई ने एक्स पर लिखा कि युवा भारत की सशक्त आवाज, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कल्पना सोरेन ने अपने पति और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल पर लिखा कि साल के इस खास दिन पर राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। एक प्रगतिशील नेतृत्वकर्ता के रूप में वे हमेशा एकता, सहिष्णुता और विविधता में एकजुटता को बढ़ावा देने की राह पर चले हैं। उनकी सेवा…

Read More

-पुलिस की तत्परता से विफल हो गयी साजिश रांची। झारखंड में पिछले 48 घंटे के दौरान तीन जिले में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश हुई। हालांकि पुलिस की तत्परता से माहौल बिगाड़ने की साजिश को नाकाम कर दिया गया। जिन जिलों में यह साजिश हुई, उसमें बोकारो, पलामू और पाकुड़ जिला शामिल है। इन जिलों में अलग-अलग कारणों से दो गुट आमने-सामने हो गये। साथ ही पत्थरबाजी और बमबाजी तक की घटनाएं हुईं। 18 जून 2024-पलामू जिला के पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के नौडीहा बहेरा में गौशाला में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिला। वहीं दूसरी तरफ नौडीहा मस्जिद…

Read More

रांची। जेपीएससी 11वीं की प्रारंभिक परीक्षा में जेपीएससी द्वारा अभ्यर्थी के ओएमआर शीट रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने प्रार्थी को राहत नहीं देते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी। मामले में कोर्ट ने पूर्व में प्रार्थी मयंक कुमार सिंह के लिए पीटी परीक्षा में एक सीट सुरक्षित रखने का आदेश जेपीएससी को दिया था। जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल, प्रिंस कुमार ने पैरवी की। दरअसल, पीटी की परीक्षा के दौरान प्रार्थी ने अपने रोल नंबर भरने वाले गोल स्थान में एक अंक भरने में गलती कर दी थी, जिसे…

Read More

रांची। झारखंड कैडर के 1997 बैच के आइपीएस अधिकारी आशीष बत्रा की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि दो साल और बढ़ गयी है। आशीष बत्रा सितंबर 2019 में पांच साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये थे। उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि सितंबर 2024 में समाप्त हो रही थी। इससे पहले आइपीएस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया। आशीष बत्रा राष्ट्रीय जांच एजेंसी के आइजी के पद पर कार्यरत हैं।

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार देर रात टी-20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 चरण के लिए मैचअधिकारियों की घोषणा कर दी है। क्रिस गैफनी और रिचर्ड केटलबोरो यूएसए और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रात खेले जाने वाले ऐतिहासिक पहले नॉकआउट मैच के लिए मैदानी अंपायर होंगे। सह-मेजबान टीम ने यूएसए ने ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर क्वालीफाई किया, जिसका कुछ श्रेय पाकिस्तान के खिलाफ शानदार सुपर ओवर जीत को जाता है, और अब सुपर 8 के ग्रुप 2 में यूएसए का सामना प्रोटियाज के साथ-साथ इंग्लैंड और सह-मेजबान वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा। जोएल विल्सन…

Read More

नई दिल्ली। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब को नेपाल के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 ग्रुप डी मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए एक डिमेरिट अंक मिला है और उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना रविवार को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में हुई। नेपाल की पारी के तीसरे ओवर में तंजीम द्वारा गेंद फेंकने के बाद, वह बल्लेबाज रोहित पौडेल के पास आक्रामक तरीके से पहुंचे और अनुचित शारीरिक संपर्क बनाया। यह घटना तंजीम हसन साकिब द्वारा 24 महीने की अवधि…

Read More

तुर्कू। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी गेम्स 2024 एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी, जिनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर है, ने रात का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। फिनलैंड के टोनी केरेनन ने 84.19 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जबकि उनके हमवतन ओलिवर हेलैंडर, जिन्होंने दो साल पहले इस मीट में नीरज को स्वर्ण पदक से वंचित किया था, ने 83.96 मीटर के साथ कांस्य…

Read More

वेलिंगटन। केन विलियमसन ने बुधवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट को चौंकाते हुए खुलासा किया है कि वह 2024-25 सीज़न के लिए नया केंद्रीय अनुबंध स्वीकार नहीं करेंगे। विलियमसन ने सफेद गेंद टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है। विलियमसन के फैसले के बाद न्यूजीलैंड को अब एक नए सीमित ओवरों के कप्तान का नाम भी बताना होगा। उन्होंने 2022 में पहले ही टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी और केवल सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम का नेतृत्व कर रहे थे। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि वह न्यूजीलैंड की गर्मियों के दौरान विदेशी लीग में खेलने का मौका तलाश रहे…

Read More

बेलग्रेड। पूर्व विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पेरिस में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में खेलेंगे, सर्बिया ओलंपिक समिति ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सर्बियाई समिति ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “नोवाक जोकोविच और डुसन लाजोविच ने एटीपी रैंकिंग के अनुसार शर्तों को पूरा कर लिया है और 2024 में पेरिस में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।” जून की शुरुआत में, 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने कैस्पर रूड के खिलाफ होने वाले रोलैंड गैरोस क्वार्टरफाइनल से पहले ही नाम वापस ले लिया था, क्योंकि स्कैन में उनके…

Read More

-बिहार अपने गौरव को वापस लाने के लिए जिस तरह विकास कर रहा है, नालंदा का ये परिसर उसी की एक प्रेरणा है पटना/नालंदा, 19 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया । इस मौके पर अपने उद्धाटन भाषण में मोदी ने कहा कि बिहार अपने गौरव को वापस लाने के लिए जिस तरह विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, नालंदा का ये परिसर उसी की एक प्रेरणा है। नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है। नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा…

Read More

नई दिल्ली। हरियाणा से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। कल ही दोनों नेत्रियों ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में वे भाजपा में दोनों नेत्री शामिल हुईंं। किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू हैं। वे भिवानी जिले के तोशाम से विधायक हैं। श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी भी अध्यक्ष थीं।…

Read More