Author: shivam kumar

नई दिल्ली। रांची नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर श्री संजीव विजयवर्गीय ने आज नई दिल्ली में रांची के सांसद श्री संजय सेठ जी से मुलाकात कर उन्हें रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। श्री विजयवर्गीय ने इस अवसर पर कहा, “यह रांची और झारखंड के लिये गर्व की बात है कि श्री संजय सेठ जी ने रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव से देश की रक्षा व्यवस्था को और भी मजबूती मिलेगी। संजय सेठ ने श्री विजयवर्गीय की शुभकामनाओं के लिये आभार व्यक्त…

Read More

अररिया। अररिया नगर थाना पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना पर महादेव चौक के पास छापेमारी कर मछली लदे पिकअप गाड़ी से भारी मात्रा में बीयर बरामद किया।मछली की आड़ में पिकअप गाड़ी पर 58 कार्टून बीयर लोड था।जबकि सामने से मछली का कैरेट रखा हुआ था। हालांकि गाड़ी का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।जानकारी सदर एसडीपीओ रामपुकर सिंह ने दी।एसडीपीओ ने बताया कि जीरो माइल के पास से ही पुलिस ने उस पिकअप गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया।लेकिन गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर भागना शुरू कर दिया।जिस पर पुलिस ने उनका पीछा किया और…

Read More

किशनगंज। पिछले पांच वर्षों से ज्यादा समय से एक ही हलके में जो कर्मचारी पदस्थापित हैं, उनका स्थानांतरण निश्चित रूप से दूसरे अंचलों में कर दिया जाय। इस आशय का जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने दी। वो राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा. दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा प्रदान की गई सहमति की जानकारी मीडिया को दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्रों में दो वर्षों से ज्यादा समय से पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरित कर ग्रामीण अंचलों में पदस्थापित करने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश सभी नगरपालिका क्षेत्र,…

Read More

साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। अब ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म के ट्रेलर में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दिख रहे सभी लोगों ने बेहतरीन काम किया है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर का हर सीन शानदार है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में भरपूर मात्रा…

Read More

फिल्म ‘मुंज्या’ 7 जून को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं, जिसका नतीजा यह है कि चार दिनों में फिल्म ने दमदार कलेक्शन किया है। शुक्रवार और वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चर्चा बटोरने वाली फिल्म ‘मुंज्या’ के चौथे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ‘मुंज्या’ ने रिलीज के पहले दिन 4.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 81.25 प्रतिशत का इजाफा हुआ और 7.40 करोड़ का बिजनेस किया। सैक्निल्क की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मुंज्या’ ने…

Read More

नई दिल्ली/भुवनेश्वर। केन्दुझर से विधायक तथा राज्य के जनजातीय नेता मोहन माझी ओडिशा के नये मुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ-साथ पटनागढ़ से विधायक कनक वर्धन सिंह देव और निमापडा से विधायक प्रवाति परिडा उप मुख्यमंत्री बनेंगी। भुवनेश्वर में आज भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजद को सत्ता से बाहर किया है।

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी शादी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी 23 जून को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर लेंगी। अब शादी को लेकर सोनाक्षी का रिएक्शन सामने आया है। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा है कि वह शादी के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा, ‘मुझसे हमेशा इस बारे में पूछा जाता है और अब ऐसा लगता है कि मैं इसे एक कान से सुनती हूं और दूसरे कान से निकल देती हूं। सबसे पहली बात तो यह कि मेरी…

Read More

ऐसी अफवाह है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में जहीर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दिग्गज अभिनेता और नवनिर्वाचित सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से बेटी की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सोनाक्षी ने उन्हें कुछ नहीं बताया है। “मैं इस समय दिल्ली में हूं। मैं चुनाव परिणाम के बाद यहां आया हूं।” मैंने अपनी बेटी की योजनाओं के बारे में बात नहीं की है। तो आपका सवाल यह है कि क्या…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने विधानसभा नियुक्ति गड़बड़ी मामले में राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की रिपोर्ट एवं एसजे मुखोपाध्याय आयोग की रिपोर्ट शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में प्रस्तुत करे। पूर्व में सरकार की ओर से दोनों रिपोर्ट सीलबंद प्रस्तुत की गई थी। चूंकि, विधानसभा के पटल पर एसजे मुखोपाध्याय आयोग की ही रिपोर्ट केवल प्रस्तुत की गई थी। इसलिए सरकार की ओर से एसजे मुखोपाध्याय आयोग की रिपोर्ट शपथ पत्र के माध्यम से प्रस्तुत की गई। महाधिवक्ता राजीव रंजन कोर्ट ने मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर…

Read More

रांची। भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंगलवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की कोर्ट ने राहुल गांधी की उपस्थिति के लिए पूर्व में समन जारी किया था, जिसका तामिला प्रतिवेदन अभिलेख में संलग्न नहीं होने के कारण सुनवाई की अगली तिथि छह जुलाई निर्धारित की है। इससे पूर्व कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी कर कोर्ट में उपस्थित होने को कहा था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। राहुल गांधी ने पूर्व में एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन…

Read More

रांची। राज्य में गर्मी के प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी कोटि के स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश मंगलवार को जारी किया है। राज्य सरकार के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा है कि राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है। तपिश का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त सभी स्कूल 12 से 15 जून तक बंद रहेंगे। इस अवधि के पश्चात स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। इससे पहले नौ जून को…

Read More