रांची। हजारीबाग में अल्पसंख्यक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या और एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह समिति बनाई गई है। इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि समिति का उद्देश्य घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार एवं संबंधित पक्षों से मुलाकात कर वास्तविक स्थिति की जानकारी एकत्रित करना है, ताकि सत्य तथ्यों के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी को विस्तृत प्रतिवेदन…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद की मुंबई इंडियंस पर छह विकेट की जीत के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में बड़ा बदलाव देखने को मिला। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रन तालिका को पूरी तरह बदल दिया। ऑरेंज कैप: अभिषेक और क्लासेन का दबदबा मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 400 रन के साथ ऑरेंज कैप धारक थे, लेकिन इस मुकाबले के बाद वह तीसरे स्थान पर खिसक गए। सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेली,…
बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सेवानिवृत महिला प्रोफेसर (82 वर्षीय)को डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसाकर साइबर ठगों ने 01 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की बड़ी ऑनलाइन ठगी कर ली। महिला को करीब सात दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा गया और उन्हें टेरर फंडिंग फर्जी के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 1.04 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला का बेटा घर पहुंचा और सच्चाई सामने आई। बिलासपुर में 1.04 करोड़ रुपये की इस बड़ी साइबर ठगी का शिकार हुई सेवानिवृत्त प्रोफेसर का नाम प्रो. रमन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख वी. श्रीनिवास राव के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों पर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर रिपोर्ट तलब की है। भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की गंभीर शिकायतों का संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर मामले की विस्तृत जांच करने और अब तक की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को राव के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के…
काठमांडू। नेपाल सरकार के 30 अप्रैल से विदेश से आयात होने वाले सामान पर भी अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) लेबल अनिवार्य किए जाने के बाद अधिकांश आयातित वस्तुओं का कस्टम क्लियरेंस ठप हो गया है। इससे सैकड़ों कंटेनर सीमा पार अटक गए हैं। पहली अप्रैल को नेपाल के वाणिज्य विभाग ने सूचना जारी कर देश में उत्पादित और आयातित तैयार वस्तुओं पर 30 अप्रैल से एमआरपी लेबल अनिवार्य करने की जानकारी दी थी। इस समय सीमा के अनुसार, मध्य रात 12 बजे सेी एमआरपी उल्लेख न होने वाले किसी भी सामान का कस्टम क्लियरेंस नहीं हो रहा है। कई कस्टम…
रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाले के आरोपित शराब कारोबारी नवीन केडिया को उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने केडिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सशर्त जमानत प्रदान कर दी। साथ ही पांच लाख का बेल बॉन्ड निचली अदालत में जमा करने का निर्देश दिया है। निचली अदालत में पासपोर्ट जमा करने, बेलर उनका निकट रिश्तेदार होने, मोबाइल नंबर और ईमेल देने, अनुसंधानकर्ता के द्वारा बुलाने पर सशरीर उपस्थित होने सहित कुछ शर्त भी लगाई है। मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की अदालत में हुई। प्रार्थी की ओर से उच्चतम…
अभिनेता राहुल रॉय ने हाल ही में उन वायरल रील्स को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिनकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घड़ागे देसाई के साथ बनाए गए वीडियो पर मिल रही आलोचनाओं के बीच राहुल ने कहा कि अगर लोग उनकी सादगी या संघर्ष का मजाक बनाते हैं, तो यह उनकी नहीं बल्कि सोच की कमी दिखाता है। राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह ईमानदारी और विनम्रता के साथ अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ पुराने कानूनी मामलों की वजह से उन्हें आर्थिक जिम्मेदारियां…
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक टिकट पर एक मुफ्त टिकट की पेशकश की है, जो 3 मई तक लागू रहेगी। इसके बावजूद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 12वें दिन 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि 13वें दिन यह घटकर 3.40 करोड़ रुपये रह गया। यह अब तक का सबसे कम दैनिक कलेक्शन माना जा रहा…
नई दिल्ली। भारतीय मुद्रा रुपये की कमजोरी लगातार बढ़ती जा रही है। आज भारतीय मुद्रा ने 49 पैसे की कमजोरी के साथ 95.34 रुपये के रिकॉर्ड लो लेवल तक गोता लगाया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमत में तेजी, महीने का आखिरी दिन होने की वजह से इंपोर्टर्स की डॉलर डिमांड बढ़ने और विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय शेयर बाजार में अंधाधुध तरीके से बिकवाली कर अपना पैसा निकालने की वजह से रुपये पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी दबाव की वजह से इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय मुद्रा डॉलर की तुलना में आज एक…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोन और चांदी की कीमत में कमजोरी का रुख बना हुआ है। सोना आज 450 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 490 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी लगातार दो दिन के ठहराव के बाद आज शुरुआती कारोबार के दौरान 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है। घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना आज 1,50,430 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,52,180 रुपये प्रति 10 ग्राम…
पूर्वी सिंहभूम। धार्मिक दबाव और महिला उत्पीड़न के मामलों पर कार्रवाई की मांग, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन हिंदू जनजागृति समिति के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर देश के विभिन्न हिस्सों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत महिलाओं के साथ उत्पीड़न और धार्मिक दबाव और धर्मांतरण के मामलों की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में विशेष रूप से महाराष्ट्र के नासिक सहित अन्य शहरों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि कुछ स्थानों से गंभीर शिकायतें सामने आई हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। समिति ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है…
