Author: shivam kumar

रांची। कांके जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के खिलाफ इडी ने आरोप पत्र दायर कर दिया। जिसमें उसके खिलाफ सरकारी और रैयती जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा का आरोप लगा है। 26 जुलाई को इडी की टीम ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया था। दरअसल, जमीन कारोबारी कमलेश कुमार पर 300 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। 21 जून को कमलेश के ठिकाने पर इडी ने छापेमारी की थी। छापेमारी में उसके आवास से 1 करोड़ कैश के साथ 100 कारतूस बरामद किया गया था। कांके थाने में दर्ज दो केस और…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 सितंबर शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व संभवत: दो-तीन कैबिनेट की ही बैठक होगी। ऐसे में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार कई अहम निर्णय ले सकती है। सेविका-सहायिकाओं के मानदेय समेत कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है सरकार मालूम हो कि गत सोमवार को राज्य के आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं का विशाल प्रदर्शन रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ था। प्रदर्शकारियों को सरकार की ओर से वार्ता के लिए…

Read More

-शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि नैतिकता, सहानुभूति और नेतृत्व क्षमता का विकास करना: राज्यपाल दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने शिरकत करते हुए विश्वविद्यालय के 139 यूजी और पीजी छात्रों को डिग्री एवं गोल्ड मेडल समेत पीचडी धारक को उपाधि से सम्मानित किया। कुलाधिपति ने सभी उपाधि धारक छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों को बधाई दी। शिक्षकों और अभिभावकों से कहा कि आज का यह दिन निश्चित रूप से आपके कठिन परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयासों का फल है, लेकिन यह केवल आपकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि आपके…

Read More

रांची। धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपित तलहा खान की ज़मानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी सुनने के बाद अदालत ने जमानत पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। तलहा की ओर से अधिवक्ता स्नेह सिंह और ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने बहस की। इससे पहले तलहा खान ने जमानत के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर कर चुके हैं लेकिन दोनों ही कोर्ट ने उसे…

Read More

रांची। भारत निर्वाचन आयोग की 13 सदस्यीय टीम ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा पूरी कर ली है। राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार एवं उनकी टीम ने 2 दिन तक विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। राजनीतिक दलों की मांगों और आपत्तियों को सुना। फिर सरकार के आला अधिकारियों और चुनाव के दौरान काम करने वाली प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की। झारखंड में 1.31 करोड़ पुरुष और 1.28 करोड़ महिला मतदाता मंगलवार को 2 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद निर्वाचन आयोग की…

Read More

रांची। एसीबी में पदस्थापित 45 पुलिसकर्मी समेत 101 आरक्षी और हवलदार का तबादला हुआ है। डीजीपी के निर्देश पर डीआइजी कार्मिक के द्वारा इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, तबादला किये गये 101 पुलिसकर्मी में से 45 पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में पदस्थापित थे। इसके अलावा धनबाद, बोकारो, सिमडेगा, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, रेल धनबाद, रेल जमशेदपुर, सरायकेला, देवघर, चाइबासा, चतरा, गढ़वा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिले में पदस्थापित आरक्षी और हवलदार का तबादला किया गया है।

Read More

रांची। मंत्री सत्यानन्द भोगता ने मंगलवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड सभागार उद्योग भवन में झारखंड माटी कला बोर्ड के द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला सह 30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों के बीच कई आधुनिक संयंत्र का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माटी कला बोर्ड के द्वारा शिल्पकारों को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कई प्रशिक्षण केंद्र खोले गये हैं। माटी कला बोर्ड के माध्यम से शिल्पकारों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। शिल्पकारों…

Read More

-एजेंसी का 2024-25 के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान नई दिल्ली। अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.8 फीसदी पर बरकरार रखा है। एजेंसी ने उम्‍मीद जताई है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) अपनी अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत ब्‍याज दरों में कटौती शुरू कर देगा। रेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को जारी एशिया प्रशांत के आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 में भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का…

Read More

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद सैफुज्जमां की अदालत ने आज पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून को एक केस में चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। यह केस अगस्त में विरोध प्रदर्शन के दौरान 16 वर्षीय मोहम्मद इस्मामुल हक की मौत से संबंधित है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार द डेली स्टार की खबर के अनुसार, शाहबाग पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर और जांच अधिकारी मोहम्मद मैनुल इस्लाम खान पुलुक ने मामून को अदालत में पेश करते हुए 10 दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने सिर्फ चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। उल्लेखनीय है…

Read More

– समुद्री सुरक्षा के मुद्दों पर तीन दिन मंथन करेंगे तटरक्षक बल के कमांडर- स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए आईसीजी परियोजनाओं का होगा मूल्यांकन नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को तटरक्षक मुख्यालय में कमांडरों के 41वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने तटरक्षक कमांडरों के साथ राष्ट्रीय और समुद्री सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की। 26 सितंबर तक चलने वाले सम्मेलन में कमांडर भारत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप ‘मेक इन इंडिया’ पहल के माध्यम से स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन की गई आईसीजी परियोजनाओं का मूल्यांकन करेंगे। रक्षा मंत्री…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने आज कहा कि एससी—एसटी और ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की नीति स्पष्ट नहीं है बल्कि छल कपट की है। इनके इस दोहरे मापदण्ड से लोग सचेत रहें। मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में मायावती ने कहा कि राहुल गांधी अपने देश में इनके वोट हासिल करने के लिए ये आरक्षण का समर्थन व इसे 50 फीसद से ऊपर बढ़ाने की वकालत करते हैं जबकि विदेश में जाकर इनके आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं। मायावती ने कहा कि यह भी सच है कि…

Read More