Author: shivam kumar

नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम का शुक्रवार को ऐलान कर दिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति ने 3 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने वाले विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। यह टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। टी20 विश्व कप में श्रीलंकाई टीम की कमान चमारी अथापट्टू संभालेंगी। श्रीलंका की टीम ने हाल ही में चमारी अथापट्टू की अगुआई में ही महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। टीम में बाएं हाथ की अनुभवी…

Read More

चेन्नई। भारतीय तेज गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश को 149 रनों पर समेट दिया। पहली पारी के आधार पर भारत को 227 रनों की बढ़त मिली है। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। भारतीय तेज गेंदबाजों की तिकड़ी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप ने 8 विकेट झटके, बुमराह के नाम 4 विकेट आए। 149 रनों पर सिमटी बांग्लादेश की पारी, बुमराह ने झटके 4 विकेट बांग्लादेश की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। और केवल 40 रनों…

Read More

भदोही। नाबालिग घरेलू लड़की के आत्महत्या मामले में सपा विधायक जाहिद बेग और उनका परिवार पूरी तरह फंस गया है। गुरुवार को अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर विधायक को नैनी सेंट्रल जेल और उनके बेटे जईम बेग को वाराणसी जिला कारागार भेजा गया है। जिला जेलर ने बताया कि सपा विधायक जाहिद बेग को नैनी सेंट्रल जेल यानी प्रयागराज भेजा गया है, जबकि इसी मामले में आरोपित उनके अधिवक्ता बेटे जईम बेग को वाराणसी केंद्रीय जेल भेजा गया है। विधायक को रात में खाने के…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में स्कूलों के बाद अब तो कानून के मंदिर में भी खून बहने लगा है। पूर्वी केंटकी काउंटी के जिला जज की हत्या से लोग सकते और दहशत में हैं। एक ग्रामीण इलाके के शेरिफ ने गुरुवार दोपहर कोर्ट रूम में घुसकर जिला जज की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित शेरिफ ने आत्मसमर्पण कर दिया। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, केंटकी स्टेट पुलिस के ट्रूपर मैट गेहार्ट ने शाम को संवाददाता सम्मेलन में घटना का पूरा विवरण दिया। उन्होंने बताया कि लेचर काउंटी के शेरिफ 43 वर्षीय मिकी स्टाइन्स ने 54 वर्षीय जिला…

Read More

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के गीतापुरी इलाके में एक युवक ने गुरुवार की रात को तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मूलरूप से लखीमपुर का रहने वाला राघवेन्द्र (28) अपने परिवार को लेकर लखनऊ के गीतापुरी इलाके में किराये के मकान में रहता था। उसकी मां ने बताया कि बेटा यहां पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। नशे की लत ने उसे ऐसा बिगाड़ा कि सारे पैसे…

Read More

मैराथमोल निर्देशक राही अनिल बर्वे की ‘तुम्बाड’ ने सिनेमाघरों में दूसरी बार रिलीज होने के बाद अपने मूल कलेक्शन से ज्यादा कमाई की है। ‘तुंबाड’ 2018 में रिलीज हुई थी, लेकिन तब फिल्म फ्लॉप हो गई थी। फिल्म ने अब दोबारा रिलीज होने के सात दिनों में पहले की तुलना में ज्यादा कमाई कर ली है। तुम्बाड की कुल कमाई फिल्म ‘तुम्बाड’ 13 सितंबर को दोबारा रिलीज हुई थी। फिल्म ने छह दिनों में 12.11 करोड़ रुपये का और सातवें दिन फिल्म ने 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 13.41 करोड़ रुपये हो गई है।…

Read More

एक्टर विक्रांत मैसी की आगामी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। विक्रांत ने अपने इंस्टा हैंडल पर घोषणा की है कि फिल्म की नई रिलीज डेट 15 नवंबर है। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, “जलित वास्वत 15 नवंबर, 2024 को रिलीज होगी।” विक्रांत का अभिनय हमेशा यथार्थवादी भूमिकाओं के साथ रहा है। फिल्म ’12वीं फेल’ में विक्रांत ने आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया था, जो दर्शकों के दिलों को छू गया। हाल ही में रिलीज हुई ‘सेक्टर 36’ में विक्रांत ने सच्ची कहानी पर आधारित किरदार निभाया…

Read More

बॉलीवुड में प्रसिद्ध कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए और नई जिंदगी की शुरुआत की। उन्होंने 400 साल पुराने मंदिर में शादी रचाई। अदिति और सिद्धार्थ ने गुपचुप तरीके से शादी कर फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को ये खबर दी। अब शादी के बाद पहली बार सिद्धार्थ और अदिति कैमरे के सामने आए हैं। शादी के बाद अदिति और सिद्धार्थ वापस मुंबई आ गए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अदिति और सिद्धार्थ शादी के बाद पहली बार…

Read More

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के सिख समुदाय को लेकर दिये गये बयान का लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में व्यापक विरोध हो रहा है। प्रदेश के मुरादाबाद, आगरा, कानपुर, लखीमपुर, लखनऊ, वाराणसी में सिख समुदाय से आने वाले प्रबुद्ध एवं राजनीतिक वर्ग के लोगों ने विरोध दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन, धरना व अपने बयान दिये हैं। शुक्रवार को सुबह से ही हज़रतगंज स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के सामने सिख समुदाय के नामचीन लोग धरने पर बैठ गये। सिख समुदाय के लोगों ने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को…

Read More

बिग बॉस 18 की जमकर चर्चा हो रही है। सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ बस कुछ ही दिन दूर है। कुछ दिनों पहले इस शो का धमाकेदार प्रोमो शेयर किया गया था। इस प्रोमो को देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। प्रोमो में कहा गया कि इस बार बिग बॉस की नजर प्रतियोगियों के भविष्य पर होगी। बेशक, यह सीज़न प्रतियोगियों के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर आधारित होगा। सोशल मीडिया पर अब तक कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है कि ये सेलिब्रिटी सलमान खान के…

Read More

लाहौर। रावलपिंडी सेंट्रल जेल (अदियाला जेल) में बंद मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने लाहौर में रैली करने की घोषणा की है। यह रैली 21 सितंबर को मीनार-ए-पाकिस्तान लाहौर में होगी। एआरवाई न्यूज ने पीटीआई महासचिव अवैस यूनिस के हवाले से कहा है कि रैली की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैली में इमरान खान के प्रति वफादारी का प्रदर्शन किया जाएगा। यूनिस ने कहा है कि मीनार-ए-पाकिस्तान की इस रैली फिर साबित होगा कि लाहौर पीटीआई संस्थापक के साथ खड़ा है। रैली में मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर खैबर पख्तूनख्वा…

Read More