रांची। राजधानी रांची में लगातार सेक्स रैकेट का खुलासा जारी है। रविवार को भी रांची पुलिस ने अरगोड़ा चौक के पास स्थित होटल मौर्या में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में दो लड़कियां समेत तीन लोग गिरफ्तार किये गये हैं। गिरफ्तार लड़कियों में एक बिहार के हाजीपुर की और दूसरी बंगाल की रहने वाली है। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल मौर्या में छापेमारी की गयी, जिसमें आपत्तिजनक हालत में दो लड़कियां और एक लड़के को पकड़ा गया, रेड के दौरान कुछ लोग भागने में कामयाब हो गये। पुलिस…
Author: shivam kumar
– डीएम मानवेंद्र सिंह ने जन्म प्रमाण पत्र में रिपोर्ट न लगाने पर कार्रवाई की मुरादाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार रात्रि जिले के डिलारी ब्लाॅक के ग्राम करनपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी कुलगौरव को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम करनपुर निवासी मनीष कुमार ने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु बीते मार्च माह में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोपित ग्राम विकास अधिकारी द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र पर आज तक रिपोर्ट नहीं लगाई गई थी। शासकीय कार्यों में उदासीनता बरतने पर जिलाधिकारी शनिवार की रात डीडीओ को…
लखनऊ। लखनऊ के मलिहाबाद थाना प्रभारी सुरेश सिंह पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र व भाजपा नेता विकास किशोर ने सपा के लिए काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी की सपाई कार्यशैली के चलते विकास किशोर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थाने में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा से धन लेकर मलिहाबाद एसएचओ भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसा रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद कौशल किशोर के पुत्र भाजपा नेता विकास किशोर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आकाश मौर्या के विरुद्ध धारा 354 के मुकदमे को मलिहाबाद थाना प्रभारी…
बुलंदशहर। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा संविधान न कभी खतरे में था और न कभी होगा। भारत में कानून का शासन है और यह भारत की हजारों साल पुरानी परंपरा है। रविवार को अपने पैतृक जिला बुलंदशहर पहुंचे आरिफ मोहम्मद खान ने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी गठबंधन की तरफ से संविधान के खतरे में होने का डर दिखाए जाने की बात पर कहा कि संविधान में समय-समय पर संशोधन होते रहे हैं और संविधान का जो मूल ढांचा है उसकी अपनी एक…
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी एपी) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को गोंदिया में कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में हालत बदलेंगे और एनडीए को बहुमत मिलेगा। पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में 90 सीटों पर सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ेगी। पटेल ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की है। प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को गोंदिया में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हम 57 सीटों पर जीते थे। इसी आधार पर हम विधानसभा चुनाव में 85 से 90 सीटें मांगने जा रहे…
कानपुर। गंगा दशहरा के मौके पर सरसैया घाट पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मां गंगा के पावन तट पर आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। गंगा दशहरा मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने मेला स्थल सरसैया घाट पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को परखा। आचार्य पं. गौरव तिवारी ने बताया कि ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा का उत्सव मनाया जाता है। इस गंगा दशहरा यानी 16 जून को सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है।…
लखनऊ। बैंक से जुड़े मामलों में मर्ज नीति आने के बाद यूनियन बैंक आफ इंडिया में कारपोरेशन बैंक का मर्ज हुआ। इसके बाद कारपोरेशन बैंक की अपनी नीति, जिसमें 10 वर्ष के पैनलबद्ध कर्मियों को स्थायी कर्मी कर दिया जाता था, यह व्यवस्था समाप्त हो गयी। यूनियन बैंक आफ इंडिया ने पुरानी नीतियों को मानने से इंकार करने से कारपोरेशन बैंक के 2013 बैच के पैनलबद्ध कर्मियों का सिरदर्द बढ़ गया है। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े हुए नेशनल आर्गनाइजेशन आफ बैंक वर्कर्स के उप मुख्य महामंत्री प्रभाकर अवस्थी ने बताया कि कारपोरेशन बैंक के यूनियन बैंक आफ इंडिया में…
– पुलिस ने लूट की बाकी रकम में 1.46 लाख रुपये किए बरामद कौशांबी। मंझनपुर व करारी थाना पुलिस ने स्टाम्प वेंडर लूटकांड के फरार दो लुटेरों को शनिवार गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक लुटेरे को मुठभेड़ में पैर पर गोली लगने से घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूट की 1.46 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई गांव के समीप बीते सोमवार को स्टाम्प वेंडर से 5.57 लाख रुपये लूट की घटना…
पटना। भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लोगों को अभी और चार दिन उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी,क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में मॉनसून के प्रवेश करने की आधिकारिक घोषणा 20 जून को की है।अगले दो-तीन दिनों तक दक्षिण बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना होगा लेकिन उत्तर बिहार में गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून को मॉनसून उत्तर-पूर्वी भाग से बिहार में प्रवेश करेगा। इसके एक दिन पहले यानी 19 जून की शाम से बादल छाये रहने की संभावना है। 20 जून से बिहार के अधिकतर…
पटना। पटना के बाढ़ जिले में रविवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से उसमें सवार 17 लोग डूबने लगे, इनमें 11 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद से 6 लोग लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की गंगा में तलाश कर रही है। बाढ़ में आज गंगा दशहरा पर लोग स्नान के लिए जुटे थे।
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्र में मंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार मध्य प्रदेश पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। केंद्र में उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। मुरैना और ग्वालियर रेलवे स्टेशनों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिवराज भैया जिंदाबाद और शिवराज मामा हम आपके साथ हैं के नारे लग रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान शिवराज का शानदार अंदाज भी देखने को मिला।…