रांची। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को छात्र मोर्चा की ओर से इंडिया गठबंधन का पांच लोकसभा सांसद और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की जीत की बधाई दी। साथ ही छात्र हित से संबंधित वार्ता की गयी। पार्टी में छात्र और युवाओं की भागीदारी बढ़े, ऐसा दिशा निर्देश उनकी ओर से दिया गया। आगामी बैठक जल्द छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ करेंगी। इससे राज्य के छात्र-युवाओं के ज्वलंत मुद्दे का जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उक्त मौके पर झामुमो छात्र मोर्चा अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, मनीष राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version