Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक की। बैठक में अजीत डोभाल और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे । हाल ही में राज्य में आतंकी हमले हुए थे। रियासी जिले में हुए हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बैठक में आतंक विरोधी कार्रवाइयों की जानकारी दी गई। उन्होंने निर्देश दिए की आतंक विरोधी क्षमताओं को पूर्ण एवं व्यापक रूप से तैनात किया जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा डाक भर्ती में कथित प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े मामले में उड़ीसा के 9 जिलाें में छापेमारी करने के साथ 67 स्थानों की तलाशी ली। इस कड़ी में सीबीआई ने 9 मई को डाक सेवक परीक्षा के 63 अभ्यर्थियों पर मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने यह जानकारी आज गुरूवार (14 जून) को साझा किया। सीबीआई के मुताबिक प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े मामले में उड़ीसा के कालाहांडी, नुआपाड़ा, रायागड़ा, नबरंगपुर, कंदमाल, केंदुझार, मयुरभंज, बालासोर और भद्रक में छापेमारी की गई। इस छापेमारी अभियान में सीबीआई के 122 अधिकारियों के अलावा अन्य विभागों के 82 कर्मचारी…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरूवार (13 जून) काे ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं काे लेकर समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत का चेहरा बदलने में सहायक रही है और विकसित भारत की प्राप्ति को सुविधाजनक बनाने के लिए इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि उनका प्रयास शत-प्रतिशत ग्रामीण बस्तियों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने की दिशा में केंद्रित होने चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों की भागीदारी को मजबूत करने…

Read More

रांची। हजारीबाग के मौलाना अब्दुल कलाम आजाद इनडोर स्टेडियम में राज्य की पहली झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 14 से 16 जून तक होगा। जेएसटीटी के चेयरमैन समरजीत सिंह के मुताबिक हजारीबाग जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के बैनर तले यह प्रतियोगिता होगी। 14 जून को 11 बजे इसका उद्घाटन होगा, जिसमें सांसद मनीष जयसवाल भी शामिल होंगे। झारखंड स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन और हजारीबाग जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। 23 जून को रांची में कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल रांची। 23 जून को ओलंपिक डे सेलिब्रेशन के उपलक्ष्य में झारखंड…

Read More

रांची। गुरुवार को सुबह से सूरज ने आंखें तरेड़नी शुरू कर दीं। इसका नतीजा हुआ कि आसमान से आग का गोला बरसने लगा। पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल रहे। सूरज आसमान में अपना रौद्र रूप दिखाता रहा। गर्मी से बच्चे, बूढ़े और जवान परेशान रहे। पंखे और कूलर भी फेल दिखायी दिये। झारखंड के 18 जिलों में हीट वेव की स्थिति है। पलामू, चतरा, गढ़वा में पारा 45 के पार है। लोगों को मानसून का इंतजार है। वहीं अब मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जानकारी दी गयी है कि इस बार राज्य में मानसून की फुहारें देर से…

Read More

नई दिल्ली। राजधानी के कई हिस्सों में जल संकट बरकरार है। लोगों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से दो-चार होना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार की नाकामी और “टैंकर माफिया” पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार का टैंकर माफिया के साथ सांठगांठ है। गुरुवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद दिल्ली सरकार को बहाने बनाना बंद करना चाहिए, पानी की सप्लाई को दोष देना बंद…

Read More

जोबा मांझी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा रांची। पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर से झामुमो विधायक जोबा मांझी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। सिंहभूम सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से मिलकर इस्तीफा सौंपा। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि सिंहभूम सीट से संसद सदस्य निर्वाचित होने की वजह से विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दिया जाना अपेक्षित है। इसलिए उन्होंने 13 जून को त्यागपत्र देते हुए तत्काल प्रभाव से स्वीकृत करने का आग्रह किया है। जोबा मांझी ने विधानसभा सदस्य के रूप में प्राप्त संरक्षण…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सिरमटोली से मेकॉन तक बनने वाले फ्लाईओवर का कार्य सितंबर 2024 तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया है। सोरेन गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ रांची के फ्लाई ओवरब्रिज और अन्य शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर रांची शहर की ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने का एक बेहतर विकल्प है। इस फ्लाई ओवर निर्माण कार्य में किसी प्रकार से विलंब नही होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि रांची शहरवासियों को जल्द से…

Read More

रांची। एक सीआरपीएफ जवान जनवरी 2023 से लापता है। इसको लेकर राजभवन के पास जवान का परिवार धरने पर बैठा है और इंसाफ की मांग कर रहा है। बता दें कि चाइबासा के कोइलबेरा से ड्यूटी के दौरान जवान गायब हुआ था। जवान का नाम बादल मुर्मू है। डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी जवान का कोई अता-पता नहीं है। वहीं जवान की पत्नी झानो मुर्मू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार राजभवन के सामने धरना पर बैठा है। उसे तसल्ली देनेवाला कोई नहीं।

Read More

रांची। मनी लांड्रिंग मामले में झामुमो नेता अंतू तिर्की सहित जिन दस आरोपियों के खिलाफ पिछले दिनों चार्जशीट दाखिल की गयी थी, उस पर विशेष कोर्ट ने गुरुवार को संज्ञान लिया। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 27 जून की तारीख मुकर्रर की है। इडी ने जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें झामुमो नेता अंतू तिर्की, राजस्व विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार यादव, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के दो कर्मचारी तापस घोष, संजीत कुमार, हजारीबाग कोर्ट में डीड राइटर मो इरशाद के अलावा प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह, इरशाद अख्तर, अफसर अली…

Read More

रांची। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन के नेतृत्व में शिष्टमंडल गुरुवार को कल्पना सोरेन से मिला। इस दौरान पत्रकार हित में कई मामलों पर बातचीत हुई। इस पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। शिष्टमंडल में क्लब के संयुक्त सचिव रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, कार्यकारणी सदस्य राणा गौतम, मोनू कुमार, सौरभ शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व सचिव जावेद अख्तर, शकील अख्तर और विवेक पांडेय शामिल थे।

Read More