कानपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली को जन जन पहुंचाने के लिए उप्र नेडा विभाग एवं केस्को संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न स्थानों कुल 14 स्थानों पर पीएम सोलर रूफ टॉप शिविर लगाएगा। इसके लिए एक लाख 70 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी बुधवार को उप्र नेडा विभाग कानपुर के परियोजना अधिकारी राकेश पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि पीएम सोलर रूफटॉप योजना को वित्तीय वर्ष 2024 में एक लाख 70 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के लक्ष्य को पूरा करने के लिए शहर में कुल 14 स्थानों पर शिविर लगाया जा रहा है। 25 सितम्बर बुधवार…
Author: shivam kumar
कोलकाता। बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार तक उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व मेदिनीपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी, जिसमें कोलकाता भी शामिल है, भारी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग…
कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बिहार के भागलपुर जिले के चांदपुर गांव में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। यह छापेमारी बिहार एसटीएफ, कोलकाता पुलिस (केपी) की एसटीएफ और आमडांडा थाना, भागलपुर की संयुक्त टीम ने की। टीम को यह सफलता एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर मिली। एसटीएफ के डिप्टी कमिश्नर आईपीएस वी सुलेमन नेशा कुमार ने बुधवार सुबह बताया कि इस अभियान में पुलिस ने गन फैक्ट्री से 15 अर्धनिर्मित 7.65 एमएम पिस्टल के हिस्से और हथियार निर्माण के कई उपकरण जब्त किए हैं। फैक्ट्री से चार कुशल हथियार निर्माता…
कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बरामद किए हैं। यह दस्तावेज मंगलवार रात को तब मिले जब ईओडब्ल्यू की टीम विशेष जानकारी के आधार पर छानबीन करने अस्पताल पहुंची। सूत्रों के अनुसार, दस्तावेज़ अस्पताल के एक विशेष कमरे की बंद अलमारी में रखे हुए थे। चाबी न मिलने पर सीबीआई अधिकारियों ने अलमारी का ताला तोड़कर इन दस्तावेज़ों को निकाला। ये दस्तावेज़ कथित तौर पर विभिन्न वित्तीय लेन-देन और टेंडर रिकॉर्ड से जुड़े हैं, जिनका संबंध पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के कार्यकाल से…
कोलकाता। दक्षिण बंगाल के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) द्वारा जल छोड़ने के कारण राज्य और केंद्र सरकार के बीच विवाद छिड़ गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा है कि डीवीसी ने बिना जानकारी दिए बड़ी मात्रा में पानी छोड़ दिया, जिसके कारण बंगाल में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो पत्र भेजे, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे को उठाया। हालांकि पश्चिम बंगाल सरकार का एक पत्र अब सामने आया है जिससे इस बात का पता चलता है कि राज्य सरकार को पूरी जानकारी दी…
पटना। मुख्यमंत्री कुमार ने स्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर राजेन्द्र नगर, रोड नम्बर-3 स्थित पार्क में आयोजित राजकीय समारोह में स्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस…
भागलपुर। मालदा रेल डिवीजन के तहत भागलपुर-जमालपुर सेक्शन की अप और डाउन दोनों लाइनों पर सुल्तानगंज (एसजीजी) और रतनपुर (आरपीयूआर) के बीच 24 सितंबर को 16:15 बजे सभी ट्रेनों के लिए ट्रैक फिटनेस बहाल कर दी गई। अप लाइन पर किमी 335/25 और 350/41 के बीच 30 किमी प्रति घंटा और डाउन लाइन पर किमी 350/42 और 335/26 के बीच 30 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। सभी ट्रेनें अब सामान्य मार्ग से जा रही हैं। मालदा डिवीजन के रेलवे अधिकारी ट्रेनों की सुरक्षा और समय पर आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।…
अररिया। अररिया के इंडोर स्टेडियम में अब बिजली आबाध गति से उपलब्ध होगी। इंडोर स्टेडियम को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सीएसआर कार्यक्रम के तहत उच्च क्षमता वाले साउंड लेस जेनरेटर भेंट किया गया है।जिसका उद्घाटन बुधवार को डीएम अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर डीएम के द्वारा खेल भवन का निरीक्षण के साथ साफ सफाई को लेकर भी जायजा लिया गया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट डिश निर्देश दिए गए।मौके पर डीएम अनिल कुमार के अलावे एसडीओ अनिकेत कुमार,सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निदेशक नितेश पाठक, भू अर्जन पदाधिकारी वसीम अहमद,आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय…
आदिवासियत की बात तो करती है सरकार, लेकिन यहां आदिवासी ही सुरक्षित नहीं हैं केंद्र के पैसे को माफियाओं से लुटवा रही है राज्य सरकार पूर्वी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य की जनता आज अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है और इस सरकार ने जनता को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस कारण जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपा राज्य सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। मुंडा बुधवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के आदित्यपुर में होटल क्रूज…
ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और गिरफ्तार किए गए उनके करीबी सहयोगियों पर धड़ाधड़ नए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। आज पूर्व कानूनमंत्री अनीसुल हक, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के निजी उद्योग मामलों के सलाहकार सलमान एफ रहमान और पूर्व आईसीटी राज्यमंत्री जुनैद अहमद पलक को आज दो और हत्या मामलों में गिरफ्तार किया गया। इन्हें पहले ही हत्या जैसे संगीन आरोपों में सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। द डेली स्टार की खबर के अनुसार, ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरफतुल रकीब की अदालत ने आज जांच अधिकारियों की तीनों को हत्या के नए मामलों में गिरफ्तार…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की मांग की है। झारखंड के सीएम ने अपने पत्र की प्रतियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि हमारी मांग सिर्फ न्याय की है, विशेषाधिकार की नहीं। झारखंड के लोगों ने अपने राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया है और अब हम चाहते हैं कि हमारे संसाधनों एवं अधिकारों का उचित उपयोग हो। उन्होंने कहा कि झारखंडियों का हक मांगो तो ये जेल में डाल देते हैं, पर अपने हक के लिए हर कुर्बानी…
