लोहरदगा। जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकारी आवास में बीडीओ की बेटी तमन्ना तिर्की (18) ने शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली। तमन्ना रांची ऊर्सलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स स्कूल की छात्रा थी। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार अजय तिर्की सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार प्रखंड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं और उनकी बेटी रांची में रहती थी। स्कूल में छुट्टी होने के कारण वो मां-पापा के पास पेशरार आई थी, जहां कुछ दिनों से उन्ही के साथ रह रही थी। घटना के…
Author: shivam kumar
दुमका। झारखंड से एक टूरिस्ट बस 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम जा रही थी। इस दौरान रविवार के तड़के चंदौली के झांसी गांव के नजदीक हाइवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गयी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें उज्ज्वल गोस्वामी (63), गोदावर घोष (74) की हालत गंभीर है। घायल…
सिमडेगा। पुलिस ने चार लोगों को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में शशांक मिश्रा, उदय प्रसाद मेहता, श्रधाकर नायक उर्फ साधु दादा एवं सुदाम मल्लिक शामिल हैं। सिमडेगा पुलिस ने आज बताया कि शनिवार को जानकारी मिली थी कि एक अंतर्राज्यीय गिरोह द्वारा सिमडेगा के रास्ते भारी मात्रा में गांजा का परिवहन किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान सफेद रंग के एक वाहन से 154.910 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस प्रकरण में संलिप्त चार व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया…
रांची। अपराध अनुसंधान विभाग के साइबर क्राइम थाना ने साइबर ठगी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित फरहादुर रहमान की गिरफ्तारी असम के धुबरी जिले स्थित फकीरगंज थाना क्षेत्र से हुई है। इसके पास से मोबाइल और दो सिम बरामद हुए हैं। डीएसपी नेहा बाला ने शनिवार को बताया कि साइबर क्राइम थाना में पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि उससे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया गया। महिला से कहा गया कि आपको इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक कर स्क्रीन शॉट भेजने का पार्ट टाइम जॉब ऑफर किया गया है। महिला ने जब यह काम करना…
रांची। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को छात्र मोर्चा की ओर से इंडिया गठबंधन का पांच लोकसभा सांसद और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की जीत की बधाई दी। साथ ही छात्र हित से संबंधित वार्ता की गयी। पार्टी में छात्र और युवाओं की भागीदारी बढ़े, ऐसा दिशा निर्देश उनकी ओर से दिया गया। आगामी बैठक जल्द छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ करेंगी। इससे राज्य के छात्र-युवाओं के ज्वलंत मुद्दे का जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उक्त मौके पर झामुमो छात्र मोर्चा अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, मनीष राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
रांची। कांके रोड रांची स्थित आवास पर कल्पना सोरेन से विभिन्न जगहों से आये पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। उन्हें गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित होने की बधाई दी।
नवादा। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में नवादा बाईपास के अर्चना होटल के निकट शनिवार को विदेशी शराब लदे कार ने टक्कर मार दी। कार को जब्त कर लिया गया है। कार से लगभग 5 लाख रुपए मूल्य की शराब बरामद की गई ।कार चालक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार युवक नवादा जिले के मुहफ़स्सिल थानाक्षेत्र के कौशल कुमार है। रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष ने बताया कि एनएच-20 अर्चना होटल के समीप खड़ी बोलेनो कार में शराब लदी कार ने ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद शराब लदी कार और बोलेनो कार सवार…
रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 19 जून को होगी। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में शाम चार बजे से होनेवाली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग में इस संबंध में सभी विभाग को सूचित किया है। कैबिनेट की बैठक में विकास की कई योजनाओं को स्वीकृति मिलेगी।
किशनगंज। सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। अलग अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे। जनता दरबार मे 2 मामले निष्पादित हुए। वही नए व पुराने मामलों में 14 मामले लंबित हैं। दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मामले लंबित…
रांची। झारखंड भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। शुक्रवार को भी झारखंड के 20 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। पलामू, गढ़वा और आसपास में अगले 24 घंटे के दौरान भी हीट वेव का आॅरेंज अलर्ट और राज्य के शेष भागों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पलामू का तापमान 45.2 डिग्री रहा। रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण राज्य में मौत का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान लू से राज्य में आठ लोगों की मौत हो गयी। इनमें गढ़वा के विशुनपुरा…
सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक रियल एस्टेट कारोबारी को गोली मार कर घायल कर दिया। इस गोलीबारी में पीड़ित कारोबारी का पांच साल का बेटा भी घायल हो गया है। घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर की है। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। बताया जा रहा है कि बेखौफ अपराधियों ने रॉकी कालिंदी की बाइक से पीछा किया और मौका मिलते ही फायरिंग कर दी। युवक के कंधे में गोली लगी है, जबकि उसका पांच साल का बेटा भी घायल हो गया है। बाप-बेटे दोनों को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाज…