Author: shivam kumar

वाशिंगटन। महान बेसबॉल प्लेयर विली बेस का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। तमाम लोग उन्हें बेसबॉल इतिहास का सबसे महान ऑलराउंड खिलाड़ी कहते हैं। विली बेस के निधन की घोषणा सैन फ्रांसिस्को जायंट्स ने सोशल मीडिया पर की। घोषणा में दावा किया गया है कि वह बेसबॉल हॉल ऑफ फेम के सबसे उम्रदराज जीवित सदस्य थे। सैन फ्रांसिस्को जायंट्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी लैरी बेयर ने कहा कि विली बेस पालो ऑल्टो में रहते थे। वहीं उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने अपने घरेलू करियर में 660 रन बनाए।

Read More

रियाद। सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए पहुंचे जायरीनों पर गर्मी कहर बरपा रही है। 12 जून से 19 जून तक चलने वाली हज यात्रा में अब तक कुल 577 जायरीनों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह सऊदी अरब में पड़ रही भीषण गर्मी बताई गई है। द गार्जियन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले जायरीनों में 323 मिस्र और 60 जॉर्डन के हैं। इसके अलावा ईरान, इंडोनेशिया और सेनेगल के जायरीनों की भी मौत हुई है। मिस्र के विदेश मंत्री ने कल कहा था कि वे सऊदी के अधिकारियों के साथ मिलकर लापता लोगों को…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका की समुद्री सीमा में मंगलवार तड़के मछली पकड़ने गए चार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर उनकी नौका जब्त कर ली। इसके साथ ही इस साल अबतक 180 से अधिक भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की गई है। श्रीलंकाई नौसेना ने जारी एक बयान में कहा, ‘‘भारतीयों द्वारा कथित रूप से मछली पकड़ने की इस हालिया घटना में मंगलवार तड़के जाफना प्रायद्वीप के उत्तरी डेल्फ्ट टापू के पास एक नौका जब्त कर ली गयी तथा तथा चार मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया। नौसेना ने कहा कि मंगलवार की गिरफ्तारियों समेत, श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध…

Read More

काठमांडू। नेपाल में संसद भवन की सुरक्षा में तैनात पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जवान अजीत गोले (21) ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।संघीय संसद सचिवालय के प्रवक्ता एकराज गिरी ने घटना की पुष्टि की है। संघीय संसद सचिवालय के प्रवक्ता के अनुसार, अजीत गोले संसद भवन के गेट नम्बर तीन पर तैनात था। उसने सुबह लगभग 6 बजे शौचालय में जाकर खुद को गोली मार ली है। गोली लगते ही उसकी मौत हो गई थी। उसके शव को फिलहाल महाराजगंज स्थित टिचिंग अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। काठमांडू…

Read More

सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका डायरेक्शन एआर मुरुगडोस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई, जहां टीम सलमान खान एक रोमांचक मिड एयर एक्शन सीक्वेंस शूट करेगी। यह एक्शन पैक्ड फिल्म ईद के मौके पर 2025 में थिएटर्स में रिलीज होगी। साजिद नाडियाडवाला ने मार्च में अपनी अब तक की सबसे बड़े कोलैबोरेशन यानी सलमान खान के साथ सिकंदर की ऑफिशियल अनाउंस की। इसके बाद उन्होंने फीमेल लीड के रूप में रश्मिका मंदाना को कास्ट करने की घोषणा की और इस तरह से ‘सिकंदर’ देश…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मुंबई के बोरीवली इलाके में ओबेरॉय रियल्टी के ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में 15.42 करोड़ रुपये में छह फ्लैट खरीदे हैं। दस्तावेजों के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर ने कुल 4,894 वर्ग फुट के रेरा कारपेट वाले इन फ्लैट्स को 31,498 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से खरीदा है। ये छह अपार्टमेंट बोरीवली पूर्व में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित एक इमारत की 57वीं मंजिल पर स्थित हैं। इन छह अपार्टमेंटों को 28 मई, 2024 को पंजीकृत किया गया है और इनमें 10 कार पार्किंग सुविधाएं हैं। छह फ्लैटों में से दो फ्लैट 252 वर्गफुट के…

Read More

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका की एक फोटो सामने आई है, जिसमें नजर आ रहा है कि उनकी गर्दन पर बड़ी चोट लगी है। प्रियंका एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी गर्दन पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे काम में खतरा।’ इसके साथ ही ‘ब्लफ़’ भी लिखा है। इससे साफ है…

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। श्रद्धा ने अपनी पहली फिल्म में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। एक्ट्रेस का बहुत बड़ा फैन बेस है। पिछले कुछ महीनों से श्रद्धा की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में है। जामनगर में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पहले प्री-वेडिंग फंक्शन में श्रद्धा कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ पहुंचीं। इतना ही नहीं, श्रद्धा एयरपोर्ट पर आदित्य रॉय कपूर और राहुल मोदी की…

Read More

-कंपनी का मार्केट कैप 3.34 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 278 लाख करोड़ रुपये नई दिल्ली। अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। एनवीडिया ने माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के शेयरों में 3.5 फीसदी की तेजी आने से उसका बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 3.34 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। एनवीडिया कॉर्प का शेयर मंगलवार को 4.60 डॉलर यानी 3.51 फीसदी की तेजी के साथ 135.58 डॉलर (करीब 11,300 रुपये) पर बंद हुआ। शेयर में इस तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 3.34 ट्रिलियन डॉलर (करीब 278 लाख…

Read More

नई दिल्ली। शेयर बाजार ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया । हफ्ते के तीसरे दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 280 अंक उछलकर 77,581 का स्तर छुआ। फिलहाल सेंसेक्स 74.23 अंक यानी 0.096 फीसदी की बढ़त के साथ 77,375.37 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में 73 अंक की बढ़त के साथ 23,630 का स्तर छुआ। फिलहाल निफ्टी 11.70 अंक यानी 0.050 फीसदी की बढ़त के साथ 23,569.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे एक दिन पहले 18 जून को भी शेयर बाजार ने…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.03 डॉलर यानी 0.04 फीसदी बढ़कर 85.36 डॉलर और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.07 डॉलर यानी 0.09 फीसदी लुढ़ककर 81.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में…

Read More