पूर्वी सिंहभूम। धार्मिक दबाव और महिला उत्पीड़न के मामलों पर कार्रवाई की मांग, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन हिंदू जनजागृति समिति के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर देश के विभिन्न हिस्सों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत महिलाओं के साथ उत्पीड़न और धार्मिक दबाव और धर्मांतरण के मामलों की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में विशेष रूप से महाराष्ट्र के नासिक सहित अन्य शहरों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि कुछ स्थानों से गंभीर शिकायतें सामने आई हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। समिति ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है…
Author: shivam kumar
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पेटारी गांव में खसरा (मीजल्स) के दो पॉजिटिव मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 22 अप्रैल को भेजे गए सैंपलों की जांच में दो बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि सर्वे के दौरान तीन अन्य संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए गांव में व्यापक निगरानी और नियंत्रण अभियान शुरू कर दिया है। जिला निगरानी पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने गांव का दौरा कर घर-घर…
बरवाडीह। हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में बरवाडीह के पत्रकारों ने एकजुट होकर काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया। इस दौरान पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया। पत्रकारों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रहार हैं, बल्कि समाज में भय का माहौल भी उत्पन्न करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विरोध कार्यक्रम में मौके पर पत्रकार…
नई दिल्ली। ग्लोबल ऑयल मार्केट में अस्थिरता जारी रहने की आशंका और कच्चे तेल की कीमत में जोरदार तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि बाद में खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर बाजार की स्थिति को संभालने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इन दोनों सूचकांकों की गिरावट…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का शीघ्र समाधान नहीं होने की आशंका और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी के कारण ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज दबाव के बीच मिला-जुला कारोबार हो रहा है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से अमेरिकी बाजार…
-108 बटुकों ने शंखनाद किया, 14 किमी के रोड शो में फूल बरसाये वाराणसी। काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा करायी, माला पहनायी और त्रिपुंड लगाया। मोदी मंदिर से बाहर निकले, तो भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने त्रिशूल उठाकर लहराया। प्रधानमंत्री 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। मंदिर में प्रधानमंत्री बच्चों से भी मिले और उनसे…
डीजीपी की समीक्षा बैठक के बाद कार्यवाही में तेजी -शेष जिलों में जल्द भुगतान का आश्वासन, तकनीकी बाधाएं दूर रांची। झारखंड में बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले के कारण बाधित हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के वेतन भुगतान का रास्ता साफ होने लगा है। हाल ही में मुख्यालय सहित राज्य के कई जिलों में पुलिसकर्मियों के बैंक खातों में वेतन की राशि भेज दी गई है, जिससे लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे जवानों को बड़ी राहत मिली है। विदित हो कि घोटाले के बाद उपजी तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण राज्य भर में पुलिस महकमे का वेतन…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कई जगहों से मारपीट, लाठीचार्ज, नारेबाजी और EVM से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आई हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया गया है। आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर EVM में टेप मिलने की शिकायत सही मिलेगी, वहां दोबारा चुनाव होंगे। भवानीपुर में CM ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर TMC समर्थकों ने चोर-चोर के नारे लगाए। सुवेंदु एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन…
साबरकांठा। गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हिम्मतनगर के पास जसवंतगढ़ पाटिया के निकट शामलाजी से अहमदाबाद जाने वाले नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक निजी लग्जरी बस ने आगे चल रही इको कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर…
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन अब तक यह 150 करोड़ क्लब से काफी दूर है। दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ का कारोबार किया, जो पिछले दिन के 3.65 करोड़ से थोड़ा बेहतर रहा। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 121.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि…
भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित लॉ कॉलेज के समीप एक निजी क्लीनिक में बुधवार को मरीज की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। परिजन ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। मृतक की पहचान भागलपुर के सरधो निवासी रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजन का कहना है कि रितेश अपनी शारीरिक तकलीफ के बाद खुद चलकर इलाज के लिए डॉक्टर अभिषेक कुमार…
