रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक में आज जातीय सर्वेक्षण और विधायकों का भत्ता बढ़ाने सहित कुल 33 प्रस्तावों को मिल गयी है। इसके साथ ही सूबे के सचेतकों व अधिकारियों के वेतन भत्ते में बढ़ोतरी कर दी गयी है। आज की कैबिनेट में टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के वन टाइम सेटलमेंट के लिए पेनल्टी माफी का भी प्रस्ताव भी स्वीकृत हो गया। बता दें कि राज्य में लगभग 4.83 लाख वाहन टैक्स डिफॉल्टरों की श्रेणी में हैं। इन पर कुल बकाया 2204 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें रोड टैक्स 763 करोड़ और पेनल्टी की राशि 1436 करोड़ है। क्या है…
Author: shivam kumar
-कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन कल रांची। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि नीट-2024 परीक्षा में हुई घोर अनियमितता गंभीर चिंता का विषय है। 24 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। परीक्षा में योजनाबद्ध तरीके से संगठित भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा शासित राज्य पेपर लीक का केंद्र बन गया है। राकेश सिन्हा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पेपर लीक पर सख्त कानून बनाकर युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि परीक्षा में हुए बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार के विरोध…
-साझा प्रयास से झारखंड बनेगा नशा मुक्त: चंपाई -नशा को बढ़ावा देने वालों को हर हाल में रोका जाये रांची। सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड को नशा मुक्त प्रदेश बनाना है और इसमें हर किसी को अपनी सहभागिता निभानी होगी। सभी के प्रयासों से ही मादक और नशीले पदार्थों पर रोकथाम संभव है। मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट भवन में नशा मुक्त झारखंड बनाने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने के क्रम में ये बातें कहीं। मौके पर अभियान के तहत नशा से दूर रहने की शपथ ली गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे पर नियंत्रण…
रांची। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की। इसके अलावा झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय डॉ अनिल मुर्मू की पत्नी निशा शबनम हांसदा ने कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। Beta Beta feature
रांची। राज्यभर के जिला अदालतों में 1 जुलाई से सुनवाई का समय बदल जायेगा। फिलहाल झारखंड की निचली अदालतों में मॉर्निग कोर्ट में सुनवाई हो रही है, लेकिन यह व्यवस्था 1 जुलाई से बदल जायेगी। रांची सिविल कोर्ट समेत झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में 1 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई हो रही थी। अब हाइकोर्ट ने पत्र जारी कर डे कोर्ट में सुनवाई शुरू करने की सूचना जारी कर दी है। डे कोर्ट में अदालत के कामकाज का समय सुबह 10.30 से लेकर शाम के 4.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
रांची। साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा गंगा नदी पर फेरी के लिए निकाले गये टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार करते हुए राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। दरअसल, साहिबगंज अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के गवाह अंकुश राजहंस यादव ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि साहिबगंज जिला प्रशासन खनन माफिया के सिंडिकेट…
-कृषि-बागवानी आधारित वाटिका निर्माण के लिए कार्यशाला रांची। कृषि एवं बागवानी आधारित आदर्श पोषण वाटिका निर्माण के लिए बुधवार से झारखंड शैक्षिक अनुसंधान- प्रशिक्षण परिषद में दो दिवसीय कार्यशाला की शुरूआत हुई। इसमें सभी जिलों के इको क्लब से दो नोडल शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रभाग प्रभारी बादल राज ने कहा कि राज्य में कुपोषण एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए मध्याह्न भोजन में पोषक तत्वों से युक्त फल-सब्जियों को शामिल करना अनिवार्य है। सरकारी विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण किया जायेगा। पोषण वाटिकाएं पूर्ण रूप से जैविक तरीके से लगायी जायेंगी। पोषण वाटिका में जिन…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त जीओसी 23 इंफेंट्री डिवीजन ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज शर्मा मौजूद थे।
रांची। बड़गाई की 8.5 एकड़ जमीन कब्जा मामले में आरोपी विनोद सिंह की अग्रिम जमानत पर पीएमएलए कोर्ट में अब सुनवाई 8 जुलाई को होगी। विनोद सिंह ने रांची पीएमएलए की विशेष अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। मामले में विनोद सिंह का नाम तब आया है, जब इडी से पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल में हेमंत सोरेन के साथ व्हाट्सएप चैट में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग में सिफारिश की लिस्ट और बड़गाई की विवादित जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनाने के संबंध में डिजाइन मिला था। इडी ने इस मामले में अभियोजन शिकायत दायर की थी,…
रांची। बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले के आरोपित मोहम्मद इरशाद ने बुधवार को पीएमएलए कोर्ट में जमानत की गुहार लगायी। इरशाद की ओर से पीएमएलए की विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की गयी है। इस याचिका पर अदालत में पांच जुलाई को सुनवाई होगी। बता दें कि 16 अप्रैल को जमीन कारोबारी मोहम्मद इरशाद, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और जेएमएम नेता अंतू तिर्की को इडी ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले 15 अप्रैल को इडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की सहित कई जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की…
-पेयजल स्वच्छता सचिव और नगर आयुक्त को सशरीर उपस्थित हों -हरमू नदी अब नाले के रूप में तब्दील: हाइकोर्ट -सरकार इसकी देखभाल ढंग से नहीं करती रांची। झारखंड हाइकोर्ट में रांची में जलस्रोतों के संरक्षण और रांची के तीन डेमो की साफ सफाई, उसे अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव और नगर आयुक्त को गुरुवार को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग में शामिल रहने वाले रांची नगर निगम के प्रतिनिधि के रूप में शामिल तीन…