काठमांडू। नेपाल की केपी ओली सरकार ने चीन से फिर एक बार नेपाल से जोड़ने वाली रेल सेवा विस्तार करने का आग्रह किया है। इस समय बीजिंग के दौरे पर गए नेपाल सरकार के उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विष्णु पौडेल ने चीन सरकार के उपप्रधानमंत्री ही लाइफेंग के साथ बुधवार को हुई मुलाकात में काठमांडू-केरूंग रेल मार्ग निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है। पिछले कुछ वर्षों से चीन की तरफ से ही इस रेल मार्ग का निर्माण करने के लिए नेपाल पर दबाब बनाया जा रहा था। चीन ने पहले भी ओली सरकार के समय ही चीन…
Author: shivam kumar
रांची। चंपाई सोरेन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ को लेकर चल रही खबरों के बीच पुलिस मुख्यालय ने प्रेस रिलीज जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध है। साथ ही कहा गया है कि चंपाई सोरेन की सुरक्षा उनके सुरक्षा श्रेणी के अनुसार पूरी तरह से उपलब्ध है। मुख्यमंत्री के रूप में चंपाई सोरेन जेड प्लस श्रेणी के तहत सुरक्षा प्राप्त करते थे। वर्तमान में वह जेड प्लस (एएसएल रहित) श्रेणी से आच्छादित हैं, जिसमें उनके पास अनुमानित से अधिक सुरक्षा बल है। उनके साथ कुल 63 सुरक्षा कर्मी मौजूद हैं।…
रांच। झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी नियमों और प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए उनकी सुरक्षा में लगे वाहन को वापस बुला लिया है। उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए बोला कि एक पूर्व सीएम की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से दी जानकारी पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा में तैनात वाहन को वापस बुला लिया है। चंपाई सोरेन ने वर्तमान सीएम हेमंत…
रांची। रांची सीबीआइ की विशेष कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मेकॉन के अधिकारी डीके सिंह को दोषी करार देते हुए दो वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही अदालत ने दोषी डीके सिंह के ऊपर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माना की राशि नहीं देने पर दोषी को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस मामले में सीबीआइ की ओर से विशेष लोक अभियोजक प्रियांशु सिंह ने बहस की। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनिल सिंह कंठ ने बहस की।…
रांची। राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद झारखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष चुने गये हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सरफराज अहमद ने एक वोट से अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी अबरार अहमद को शिकस्त दी। सरफराज को कुल पांच वोट मिले, जबकि अबरार को चार वोट मिले। बताते चलें कि डॉ सरफराज अहमद वर्ष 2019 में झामुमो के टिकट पर गांडेय सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। बाद में उन्होंने इस सीट को छोड़ दिया। उसके बाद पार्टी की तरफ से उन्हें राज्यसभा भेजा गया। वहीं इस सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की। डॉ सरफराज…
रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने झारखंड सरकार की विफलताओं के खिलाफ बुधवार को पैदल मार्च निकाला। अभाविप के सैकड़ों छात्र बुधवार को जिला स्कूल में एकजुट हुए। इसके बाद यहां से पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। अभाविप के छात्रों ने उपायुक्त को सरकार की पांच साल की विफलताओं के नाम पर ज्ञापन सौंपा। अभाविप के विभाग संयोजक रोहित शेखर ने कहा कि आज झारखंड के सभी जिलों में राज्य सरकार की विफलता को लेकर रैली निकाली गयी है और डीसी को ज्ञापन सौंपा गया है। मौके पर प्रदेश कार्यालय मंत्री शुभम पुरोहित, प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क…
रांची। 14 सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया पोस्टल-आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन ने बुधवार को रांची जीपीओ के समक्ष धरना दिया। एसोसिएशन अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत है। धरना को संबोधित करते हुए राज्य सचिव एमजेड खान ने कहा कि श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम 5 सितंबर से शुरू किया गया था। इसी दिन ईमेल के माध्यम से पीएम सहित वित्त, रेल, संचार, स्वास्थ्य मंत्री के साथ कैबिनेट सचिव को मांग पत्र भेजा गया था। इसके वाजजूद कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी है। 13 नवंबर को होगा संसद मार्च एमजेड खान ने बताया कि 13 नवंबर को दिल्ली में संसद मार्च…
रांची। प्रगतिशील नागपुरी समाज केंद्रीय समिति, छोटानागपुर के बैनर तले नागपुरी समाज के लोगों ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। सचिव करमू मुंडा ने कहा कि नागपुरी भाषा को 8वीं अनुसूचित में शामिल करना होगा। आज नागपुरी भाषा रामगढ़, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची समेत अन्य जिलों में भी बोली जा रही है। इसके बाद भी नागरिक भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है। अध्यक्ष नरेश चंद्र कारजी ने कहा कि नागपुरी भाषा संपर्क भाषा है। सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। उन्होंने कहा कि यहां के पूर्वजों ने सुंदर झारखंड का सपना…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शराब के साथ हटिया रेलवे स्टेशन से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपित का नाम शुभम कुमार है। वह बिहार के वैशाली का रहने वाला है। उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने बुधवार को बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने ट्रेनों की जांच के निर्देश दिए है। इसी क्रम में आरपीएफ टीम ने हटिया स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या दो पर संदेहास्पद अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को देखा और उसके सामानों की जांच की। जांच के दौरान उसके बैग से 24 शराब की बोतल बरामद की…
गिरिडीह। एक बार फिर मलेशिया में झारखंड के 70 मजदूर के फंसे होने का मामला सामने आया है। मलेशिया में फंसे मजदूर झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिले के रहनेवाले हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो शेयर कर हेमंत सोरेन सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है। मजदूरों ने वीडियो में बताया है कि पिछले चार माह से कंपनी ने उनको वेतन नहीं दिया है, जिसकी वजह से उनके समक्ष आर्थिक संकट के साथ-साथ खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गयी है। मजदूरों ने बताया कि कंपनी ने उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है।…
रांची। 23 सितंबर से 03 अक्तूबर तक चंडीगढ़ में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 में बुधवार को हिमाचल और झारखंड के बीच मैच हुआ। इसमें हॉकी झारखंड ने छह गोल से इस मैच में शानदार जीत हासिल की। इस मैच में गोल करने वाले खिलाड़ियों में फगुवा होरो (2 गोल, 41 एवं 53 मिनट में), निकोलस टोप्पो (1 गोल, 42 मिनट में), गंगा टोपनो (1 गोल, 51वें मिनट में), रोहित प्रधान (1 गोल, 56वेंमिनट में) एवं गलाक्सन भेंगरा (1 गोल, 58वें मिनट में) शामिल रहे। मैच में हॉकी झारखंड के निकोलस टोपनो को मैच का…
