Author: shivam kumar

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डबास का शनिवार सुबह यहां भयानक कार एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर चोटों के कारण अभिनेता को बांद्रा के हेली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वक्त प्रवीण डबास की हालत बहुत नाजुक है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान प्रवीण खुद गाड़ी चला रहे थे। फिलहाल एक्टर के साथ ये हादसा कब और कहां हुआ, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस वक्त उनका आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है, जहां…

Read More

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। प्रतीक्षारत बाल किशोर महतो को अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए सेवा राजस्व भूमि सुधार विभाग को दी गयी। ट्रेनी उपसमाहर्ता पूर्वी सिंहभूम राजेश कुमार को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी गढ़वा सदर के पद पर पदस्थापित किया गया। उपसमाहर्ता लातेहार बाल किशननाथ शाहदेव को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी धनबाद सदर के पद पर पदस्थापित किया गया। त्रिभुवन कुमार को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी पाकुड़ सदर के पद पर पदस्थापित किया गया। जयंत कुमार तिवारी को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी राजमहल के…

Read More

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में कोकर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष भी भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है। इस वर्ष 55 फीट ऊंचे कैलाश पर्वत पर विराजे 20 फीट के भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा खास आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही पंडाल के नीचे नंदी महाराज शिवलिंग के सामने विराजमान होंगे। समिति के अध्यक्ष विकास दास ने शनिवार को कहा कि पंडाल की चारों ओर भगवान शिव और माता पार्वती की कलाकृतियां होंगी। रात में लेजर लाइट की रोशनी से पूरा परिसर जगमग…

Read More

लोहरदगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने मोटर वाहन दुर्घटना एवं बीमा क्लेम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन व्यवहार न्यायालय, लोहरदगा परिसर स्थित सभागार में किया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा आर के मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष, एडीजे द्वितीय नीरजा आसरी सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा आर के मिश्रा ने कहा कि मोटर दुर्घटना में पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा दिलाना हम सभी का कर्तव्य है। यह परोपकार का काम है। इस कार्य में गतिशील रहे।…

Read More

रांची। खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के रीमिक्स फॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान लकीमनी कच्छप के रूप में हुई है। वह रांची के हेहल बांसटोली का रहनेवाला था। लकीमनी रांची के गोस्सनर कॉलेज में पढ़ता था। वह 12वीं का छात्र था। लकीमनी अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बताया जा रहा है कि लकीमनी गुरुवार को अपने चार दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने आया था। इसी क्रम में वह नदी में नहाने चला गया। नहाने के दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे…

Read More

अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार ने इंटरनेट बंद करने का तुगलकी फरमान जारी किया है आजसू पार्टी का तमाड़ विधानसभा स्तरीय पंचायत एवं ग्राम प्रभारी सम्मेलन संपन्न आजसू पार्टी का बड़कागांव विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह आज तमाड़। सरकार का कर्तव्य अपनी नीतियों और फैसलों से जनता के जीवन को सहज बनाना होता है लेकिन वर्तमान सरकार ने अपने फैसलों से जनता के जीवन में परेशानियों को बढ़ाने का काम किया है। कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में विफल सरकार ने बिना सोचे समझे सिर्फ अपनी नाकामी छिपाने के लिए इंटरनेट बंद करने का तुगलकी फरमान…

Read More

अमित शाह के घुसपैठियों को उल्टा लटकाने वाले बयान पर सुप्रियो बोले- बीजेपी के एक-एक प्रत्याशी को उल्टा लटका कर सीधा कर देगी जनता रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा ने षड्यंत्र यात्रा का शुभारंभ किया है। इस यात्रा की मंजिल क्या है, उन्हें भी नहीं पता। मंच से अमित शाह हेमंत बाबू, हेमंत बाबू कर रहे थे, आखिर यह कैसा डर है। झारखंंड पर लगाये हैं गिद्ध दृष्टि सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अमित शाह को मैं सच बता देना चाहता हूं कि झारखंड की जनता आपकी पार्टी को…

Read More

कतरास। कतरास थाना क्षेत्र से लगभग सात साल की मासूम बच्ची के अपहरण की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की दोपहर का है। एक ही बाइक पर दो अपहरणकर्ता सवार थे। अपहरणकर्ता बच्ची को बाइक पर बैठाकर सिजुआ की ओर भागे। बच्ची के द्वारा घर का पता बताने पर अपहरणकर्ताओं ने उसे सिजुआ मोड़ के पास उतारकर भाग निकले। सड़क पर मासूम बच्ची को देख वहां के लोगों ने पूछताछ की। बच्ची ने अपना नाम और घर का पता लोगों को बता दिया। इसके बाद लोगों ने बच्ची को उसके परिजनों के पास भेजवाया। बताया…

Read More

गृह मंत्री का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कहा इस सरकार ने सिर्फ घोटाला किया है साहिबगंज। शुक्रवार को संथाल परगना में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर आयोजित सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे थे। संथाल परगना से उन्होंने परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि बाबा बैद्यनाथ की भूमि पर, इस संथाल की पवित्र भूमि पर मैं आज परिवर्तन यात्रा की शुरूआत कर रहा हूं। आज यहां से झारखंड 2024 के चुनाव के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरूआत होगी। ये परिवर्तन यात्रा आनेवाले…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान पत्रकारों के लिए पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं की तरफ आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करनेवालों में वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह, सुरेंद्र सोरेन, ब्रजेश राय, जितेंद्र सिंह, पंकज पाठक, सत्यजीत, विपिन उपाध्याय, संजय रंजन एवं मनोज पांडेय शामिल थे।

Read More

किरीबुरू। किरीबुरू में सारंडा के छोटानागरा थाना से केवल कुछ दूरी पर मौजूद तितलीघाट चौक, साप्ताहिक हाट-बाजार और शिव मंदिर के आस-पास की जगहों पर भाकपा माओवादी नक्सलियों ने स्थापना दिवस मनाने के लिए पोस्टर और बैनर लगाये थे। जब आधी रात को मनोहरपुर से मेला देख कर लौट रहे ग्रामीणों की नजर इन बैनर और पोस्टरों पर पड़ी, तो उन्होंने इसकी सूचना छोटानागरा पुलिस को दी। रात को करीब एक बजे पुलिस ने इन बैनर और पोस्टरों को हटाया। पुलिस सभी पोस्टर और बैनर अपने साथ लेकर चली गयी। नक्सलियों ने की है स्थापना दिवस मनाने की घोषणा मिली…

Read More