Author: shivam kumar

रांची। झारखंड हाइकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव मंगलवार को एयर इंडिया के विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्रार एस्टेब्लिशमेंट, प्रोटोकॉल के अधिकारी, लॉ सेक्रेटरी, रांची डीसी, राजपाल के प्रधान सचिव, रांची एसएसपी ने उनका स्वागत किया। वहां से नवनियुक्त चीफ जस्टिस होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे। जहां वे आज रुकेंगे। बुधवार की सुबह 10:30 राज्यपाल उन्हें राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को स्थानांतरित करते हुए झारखंड हाइकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है।

Read More

रांची। रांची जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नामकुम में संवाद आपके साथ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और एआईसीसी के रांची लोकसभा पर्यवेक्षक विकास उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, प्रदेश कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव और खिजरी विधायक राजेश कच्छप उपस्थित थे। केशव महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास है और कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों से शपथ पत्र लेगी ताकि वे कार्यकर्ताओं के प्रति उत्तरदायी रहें। विकास उपाध्याय ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता चुनाव जीताते…

Read More

पलामू। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पलामू के छतरपुर में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनावों के समय कई वादे किये थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार ने मंईयां सम्मान योजना लाकर बहनों को ठगने का काम किया है और बेरोजगारी भत्ता और नौकरी के वादे पूरे नहीं किये हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य की सरकार आदिवासियों के हित में नहीं, बल्कि परिवार के हित में काम कर रही है। आदिवासी के बेटे चंपाई सोरेन…

Read More

पोटका। कोल्हान प्रमंडल के पोटका में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते हैं कि राज्य में आदिवासी की सरकार है, वो हमेशा आदिवासी समाज रटते रहते हैं, लेकिन सच्चाई तो यह है कि सबसे ज्यादा आदिवासी समाज को ठगने का प्रयास हेमंत की सरकार ही कर रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या चंपई दा आदिवासी नहीं थे? क्या वह आसमान से टपक के आये थे? आखिर, क्यों उनसे मुख्यमंत्री की कुर्सी छीनी गयी? यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है।…

Read More

झारखंड में घुसपैठियों का कब्जा, बेटी, रोटी, माटी पर संकट -झारखंड की जमीन से बेदखल हो रहे हैं आदिवासी, भाजपा ही करेगी सुरक्षा -जेएमएम का मतलब जुर्म, मर्डर और माफिया -लाडली योजना की तर्ज पर बहनों को मिलेगा दोगुना पैसा, भाजपा का वादा गोड्डा। गोड्डा के गांधी मैदान में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की बेईमान सरकार चल रही है। जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने पांच साल में झारखंड को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में न माटी…

Read More

तोरपा और बरही में भाजपा की परिवर्तन सभा -घुसपैठियों ने सबसे ज्यादा तबाह किया है आदिवासियों को -नौजवानों का पांच साल बर्बाद, नौकरी के नाम पर मिली मौत तोरपा/ बरही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को तोरपा और बरही में परिवर्तन यात्रा के दौरान झारखंड की जनता से परिवर्तन की अपील की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी मिल कर सरकार चला रही है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में उन्हें जो काम करना चाहिए था, वह नहीं किया। इसके बजाय, ये लोग केवल अपने…

Read More

प्रयागराज। कानपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की सजा के खिलाफ अपील व राज्य सरकार की सजा बढ़ाने की दाखिल अपील व अन्य मामले की सुनवाई आज हाईकोर्ट में नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 27 सितम्बर नियत की है। सुनवाई के समय सोलंकी के अधिवक्ता के अन्य कोर्ट में व्यस्त होने के कारण वरिष्ठ अधिवक्ता जी एस चतुर्वेदी ने सुनवाई स्थगित करवा ली। अपीलों की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता तथा न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह की खंडपीठ कर रही है। राज्य सरकार ने षड्यंत्र केस में सोलंकी को विशेष अदालत…

Read More

लखनऊ। लखनऊ के बलरामपुर गार्डन परिसर में पुस्तक प्रेमियों के लिए 21 वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला का आयोजन होने जा रहा है। पुस्तक मेला में इस बार युवाओं और शिक्षार्थियों के लिए विशेष पुस्तकें आ रही हैं। राष्ट्रीय पुस्तक मेला की व्यवस्था टोली के प्रमुख मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि शहर के मध्य में 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक चलने वाला यह 21 वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला होगा। मध्य में होने के कारण विश्वविद्यालय, स्कूलों के शिक्षा​र्थी व युवा नौजवान भी पुस्तक मेला तक आसानी से पहुंच सकेंगे। मेट्रो से आने वाले शिक्षार्थियों के लिए भी केडी सिंह…

Read More

बलिया। बलिया के जेएनसीयू में छठवें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगतिशील किसानों के प्रतिनिधिमण्डल के साथ जैविक उत्पादन पर चर्चा की। उन्होंने जैविक खेती के प्रति जिले के किसानों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में पदमश्री प्राप्त करने वाले तथा अन्य शोधकों से संपर्क कर जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी और बलिया कृषि क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ सकता है, इस पर भी ध्यान दिया जाय। बाद में उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों के उत्पादों का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना…

Read More

-कोर्ट ने दोबारा गलती न करने व बिना शर्त माफी मांगने पर अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई समाप्त की -जिला जज से अधिवक्ता के आचरण को लेकर दो वर्ष बाद मांगी रिपोर्ट प्रयागराज। इलाहाबाद हाइकोर्ट ने हाल ही में कहा कि वकीलों द्वारा न्यायाधीशों के प्रति अशिष्ट व्यवहार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाइकोर्ट ने क्षमा मांगने पर अधिवक्ता के खिलाफ अवमानना कार्रवाई समाप्त तो कर दी, परन्तु जिला जज कानपुर नगर को दो वर्ष बाद याची के आचरण को लेकर हाइकोर्ट की रजिस्ट्री में रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति डॉ. गौतम…

Read More

बाराबंकी। शहर के विजय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करने बाराबंकी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रणेता थे। उन्होंने हर हाथ को काम, हर खेत को पानी का उद्घोष किया था। स्वतंत्र भारत में देश की दिशा क्या होनी चाहिए, इसके बारे में तत्कालीन सत्ता के सामने असमंजस की स्थिति रही होगी। लेकिन उस समय भारतीय राजनीति के नए सितारे का उदय हो रहा था, जिन्होंने आजादी के तत्काल बाद पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, फिर भारतीय जनसंघ के माध्यम से राजनीति में प्रवेश करते हुए भारत की सामाजिक, आर्थिक…

Read More