काठमांडू। माउट एवरेस्ट की चढ़ाई कर वापस लौट रहे हजारों पर्वतारोही अचानक मौसम खराब होने से रास्ते में फंसे हुए हैं। यह लोग एवरेस्ट बेस कैंप तक आ चुके हैं। बर्फीली हवाओं के बीच फंसे इन पर्वतारोहियों के पास मौसम खुलने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। खराब मौसम के कारण बेस कैंप से सबसे करीब लुक्ला एयरपोर्ट (तेनजिंग हिलेरी विमानस्थल) पिछले 10 दिन से बंद है। नेपाल में मानसून प्रवेश कर चुका है। लगातार बारिश होने से मौसम बिगड़ गया है। इन पर्वतारोहियों में नेपाल के अलावा अन्य देशों के भी नागरिक भी शामिल हैं। लुक्ला के एयर…
Author: shivam kumar
बीजिंग/मनीला। विवादित दक्षिण चीन सागर में अपने दावों को स्थापित करने के लिए चीन-फिलीपीन टकराव ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया जब उनके नौसैनिक जहाजों के बीच पहली बार टकराव हुआ। बीजिंग ने विदेशी जहाजों के खिलाफ कार्रवाई करने और चीनी जल क्षेत्र में “नियमों का उल्लंघन करने के संदेह में” विदेशियों को हिरासत में लेने के लिए नए नियम जारी करने के बाद यह पहली ऐसी घटना हुई। चीन दक्षिण चीन सागर (एससीएस) के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है, हालांकि फिलीपीन, मलेशिया, वियतनाम, ब्रुनेई और ताइवान भी उस पर हक जताते हैं जिसे लेकर क्षेत्र में…
प्राग। चेक गणराज्य के एक सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र में गोला-बारूद विस्फोट में एक सैनिक की मौत हो गई और एक नागरिक सहित आठ अन्य व्यक्ति घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। चेक गणराज्य मंत्रालय ने बताया कि यह दुर्घटना प्राग से लगभग 250 किलोमीटर पूर्व में लिबावा में हुई, जब गोला-बारूद तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। मंत्रालय ने बताया कि घायलों को ओलोमौक शहर के अस्पतालों में ले जाया गया। सैन्य पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।
वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध और विश्वव्यापी चिंता के बीच यूक्रेन को नाटो से बड़े मदद हासिल करने की उम्मीद है। नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने सोमवार को कहा कि इस वर्ष 20 से अधिक नाटो सदस्य देशों द्वारा पश्चिमी सैन्य गठबंधन के रक्षा व्यय लक्ष्य को प्राप्त करने की उम्मीद है। वाशिंगटन के विल्सन सेंटर में एक वार्ता के दौरान स्टोल्टेनबर्ग द्वारा घोषित अनुमानित आंकड़ा, गठबंधन के रक्षा व्यय दिशानिर्देश को पूरा करने वाले 32 नाटो सदस्य देशों की श्रेणी में 2021 की तुलना में लगभग चार गुना वृद्धि दर्शाता है। वर्ष 2021 रूस द्वारा यूक्रेन…
बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए दर्शकों को अभी कुछ महीने और इंतजार करना होगा। पिछले कुछ दिनों से अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट बदलने की चर्चा चल रही थी। आखिरकार आधिकारिक घोषणा कर दी गई है कि फिल्म की रिलीज डेट बदल कर 6 दिसंबर कर दी गई है। फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए दर्शकों को दो महीने की बजाय छह महीने तक इंतजार करना होगा। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई…
एक्ट्रेस करीना कपूर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर वे अक्सर तस्वीरें पोस्ट करती हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। वह अक्सर जेह और तैमूर दोनों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सैफ के साथ एक फोटो शेयर की है और इस फोटो से करीना को ट्रोल किया जा रहा है। बकरीद के दिन करीना ने पति सैफ के साथ फोटो शेयर की है। करीना ने कुल चार तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटो में दोनों कूल नजर आ रहे हैं। कुछ…
”हीरामंडी” फेम एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल रविवार 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लीक हुए कार्ड के मुताबिक, इवेंट मुंबई में आयोजित किया जाएगा। पूनम ढिल्लन और हनी सिंह जैसी मशहूर हस्तियों ने सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबर की पुष्टि की है, लेकिन न तो इस जोड़े और न ही उनके परिवार ने इस पर कोई टिप्पणी की है। अब शत्रुघ्न सिन्हा के एक करीबी शख्स ने कहा है कि शादी की अफवाहें सच हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष और मशहूर फिल्म निर्माता और सोनाक्षी…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार गिरावट नजर आ रही है। सोना आज 200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,970 रुपये से लेकर 72,320 प्रति 10 ग्राम के स्तर के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,890 रुपये से लेकर 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है। सोने की तरह ही आज चांदी के भाव में भी कमजोरी आई है। आज की गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 90,900…
नई दिल्ली। बकरीद की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत होते ही ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना दिया। हालांकि कारोबार की शुरुआत होने के बाद मुनाफा वसूली के दबाव में शेयर बाजार की चाल में गिरावट भी आई। इसके बावजूद अभी तक के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में बने हुए थे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों…
रांची। रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को लालपुर थाना क्षेत्र से बैंबू स्पा सेंटर में पकड़े गये तीन आरोपितों को जमानत दे दी। इनमें राकेश रंजन, आर्यमान कुमार और ऋषि बंका शामिल हैं। तीनों आरोपित स्पा सेंटर के ग्राहक थे। अदालत ने स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी कराने के आरोपित और स्पा के संचालक दिल्ली निवाड़ी गौरव अग्रवाल सहित स्पा के अन्य कर्मचारियों को जमानत देने से इनकार कर दिया। साथ ही सभी की जमानत याचिका खारिज कर दी। इनमें थाईलैंड की दो युवतियां, दिल्ली और बंगाल की दो-दो एवं रांची की…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मामूली तेजी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में बने पॉजिटिव माहौल के कारण एसएंडपी 500 इंडेक्स और नैस्डेक दोनों…